फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, जीवन में घुलेंगे खुशियों के रंग, होगा लाभ ही लाभ

Sun, 28 Mar 2021 08:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 5
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृषभ: अधूरे कार्य होंगे पूरे

वृषभ राशि के जातकों सप्ताह की शुरूआत में सभी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में बकाये धन की प्राप्ति होगी। छोटे कारोबारियों के लि समय अनुकूल है। 

छात्रों का मन पठन-पाठन में लगेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

सिंह: कार्यों में मिलेगी पूर्ण सफलता 

सप्ताह के प्रारम्भ में सोचे हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे अरसे बाद किसी प्रियजन अथवा प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी पुरानी बड़ी समस्या का निदान होगा। वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक कार्यक्रम में सहगभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। लघु व्यवसायियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। मार्केटिंग एवं लाइजनिंग करने वालों के लिए भी समय सही है। प्रेम संबंधों में भावनाओं में न बहें। दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें, अन्यथा बने बनाये संबंध टूट जाएंगे।

4 of 5
कन्या साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कन्या: सौभाग्य का मिलेगा साथ

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि एवं चतुराई से बड़े से बड़ा कार्य करने में कामयाब होंगे। किसी कार्य को लेकर स्वयं का निर्णय हितकर साबित होगा। संतान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

सप्ताह के मध्य में छोटी और लाभदायक यात्रा के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। किसी वरिष्ठ की मदद से पारिवारिक मसले का हल निकलेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आएगी। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक: खुशखबरी के साथ होगी सप्ताह की शुरूआत
सप्ताह का शुभारंभ किसी शुभ समाचार से होगा, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। मित्रों एवं परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। सत्तापक्ष से जुड़े कार्यों द्वारा मनचाहा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

भूमि-भवन सबंधी वाद-विवाद में निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं का अधिकांश समय का मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें