Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। जिसके चलते न सिर्फ आपको शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है, बल्कि आपका कामकाज भी खासा प्रभावित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर हो या कार्यक्षेत्र आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज और विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए, अन्यथा आपके लंबे समय से बने-बनाए रिश्ते टूट सकते हैं या फिर उसमें दरार आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको अपने काम आज की बजाय कल पर टालने से भी बचना होगा अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। उतावलेपन में अपने प्रेम संबंध को जगजाहिर करने या फिर उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा आपको कठिनाई झेलनी पड़ सकती है। संतानपक्ष को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।