फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (6 अप्रैल से 12 अप्रैल): जानें इस हफ्ते किन राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी

Mon, 06 Apr 2020 12:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
अपने कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन के बीच सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करते रहना पड़ेगा। नया निवेश करने से बचें। साथ ही व्यापार का विस्तार अभी रोक दें। नौकरीपेशा लोगों को सहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कोई उल्लेखनीय प्राप्ति तो मुश्किल है, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परन्तु सामान्य कामधंधे में विवेकपूर्ण जोखिम उठा सकते हैं। इस समय आप भावनाओं में बहकर किसी भी प्रकार का निवेश न करें। साझेदार अपने सहयोगी पर हद से अधिक विश्वास न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
इस समय आप भागीदारी संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अभी नए कर्ज ना लें। यदि पहले से कर्जदार हैं, तो चुकाने में दिक्कत होगी। कुछ अनावश्यक यात्राएं आपके खर्चें में वृद्धि कर सकती हैं। पैसों के लिए की गई यात्राओं के सफल होने में कठिनाई दिख रही है। करियर के बारे में कोई बड़ा फैसला अभी टाल दें। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो थोड़ा रुकें। आपके पास सुझाव और प्रस्ताव तो बहुत रहेंगे लेकिन अम करने में मुश्किल आएगी। किसी समस्या की जड़ तक पहुंच कर आप उसको निपटाने में सफल रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
विदेश-व्यापार में नई सम्भावना भी बन सकती है। इस समय आपकी आमदनी काफी अच्छी रहेगी। व्यावसायिक प्रगति के लिए समय अनुकूल है, भले ही कार्य में देरी का सामना करना पड़े। हालांकि कामकाज को लेकर थोड़ी परेशानी और शंका रहेगी लेकिन काम पूरा होते ही संतुष्टि मिल जाएगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामलों में सकारात्मक फैसला आ सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े जातकों को परेशानियों का सामना करना होगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो अभी से नई जगह अप्लाई कर दें। कार्यस्थल पर शालीनता बरतने से आपको लाभ होगा। कोई लंबित सरकारी काम हो सकता है। इससे आपका असमंजस समाप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
आलस्य और टालने की प्रवृत्ति से बचना होगा। धनार्जन के शार्टकट फार्मूले से बचना होगा और ऐसे किसी भी भटकाव से दूर रहें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुशलता से काम लेना होगा क्योंकि मंगल आपके सातवें भाव पर दृष्टि बनाये हुए हैं। पूर्वाग्रह और जिद को छोड़कर विवेकसम्मत फैसले लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय नहीं है। सेल्स और मार्केटिंग वालों को नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। तनाव से बचें। कार्यस्थल पर भी सहयोगियों से उलझने का प्रयास ना करें। वाणी की मधुरता से आप किसी भी तरह के विवाद से अपने आपको दूर रख सकते हैं। अपनी रचनात्मकता से व्यापार और नौकरी दोनों में कुछ नया कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल
समय अनुकूल है और उसे परिणाम में परिवर्तित करने के लिए आपको बस प्रयासरत हो जाना है, अतः देर किये बिना अपने उद्देश्यों की ओर बढ़िए। व्यापारियों को एक सावधानी ये रखनी है कि सरकारी कामों को चुस्त-दुरुस्त रखें वरना सरकारी पचड़ों में फंस सकते हैं। सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपकी स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक लाभ इंसेंटिव या वेतन वृद्धि के रूप में भी हो सकता है। स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। लेकिन अति-आत्मविश्वास आपके लिए परेशानियां खड़ी कर देगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। कुछ नया करने के चक्कर में परंपरा ना तोड़ें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल
आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ा संघर्ष करेंगे और अंत में विजय आपकी ही होगी। आपको अपनी रणनीतियां पहले से ही तय कर लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना बनती है। इससे आप कुछ विचलित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का कोई बड़ा और ज़रुरी काम बनते-बनते बिगड़ जायेगा या लटक जायेगा, जिसकी वजह से बहुत अधिक मानसिक तनाव महसूस करेंगे। वाणिज्य-व्यापार करने वालों के पांव जमे रहेंगे और वसूली भी संतोषजनक हो जाएगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में थोड़ी रुकावटों के बाद आपको मेहनत से सफलता मिल जाएगी। किसी को उधार पैसा देना है या निवेश करना हो सोच-विचार कर ही कोई बड़ा फैसला करें।

