मकर
मकर राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। इनके समाधान के लिए जल्दबाजी या क्रोध में कोई निर्णय न लें। 13 अक्टूबर का दिन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए उत्तम साबित होगा। इस दौरान आकस्मिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े कार्यो के लिए चाहे-अनचाहे लंबे टूर पर भी निकलना पड़ सकता है। विवेक से काम लेने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक क्षेत्र सफलता मिलेगी। वैद्य, डॉक्टर, वकील और दवाईयों का व्यापार करने वालों के लिए सप्ताह के अंत में अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कामकाज की व्यस्तता का असर प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में भी देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - शनिवार
शुभ रंग - भूरा
सफलता का सूत्र - मनमानी के बजाय संयम से काम लें।
उपाय - तिल एवं तेल का दान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र जपें।