सिंह -
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से अधिक सावधान रहना होगा। उसके दांव-पेंच को ध्यान में रखकर कोई कदम आगे बढ़ाना होगा, अन्यथा वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। ध्यान रहे परदेश में स्वयं की बुद्धि और धन काम आता है, इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा में सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। परिजनों एवं मित्रों को विश्वास में लेकर चलें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उलझनों से भरा रह सकता है, ऐसे में आज उन्हें क्रय-विक्रय में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम प्रसंग में सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - मंगलवार
शुभ रंग - बैंगनी
सफलता का सूत्र - ‘लापरवाही से बचें।’
उपाय - पीपल के पेड़ पर गुड़ का शर्बत चढ़ाएं। ‘ॐ संकटमोचनाय नमः’मंत्र का जप करें।