8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक लाभ के साथ पदोन्नति की संभावना प्रबल है। सरकारी नौकरी कर रहे जातक किसी कानूनी जांच में न फंसे, इसलिए सावधानी रखें। सार्वजनिक एवं सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकार की तरफ से कर में छूट, सब्सिडी या अनुदान का लाभ मिल सकता है। इसके अलावे लंबे समय से अटके हुए आपके बिल पास हो सकते हैं। महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात और बातचीत होगी। अपनी आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
जो व्यक्ति आपके करियर के लिहाज से या आपके सामाजिक संबंधों के लिहाज से आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, वह आपके व्यवहार से ही प्रसन्न हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप आपका वेतन बढ़ सकता है या आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपको नए अवसर नजर आने लगेंगे। कठिन परिस्थितियों में भी आपका व्यवहार बहुत सकारात्मक रहेगा, जिस पर सारे लोगों की निगाह भी रहेगी और जिसे सराहा भी जाएगा। फिर भी इस समय आप किसी भी नयी योजना को शुरू करने से बचें। कामकाज में निरंतर भाग दौड़ के कारण आप मानसिक तौर पर भी थक जाएंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर अंकुश बनाएं रखें अन्यथा रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। इस समय आय से अधिक खर्च होने की संभावना है।

10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
सप्ताहांत कर्ज के लेन देन के मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। यदि आपने गुप्त रूप से किसी को पैसे दे रखें हैं और इस समय उसकी जरूर आपको महसूस हो रही है तो सप्ताहांत में वे पैसे आपको मिल जाएंगे। व्यर्थ के विवाद से बचें। इस समय कोई जोखिम भरा कार्य ना करें और अजनबियों से अधिक घनिष्ठता न दिखाएं। ज्यादातर समय आप वाणिज्य-व्यापार मोर्चे पर व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों थोड़े तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आपको लाभ होगा। व्यापार में पुराना कोई मामला इस सप्ताह कोर्ट तक जा सकता है। सप्ताह के आखिरी में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप केवल अपनी सक्रियता से उन्हें चुप कर सकते हैं।

11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल
व्यवसाय या धंधे से आमदनी कम होगी जिससे धन के अभाव में अटके हुए कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। इस समय उधार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी सरकारी परियोजना अर्थात ठेकेदारी आदि से आपको लाभ मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा। व्यापार या नौकरी से सम्बंधित आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास रंग लाएंगे। अभी से प्रयास शुरू करें, सफलता मिल सकती है। इन दिनों में कुछ असमंजस का और कुछ जिज्ञासाओं का निराकरण हो सकता है। कई तरह के अन्य शंका समाधान भी होने के आसार हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 
नई चीज़ों के लिए योजनाएं बनाएं, मंथन करें, भले ही अमल अभी ना करें। अभी विलासिता सम्बन्धी खरीदारी और अन्य आडम्बर से बच कर रहना होगा। इस सप्ताह आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सप्ताहांत में भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामले उभर सकते हैं। आपकी रचनात्मक कौशल में वृद्धि होगी। आपकी तरफ से मेहनत में कोई कमी नहीं रहेगी। फिर भी आपको महसूस होगा कि उस अनुपात में प्राप्तियां और शाबाशी नहीं मिली। अपनी क्षमताओं पर आपको भरोसा है जिस कारण आप फैसले ले सकेंगे और समस्याएं सुलझा सकेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन साप्ताहिक राशिफल
कृषि, रियल एस्टेट वालों को तगड़ा घाटा हो सकता है। जो लोग व्यावसायिक एवं सरकारी कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए मुश्किलों का सामना करने के बाद ही काम बनने के योग हैं। व्यावयायिक स्तर पर उग्र व्यवहार से परहेज रखें। मान-सम्मान के प्रति भी थोड़ा सतर्क रहें। अमर्यादित आचरण से बचना होगा। सप्ताह के बीच में ऐसा कुछ हो सकता है, जो नौकरी-पेशा लोगों के करियर को बड़े स्तर पर प्रभावित करेगा। आपके कौशल का संज्ञान लिया जायेगा। ऐसे भी अवसर आपको मिल सकते हैं, जिनकी कल्पना भी शायद आपने ना की हो। आप कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास से खुद ही निपटाने की कोशिश करेंगे। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें