फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal (01-07 September): मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Thu, 28 Aug 2025 03:51 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Rashifal 01-07 September: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल सितंबर - फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope 01-07 September 2025:  इस सप्ताह 01 से 07 सितंबर 2025 तक सभी राशियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को अपने प्रयासों में सफलता और मनचाही उपलब्धि हासिल होगी, तो वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्कता और समझदारी से काम लेना इस दौरान बेहद जरूरी होगा। हर परिस्थिति में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा।

सप्ताह के दौरान परिस्थितियां अक्सर बदलती रहेंगी, जिससे आपको अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने के साथ ही कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखना और सही सलाहकारों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। ध्यान रखें कि आपकी सोच और व्यवहार आपके पूरे सप्ताह के अनुभव को सकारात्मक या नकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। इसलिए सतर्कता और संयम के साथ हर कदम उठाना इस समय सबसे बेहतर रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा उनके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की अपेक्षा ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहेगा। ऐसे में अपनी महत्वपूर्ण योजना और फैसले के लिए उसी समय का चुनाव करें। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और आर्थिक स्थिति को देखते हुए फैसले लेने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर फैसले लेते हैं तो आपकी आधी से ज्यादा समस्याओं का समाधान ऐसे ही निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में किसी के दबाव या संकोच में आकर कोई निर्णय न लें। इस दौरान लोगों को यदि न कहना पड़े तो इसमें जरा भी संकोच न करें। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा नरम रह सकता है। ऐसे में मौसमी बीमारी से बचें और अपने खानपान का ख्याल रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा संघर्ष भरा रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। हालांकि उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके करियर-कारोबार के लिए अनुकूल हो जाएंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का आलस्य से बचते हुए समय का सदुपयोग करना होगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने पर विशेष लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह यदि आप अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग करते हैं तो आपको करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह यदि आपको कोई कार्य या जिम्मेदारी मिलती है तो उसे बेहतर तरीके से निभाएं और उसके लिए मेहनत करने से पीछे न हटें। इस सप्ताह आपको सेहत और सौभाग्य दोनों का साथ मिलेगा और आप प्रसन्न और एकाग्र चित्त से चीजों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की आवश्यकता रहेगी। किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय भूलकर भी उसका उपहास न करें और लोगों की भावनाओं की कद्र करें और उनका मान-सम्मान बनाए रखें, अन्यथा लंबे समय से चली आ रही दोस्ती या कोई रिश्ते में खटास आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय आत्मनिर्भर रहना होगा। इस दौरान किसी के भरोसे रहने पर बनता काम बिगड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी रखें और कागजी काम सही रखें। यह समय आर्थिक मामलों में खूब सावधानी रखने का रहेगा। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपनी व्यस्त लाइफ में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

MahaBhagya Yog: 48 घंटे बाद शुरू होगा शुभ संयोग, मां लक्ष्मी करेंगी इन राशियों पर विशेष कृपा

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में कामकाज का अत्यधिक दबाव बना रहेगा। सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान हर किसी के सामने अपनी समस्याओं या फिर योजनाओं का खुलासा नहीं करना चाहिए अन्यथा बजाय मदद करने के वह उसका गलत लाभ उठा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार में फंसे हुए धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी या लव पार्टनर काफी मददगार साबित होगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ ठीक-ठाक चलती हुई नजर आएगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सप्ताह के उत्तरार्ध में दूर हो सकती है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने समय का सदुपयोग करते हुए परिश्रम करने से बिल्कुल नहीं पीछे हटना चाहिए अन्यथा हाथ आई सफलता छूट सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर अपने कार्य सिद्ध करने का प्रयास करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको चोट लगने अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा से उभरने की आशंका बनी रहेगी। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह वाहन खूब सावधानी के साथ चलाएं। सप्ताह के मध्य में आपका अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। किसी भी मसले को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय यदि संभव हो तो बातचीत के माध्यम से उसका हल निकालने का प्रयास करें। कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले सप्ताह के पूर्वार्ध में लेना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कारोबारी डील करने की योजना बना रहे हैं तो उसके संबंध में अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस सप्ताह आप घर की मरम्मत, साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधा से जुड़े सामान पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपको यह समझना होगा कि आपकी बात से ही बिगड़ी बात बनेगी और आपकी बात से ही बनती बात बिगड़ेगी। ऐसे में लोगों के विनम्रता से पेश आएं और अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। इस सप्ताह आपके पारिवारिक दायित्व बढ़ सकते हैं। पारिवारिक मसलों का हल निकालने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह काफी मददगार साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप पर माता-पिता की विशेष कृपा बरसेगी। किसी कार्य हेतु वे आपकी आर्थिक मदद कर सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। आप अपनी सूझ-बूझ से विरोधियों को चित्त करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली स्थिति रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Solar Eclipse of 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सितम्बर की इस तारीख को,जानिए किन 3 राशियों को रहना है सतर्क
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नतिकारक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के हर कदम पर सुख और सौभाग्य का साथ बना हुआ नजर आएगा। घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को यदि कार्यक्षेत्र में किसी परेशानी से जूझना पड़ रहा था तो इस सप्ताह सीनियर की मदद से उस समस्या का समाधान निकल आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान आपके विरोधी कमजोर होंगे और आपका हर तरफ प्रभुत्व कायम होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते हैं तो इस सप्ताह आपको विशेष लाभ और सफलता मिलने का योग बन रहा है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की दृष्टि से समय शुभ है। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह अपने काम सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह यदि आप अपने समय का सदुपयोग करते हुए चीजों को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको चीजों में अनुकूलता बनी रहेगी अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी बड़े कार्य को करते समय जोखिम भरा निर्णय लेने से बचना चाहिए। यदि उचित न लगे तो चीजों को बाद के लिए टालना बेहतर रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी के बहकावे में आकर पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। यदि आप किसी कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आपको उससे संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें और उस पर अपने विचार लादने से बचें। वैवाहिक जीवन में सुख-सहयोग बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज को लेकर अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके काम में बाधाएं डालने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत और शत्रु दोनों की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा चिंता लिए रहने वाला है। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक चिंताएं घेरे रहेंगीं। माह के उत्तरार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते वित्तीय असंतुलन देखने को मिलेगा। अचानक से कुछ एक बड़े खर्चे आ जाने के कारण आपको किसी से धन उधार भी लेना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसे बजाय छेड़ने के उसे बातचीत के जरिए खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा यह लंबा खिंच सकता है। नौकरीपेशा के लिए यह सप्ताह कोई विशेष परिवर्तनकारी नहीं है। प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित है। जीवनसाथी की सेहत या फिर ससुराल से बिगड़ते संबंध आपकी चिंता का कारण बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें।

Budh Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह करेंगे केतु नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा अच्छा धनलाभ

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से अतिरिक्त कामकाज का बोझ आ सकता है, जिसे निपटाने के लिए आपको अतिरिक्त समय निकालने के साथ अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपकी दिनचर्या और खानपान प्रभावित हो सकता है। जिसका असर आपके मन और शरीर दोनों पर पड़ेगा। पूरे सप्ताह आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू समस्याएं नये-नये रूप में आपके सामने आ सकती हैं। इस दौरान आपको बजाय तनाव लेने के समस्याओं का हल विवेक और धैर्य के साथ निकालना होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी और भविष्य में उनकी मदद से लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। प्रेम संबंध सामान्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सहज बने रहेंगे और मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से लाभप्रद एवं सुख-सफलता को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपकी आय के नये साधन बनेंगे। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में की गई यह यात्रा आपके लिए अत्यंत ही सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने काम अधिक सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। इष्ट-मित्रों से अपेक्षित सहयोग और सामान्य लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी।
उपाय- प्रतिदिन शिव की उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपको यह समझना होगा कि कोई स्थिति कभी एक जैसी नहीं रहती है और समय अवश्य बदलता है। ऐसे में इस सप्ताह किसी भी कार्य को धैर्य और सूझबूझ के साथ करें। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी परिस्थितियों से तालमेल बिठाते हुए चलना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय करियर-कारोबार आदि की दृष्टि से थोड़ा राहत भर रह सकता है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब हो सकते हैं। पारिवारिक समस्या का भी कुछ हद तक हल निकल आएगा। माता-पिता की तरफ से स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। छात्रों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध जरा ज्यादा ही सकारात्मक रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर पर अपनी मर्जी चलाने की कोशिश न करें। इस सप्ताह जीवनसाथी के सहयोग और समर्थन में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने के कारण आपके भीतर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के मध्य में नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। ऐसे में मामलों में नरम रुख अपनाते हुए सुलह-समझौता करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा। माता-पिता की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में एकदूसरे के प्रति आदर-सम्मान बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से परिवार के साथ पिकनिक पार्टी या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।  
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प और पीला चंदन अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें