फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (26 May To 01 June): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 25 May 2025 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह सप्ताह (26 May To 01 June) नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में। 
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : adobe stock
मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत बड़े खर्चों से होगी। इस दौरान अचानक से कुछेक चीजों पर अपनी जेब से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है।

इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है अथवा कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको कोई बड़े आर्थिक लाभ होने का संकेत नहीं मिल रहा है। भागीदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपनों के लिए निकालने का प्रयास करना होगा। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन और शेखी बघारने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं।

Surya Ka Durlabh Rajyog: आज सूर्य बना रहे हैं महा राजयोग, इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी की विशेष कृपा


 
विज्ञापन

2 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को नियम-कानून की अवहेलना करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक कष्ट के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यर्थ की यात्रा एवं भागदौड़ के कारण मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे तथा आपके कामकाज में विघ्न डालने की साजिश रच सकते हैं। सीनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा।

सप्ताह के मध्य में आप कोई दुस्साहस भरा कदम उठा सकते हैं, जिसके चलते आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी चिंता सताएगी। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है।

सेहत और संबंध दोनों की ही दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खानपान का विशेष ख्याल रखें तथा लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।  

उपाय: प्रतिदिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा एवं श्री महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।

Shani Budh Labh Drishti: शनि के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, 26 मई से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
विज्ञापन

3 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों का खजाना लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय बाद किसी आत्मीय व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है। इस दौरान अचानक से किसी इष्ट-मित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश में करियर-कारोबार कर रहे लोगों को विशेष सफलता अथवा लाभ मिलने की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास की तारीफ होगी। आपके पद एवं जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

कारोबार में आर्थिक लाभ बढ़ेगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार की प्रगति पर पूरा फोकस करेंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में खासा लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है। पूरे सप्ताह आपको स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। रविवार और मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन तुलसी जी को हल्दी का पानी अर्पित करें।

Tri Ekadash Yog 2025: 26 मई से तुला सहित इन दो राशि वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ, बन रहा है त्रिएकादश योग

4 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपनी पूरी उर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। खास बात ये कि आपके द्वारा कार्य विशेष के लिए की गई मेहनत और प्रयास का सकारात्मक फल भी मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कारोबारी दिक्कतें दूर होंगी। दैनिक आय में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक कहीं से लाभ होगा। मार्केट में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस दौरान भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद, लाभप्रद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। कर्क राशि पर माता-पिता का विशेष आशीर्वाद और स्नेह बरसेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष के सफल होने का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और वह मनमुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएगा। दैनिक आय में वृद्धि होने से आपकी धन से जुड़ी चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपका करियर हो या फिर कारोबार वो तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और सकारात्मकता दिखाई देगी।

नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आप आजीविका के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करके अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ और प्रगति के साथ आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों का लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आप अपने रिश्तों को अच्छे से निभा पाने में कामयाब होंगे और स्वजनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए आपके हर कदम पर साथ निभाएगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या 
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यो को करते समय अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटी-छोटी चीजों के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। इस दौरान आपको अपनी उर्जा, समय और धन का विशेष रूप से प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो उसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी कार्य विशेष के लिए आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो भूलकर भी भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें। इसी प्रकार यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो कारोबारी निर्णय लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा फायदे की जगह नुकसान होने की आशंका रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। किसी प्रिय मित्र अथवा भाई-बंधुओं की बात-व्यवहार से मन रुष्ट रहेगा। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उठापटक लिए रहने वाला है। जीवन से जुड़े तमाम क्षेत्रों में दिक्कतों के बावजूद अंतत: चीजें आपके पक्ष में बन जाएंगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी दूसरे की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी आवश्यकताओं को अधिक होने से रोकना होगा, अन्यथा आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है और धन उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है। यदि आप व्यवसाय में बड़ा बदलाव अथवा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं।

सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको किसी पुरानी बीमारी के उभरने अथवा चोट आदि लगने के कारण शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते की मर्यादा बनाए रखें। भावनात्मक बहाव में बहकर किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो।  

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

8 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको कोई भी बड़ा फैसला असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों को ही मिलाकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। इस दौरान किसी कार्य को करते समय उचित-अनुचित का विचार अवश्य करें अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आजीविका के क्षेत्र में भी कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। टारगेट ओरिएंट काम करने वालों पर कामकाज का अधिक दबाव बना रहेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का खूब प्रयास और परिश्रम करेंगे लेकिन उसकी अपेक्षा फलों में आपको कमी देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। किसी बात को लेकर लव पार्टनर से शिकवा-शिकायत बनी रह सकती है। सुखमय पारिवारिक जीवन जीने के लिए कामकाज की व्यस्तता से कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें तथा उनकी भावनाओं का समझने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।

9 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु 
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछेक चीजों को पाने के लिए कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको यदि आपको दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करना पड़े तो ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें। विशेष तौर पर यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है और उसे बातचीत के जरिए हल निकलने का अवसर मिले तो उसे हाथ से बिल्कुल भी न जानें दे। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं के अनुरूप कार्य करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं।

सप्ताह के मध्य घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी रहेगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा लेकिन उत्तरार्ध आशा के अनुरूप लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। ऐसे में कारोबार से जुड़े अहम फैसले इसी दौरान लेने का प्रयास करें। इस सप्ताह जितनी तेजी से आपके पास धन आएगा, उतनी ही तेजी से धन खर्च भी होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर मददगार साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। 

उपाय: प्रतिदिन पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

10 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह आपको कई बार ऐसा लगेगा कि आपका आर्थिक लाभ उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहा है, जितनी तेजी से आपका धन खर्च हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और खर्चीली साबित होगी। हालांकि इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संपर्क साबित होंगे, जिनके जरिए भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को इस बात का अहसास हो सकता है कि उन्हें उनके परिश्रम का उतना क्रेडिट नहीं मिल रहा है, जितना वे कार्यक्षेत्र में करते हैं। इसके चलते उनके मन में निराशा का भाव बना रहेगा। इस सप्ताह रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें और क्रोध में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शंकर को शमीपत्र अथवा बेलपत्र चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

11 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी बहुप्रतीक्षित सूचना प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपका कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा और उसमें आपको मनचाहा लाभ होगा। यह सप्ताह विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों के लिए अत्यधिक लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस दौरान आपके आर्थिक लाभ की मात्रा थोड़ी बढ़ती हुई नजर आ रही है। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।

नौकरीपेशा लोगों को भी इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने में कामयाब होंगे। मनचाही जगह पर तबादला अथवा पदोन्नति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहने वाला है। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ तनातनी चल रही थी तो बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर होंगी। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन

12 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन 
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज में थोड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्यों में अड़चनें आने से आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों से अपेक्षित सुख और सहयोग में कमी देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। मीन राशि के जातक यात्रा के दौरान खूब सतर्क रहें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। इस दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।

सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अनुकूलता न होने पर उसमें बदलाव का मन बना सकते हैं। हालांकि उन्हें ऐसे निर्णय भावनाओं में बहकर अथवा क्रोध में आकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो इस सप्ताह आपकी अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर असहमति रह सकत सकी है। कुछ ऐसा ही हाल आपके निजी रिश्तों में भी देखने को मिल सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें