फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (31 अगस्त से 6 सितंबर): इन पांच राशि वालों को होगा लाभ, कार्य-व्यापार में मिलेगी सफलता

Mon, 31 Aug 2020 05:31 AM IST
रुस्तम राणा पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Weekly Horoscope in Hindi | साप्ताहिक राशिफल
  •  सितंबर महीने का पहला हफ्ता आरंभ होने वाला है। पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 31 अगस्त से 6 सितंबर 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
  • सप्ताह का आरंभ कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के साथ होगा। ग्रह गोचर की अनुकूलता के प्रभाव स्वरूप रोजगार के नए साधन बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी और रुका हुआ धन भी वापस मिलने के संकेत हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में पड़े हुए कार्यों का निपटारा करने की दृष्टि से ग्रह गोचर अति अनुकूल है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताहांत अधिक विलासिता पर खर्च होगा किंतु, धनागमन भी होता रहेगा। 4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
  • संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है। भाग्य उन्नति के साथ साथ नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी योग। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है अतः प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी करें। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अति अनुकूल है यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अति अनुकूल है। 6 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
  • सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन सफलताओं वाला रहेगा इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, शादी विवाह संबंधित वार्ता को अंतिम रूप देना हो तो उस दृष्टि से समय अति अनुकूल है। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 31तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
  • सप्ताह के आरंभ में शुभ ग्रहगोचर के परिणाम स्वरूप व्यापार के क्षेत्र में अच्छे लाभ के अवसर आएंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजला, जुखाम बुखार आदि से बचना ही पड़ेगा। कायक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत परिस्थितियों में सुधार आएगा। 2 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल
  • संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा निर्णय अथवा कार्य आरंभ करना हो तो बहुत सोच विचार कर करें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें। सप्ताह के मध्य मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा। सप्ताहांत ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। 5 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल
  • आपके लिए सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कई बार सफलता आप के समीप आते-आते रह जाएगी। ऐसे में निर्णय लेने में अति शीघ्रता दिखाएं। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो ये अवसर उत्तम रहेगा। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी और आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में व्यर्थ विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 1 सितंबर को रहें जरा बचके।

8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल
  • सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक एवं मानसिक अशांति के साथ होगा। मित्रों अथवा संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद न रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रशिक्षित कार्यो का निपटारा होगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 5 तारीख को रहे जरा बचके।

9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
  • अपनी ऊर्जा शक्ति एवं शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता के प्रभावस्वरूप आप विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी किंतु इन सबके रहते हुए भी आप परिवार में अलगाव न पैदा होने दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे इसी से सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अधिक कर्ज के लेन देन तथा झगड़े-विवाद से बचें। 2 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
  • संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता के अवसर लाया है इसलिए कार्य व्यापार से संबंधित निर्णय लेने में विलंब न करें। मकान वाहन के क्रय होने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग के योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यात्रा भी सावधानी पूर्वक करें और वाहन दुर्घटना से बचें। सप्ताहांत संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और किसी भी तरह की प्रतियोगिता से जुड़े कार्यों में सफल रहेंगे। 4 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल
  • सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर मान सम्मान एवं अधिकारों की वृद्धि करेगा कार्यक्षेत्र में भी सामाजिक जिम्मेवारियां बढ़ेंगी। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य में केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होने के योग। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें और किसी भी तरह के झगड़े विभाग से दूर रहें। सप्ताहांत स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 6 तारीख को रहे जरा बचके।

12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
  • सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं का सामना करवाएगा किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार भी मिल सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय हानिप्रद रहेगा सावधान रहें। सप्ताह के मध्य में ग्रह गोचर की अनुकूलता के फलस्वरूप कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मकान वाहन का क्रय भी करना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। सप्ताहांत साहस पराक्रम में वृद्धि होगी और अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। 31 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन साप्ताहिक राशिफल
  • सप्ताह के आरंभ में ही ग्रह गोचर की अनुकूलता के फलस्वरुप आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन वापस आने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। 02 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें