Weekly Luckiest Zodiac Sign 22 to 28 December 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक, दिसंबर के नए सप्ताह में धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति बन रही है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। खासतौर पर कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Weekly Luckiest Zodiac Sign 22 to 28 December 2025: दिसंबर का नया सप्ताह शुरू हो चुका है और यह सप्ताह कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, दिसंबर के नए सप्ताह में धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति बन रही है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। खासतौर पर कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, इस सप्ताह करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे। साथ ही अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। हालांकि, इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Weekly Luckiest Zodiac Sign 22 to 28 December 2025
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपके अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह का प्रारंभ नौकरीपेशा लोगों के लिए यादगार रहने वाला है, क्योंकि आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन का सुखमय बना रहेगा और सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती हैं। इस समय घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। मेष राशि के लोग इस सप्ताह जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता आप हासिल करेंगे।
Weekly Luckiest Zodiac Sign 22 to 28 December 2025
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सम्मान की प्राप्ति इस सप्ताह होगी। यह सप्ताह आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग भी मिलने वाला है। विदेश यात्रा या कोई व्यापार करने की कामना पूरी होगी। सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। मिथुन राशि वालों के व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपका आकर्षण भी बढ़ा रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।