फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (15-21 May): इस सप्ताह इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 14 May 2023 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अपने धन और ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। सप्ताह की शुरुआत में छोटी-छोटी चीजों के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत आदि में जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह बेवजह चीजों पर खर्च करने से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए मतभेद को मनभेद में बदलने से बचाना होगा। कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाकर चलना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लोगों के सामने उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा नाहक ही परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी संबल बनेगा। अपनी दिनचर्या और सेहत का ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 
विज्ञापन

2 of 12
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को साथ लिए है। इस सप्ताह आपकी कोई बड़ी मनोकामना या फिर लंबे समय से अटके काम को पूरा होने की पूरी संभावना बन रही है। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान पक्ष से जुड़ी कोई शुभ समाचार आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपका प्रयास इस सप्ताह सफल हो जाएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की झोली में मनचाहे प्रमोशन का पुरस्कार गिर सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।  सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान तीर्थाटन या फिर पर्यटन का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा सुखद और शुभ साबित होगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन

3 of 12
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सफलता के जोश या अभिमान में किसी का बात-व्यवहार के माध्यम से अपमान करने से बचें। इस बात की अनदेखी करने पर आपके अपने आप से छिटक सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाएं रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या फिर किसी योजना में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी के चलते कड़वाहट आ सकती है। इस संबंध में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या आवेश में लेने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकती हैं। खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और गणपति अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें।

4 of 12
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही बड़ी चिंताओं को दूर करने वाला होगा। सरकार से जुड़े मामलों का किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से हल निकलेगा। रोजी-रोजगार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जिन लोगों का स्वास्थ्य किन्हीं कारणों के चलते खराब चल रहा था उसमें खासा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि बावजूद इसके आपको अपनी सेहत और दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान मिलने वाली कोई बड़ी उपलब्धि कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में मान-सम्मान को बढ़ाने का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कहीं से अच्छा आफर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। यात्रा सुखद एवं नवीन संबंधों को स्थापित करने वाली होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिव साधना और उनके मंत्रों का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 
विज्ञापन

5 of 12
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। पूरे सप्ताह उन्हें सौभाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। उम्मीद से ज्यादा प्रमोशन मिल जाने से मन हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर के साथ सीनियर भी पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत ज्यादा शुभ साबित होगा। यदि किसी बात को लेकर आपका स्वजनों के साथ मतभेद चल रहा था तो वह किसी वरिष्ठ व्यक्ति या फिर कहें शुभचिंतक की मदद से दूर हो जाएगा और आप एक बार फिर हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर सकेंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शुद्ध घी का दीया जलाकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के मंत्रों का जप करें। 
विज्ञापन

6 of 12
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या को दूर करके राहत पहुंचाने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको वह खबर सुनने को मिलेगी, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार रहा होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल आपसी बातचीत से निकल आएगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घर-परिवार के किसी अविवाहित व्यक्ति का विवाह तय होने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। विदेश से जुड़े कारोबार या वहां पर नौकरी करने वालों को इस दौरान कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। विवाहित लोगों के घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। मौसमी बीमारी से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और तुलसी जी की सेवा करें। 
विज्ञापन

7 of 12
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। विशेष रूप से यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करते समय विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा आपकी एक छोटी सी भूल आपके लिए भविष्य में परेशानी का सबब बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए और मिली हुई जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी सेहत चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। इस दौरान किसी पुरानी बीमारी के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कारोबार में आपको थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं भी सताएंगी। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम बढ़ाना उचित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं उनके मंत्र का एक माला जप जरूर करें।

8 of 12
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह हंसी-खुशी बीतने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्टमित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटन या तीर्थ स्थान पर जाने का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के पूर्वार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयास कर रहे थे तो उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में मिली किसी भी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने में कामयाब होंगे। आपके कार्य में अड़ंंगे डालने वाले विरोधियों के षडयंत्र का परदाफाश होगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा और उनके मंत्र का जप करें।

9 of 12
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
धनु 
धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपने इष्टमित्र या फिर प्रभावी व्यक्ति की मदद से जीवन की बड़ी मुश्किलों का हल निकाने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय-विक्रय के लिए प्रयासरत थे आपकी कोशिश इस सप्ताह सफल हो जाएगी और आपको इससे अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। मनचाहा प्रमोशन या फिर ट्रांस्फर मिलने से नौकरीपेशा लोग प्रसन्न रहेंगे। सीनियर और जूनियर से मिल रहे भरपूर सहयोग के चले कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद बना रहेगा। सुख-सुविधा से जुड़ी उन चीजों का क्रय कर सकते हैं, जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे थे। सरकार से जुड़े किसी बड़े आदमी की मदद से किसी बड़ी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपका मान-सम्मान घर और बाहर दोनों जगह बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की कामना पूरी होगी।
 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें और प्रसाद स्वरूप केसर का तिलक माथे पर लगाएं। 

10 of 12
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों यह सप्ताह कुछ राहत लिए रहने वाला है। आप बीते कुछ समय से जिन समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, उसका काफी हद तक समाधान इस सप्ताह निकल आयेगा। इस सप्ताह आपकी न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक पीड़ाओं से भी मुक्ति मिल जाएगी। जो लोग पहले से बीमार चले आ रहे थे, उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा और जीवन की सही दिशा दिखाएगा। माता-पिता के सहयोग और समर्थन से आप अपने जीवन का कोई बड़ा फैसला आसानी से ले सकेंगे। रोजी-रोजगार से जुड़ी यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। यात्रा के दौरान प्रभावी व्यक्तियों से संपर्क होगा, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद का हल बातचीत के जरिए निकालने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ एक बार फिर निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना और उनके मंत्रों का यथासंभव जप करें। 

11 of 12
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोग अपने सीनियर और जूनियर की मदद से अपने टारगेट को समय से पहले प्राप्त करने में कामयाब होंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार और मनचाहे लाभ की कामना पूरी होगी। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को जहां खूब धन लाभ होगा, वहीं उनके जीवन में खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। किसी बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान पर्यटन-पिकनिक आदि के प्रोग्राम भी बन सकते हैं। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। 
विज्ञापन

12 of 12
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में मिले किसी भी अवसर को हाथ से फिसलने नहीं देना चाहिए अन्यथा बाद में उन्हें इसे पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके पड़े काम पूरे होने के बाद आप सुकून महसूस करेंगे। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखुबरी आपकी खुशी और सम्मान दोनों का बड़ा कारण बनेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। युवाओं का अधिकांश समय अपने इष्टमित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के अंत में घर-परिवार के साथ पिकनिक पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग दिखेगी। वहीं विवाहित लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें