फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (4-10 September): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 03 Sep 2023 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर जीवन से जुड़ी तमाम बाधाओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन के विवाद हल होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। परिवार में भाई-बहनों के साथ एकता बनी रहेगी। परिजन के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के संबंध में की जाने वाली छोटी-बड़ी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति का घर पर आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को निकालें और ॐ कृं कृष्णाय नमः मंत्र का जप करें। 
विज्ञापन

2 of 12
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह देर से ही सही लेकिन मनचाही सफलता हासिल होगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के लिए की गई कड़ी मेहनत सफल होगी। यदि आप विदेश से जुड़े किसी कारोबार या फिर वहां पर करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपके रास्ते में आ रही अड़चनें किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगी। इस सप्ताह आप घर की साज-सज्जा, भाेग-विलास की वस्तुओं आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। आपको अपने प्रियजनों से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दौरान रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उनका मान-सम्मान न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार और समाज में बढ़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में तमाम तरह की शुभता और सफलता के साथ आपका स्वास्थ्य थोड़ा चिंता का विषय बन सकता है। ऐसे में इस दौरान आपको अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखना है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें। 
विज्ञापन

3 of 12
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में सामान्य प्रगति एवं लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपने कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। यदि आप अपने किसी भी काम में मनचाहा फल पाना चाहते हैं तो उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने का प्रयास न करें। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह अपने विचार किसी दूसरे पर थोपने की कोशिश न करें बल्कि लोगों के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में इष्ट-मित्रों से समय पर सहयोग न मिल पाने के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा, हालांकि बावजूद इसके आपके काम अंतत: बन जाएंगे। सेहत की दृष्टि से इस दौरान आपको कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको मौसमी बीमारी के साथ पुरानी बीमारियों के उभरने को लेकर सावधान रहना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान करते समय सहोदर भाई-बहनों की ओर से अधिक सहयोग नहीं मिल पाएगा। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान की पूजा और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

4 of 12
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी बड़ी चिंता को लेकर परेशान रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताएं सताएंगी। सप्ताह की शुरुआत में उन पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है। कर्क राशि वालों को अपनी योजनाएं पूरी होने से पहले दूसरों को बताने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी कार्य को करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने काम या फिर किसी विशेष टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान किसी के बहकावे में न आएं और शार्टकट लेने की भूल बिल्कुल न करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किल आ सकती है। बाजार में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की आर्थिक दिक्कत से बचने के लिए आपको इस सप्ताह अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें। कठिन समय में जीवनसाथी मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन

5 of 12
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपको प्रत्येक क्षेत्र से सुखद समाचार मिलता हुआ नजर आएगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। घर और बाहर दोनों जगह पर आपको लोगों का साथ और सहयोग मिलता नजर आएगा। ऐसे में यदि आप अपनी ऊर्जा, समय और धन का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ और प्रगति होती नजर आएगी। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अनावश्यक धन खर्च करने से बचने की जरूरत बनी रहेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय सहोदर भाई-बहनों की ओर से यथासंभव सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा। इष्ट-मित्र भी आपके साथ हमेशा की तरह पूरी तरह से मदद के लिए खड़े रहेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पर्यटन या फिर तीर्थाटन की योजना बन सकती है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
विज्ञापन

6 of 12
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वाले अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको इस संबंध में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप पर सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के अंत तक आप सम्पत्ति के क्रय-विक्रय का बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने माता-पिता और भाई-बहनों की ओर से पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। कन्या राशि के जातकों की इस सप्ताह समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में उच्च पद-प्रतिष्ठित लोगों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके रुके हुए कुछ कार्यों में गति आयेगी। आजीविका व्यापार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है, लेकिन फिर भी अपने खान-पान एवं दिनचर्या को सही रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल दें और गणपति की पूजा में गणेश चालीास का पाठ करें। 
विज्ञापन

7 of 12
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपकी कार्यक्षेत्र में ताकत बढ़ेगी और लोग आपका सम्मान करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके द्वारा किये गये परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आप भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप भौतिक सुख संसाधनों की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। परिवार या इष्टमित्रों के साथ अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। घर में हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। यदि आप सिंगल हैं और अपने दिल की बात किसी के सामने रखना चाह रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

8 of 12
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके साथ अपनी सेहत औ संबंधों को लेकर भी खूब सावधान रहना होगा। इस सप्ताह जहां आपको किसी मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं वहीं आप पर कामकाज और आवश्यकता से अधिक यात्रा करने पर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य में अपने करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला अपनी बुद्धि-विवेक से ही लें और किसी दूसरे के बहकावे आदि में न आएं। इस दौरान अचानक से लंबी दूसरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान अपने खान-पान और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनावद्ध तरीके से आगे बढ़ें अन्यथा आपको बाद में धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े खर्च को करने से पहले अपनी परिस्थितियों को ध्यान अवश्य कर लें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं, जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन पूजा में बजरंग बाण करें। 

9 of 12
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी चीज में लापरवाही करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह यदि आप किसी काम को आधे-अधूरे मन से करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ने की भी बिल्कुल भूल न करें अन्यथा उसके बिगड़ने पर आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने सोचे हुए काम या टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी भी नियम-कानून को तोड़ने का प्रयास न करें और कागजी काम करते समय  खूब सावधानी बरतें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपने खान-पान और सामान का खूब ख्याल रखना होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव या फिर अपना प्रोफेशन बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की पनपी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

10 of 12
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन या फिर मनचाहे तबादले की कामना सप्ताह के पूर्वार्ध में पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई प्रशासन के पास अटका हुआ है तो फिर सत्ता या सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। आप अपने परिश्रम एवं भाग्य के बल पर उन्नति करने में कामयाब होंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं उम्मीद से ज्यादा सफल एवं मुनाफा देने वाली साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम होंगे। घर में सुख-सुविधा से जुड़े समान में वृद्धि होगी। यदि भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी पक्ष खुद समझौते की पहल कर सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय परिजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं उनके मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। 

11 of 12
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी निर्णय भावुकता में आकर या फिर किसी के बहकावे में आकर करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से किसी अन्य विभाग में तबादला या फिर किसी नई जिम्मेदारी को निभाने में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान होने की जरूरत रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको अधिक भावुकता से बचने की जरूरत रहेगी। कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में लेने से बचें। यदि आप भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करते समय कागजी कार्रवाई सही तरीके से करें और अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग किसी बात को लेकर लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के बेवजह दखलंंदाजी के चलते आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें और किसी दिव्यांग व्यक्ति को काली वस्तुओंं का दान करें। 
विज्ञापन

12 of 12
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने और रोजी-रोजगार को पाने के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन इस अवसर को अपने हाथ से भूलकर न जाने दें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह यदि आप किसी कार्य विशेष को करने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करते हैं तो आपको उसमें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह का पूर्वार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज एवं पार्टी के भीतर विश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें