कन्या
यदि आपने किसी कार्य विशेष को लेकर सपने बुन रखे हैं तो आपको सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। हालांकि आपको समझना होगा कि महज एक योजना या ख्वाब के नहीं पूरे होने से जीवन खत्म नहीं हो जाता है, असफलता को पीछे छोड़कर आगे बढ़े, क्योंकि सुनहरा भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। सप्ताह के अंत तक किसी मित्र या रिश्तेदार की मदद आपके भीतर उमंग भरने का काम करेगी। इस दौरान न सिर्फ आपके कार्यों में गति आयेगी बल्कि बल्कि समाज में आपकी छवि मजबूत होती नजर आयेगी। कोर्ट-कचहरी, बैंकिंग सेक्टर और सलाहकार का काम करने वालों का समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आयेगी। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
शुभ अंक-9
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-‘धैर्य बनाए रखें।’
उपाय-भगवान गणपति की पूजा करें। भगवान गणपति की पूजा करें। ‘ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात्’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।