Weekly Horoscope (29 Dec 2025 to 4 Jan 2026): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026
- फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (22 To 28 December 2025): दिसंबर के इस आखिरी सप्ताह नए साल में पड़ेंगे, जो बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर तमाम जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। ऑफिस में अपने सीनियर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और संयम से स्थिति संभल जाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, हालांकि सप्ताह के मध्य में कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपको जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। यदि आप कोई भूमि या भवन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं तो खूब जांच-परख कर ही कोई सौदा करें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अधिक खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। पर्यटन-पिकनिक के योग बनेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मेष राशि के जातकों को अपनों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है। परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की करने के अवसर प्राप्त होंगे और सीनियर की आप पर पूरी कृपा बरसेगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान स्वजनों के साथ मौज-मस्ती करने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का समय शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार में तेजी से होती प्रगति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी बड़ी योजना अथवा नये कारोबार में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में बड़े लाभ की प्राप्ति की संभावना बनेगी। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से सप्ताह शुभता लिए रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वार्द्ध अधिक अनुकूल और उन्नतिदायक कहा जाएगा। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह की शुरुआत में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अपनी भावनाओं के अनुरूप ही कार्य करें। किसी के दबाव में आकर गलत फैसला लेने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य का समय सेहत की दृष्टि से थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी से बचते हुए अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ी समस्या के सामने आने से आपका मन विचलित हो सकता है। इस दौरान आपके धैर्य और विवेक परीक्षा होगी। मिथुन राशि के जातकों को अपनी समस्याओं को एक-एक करके सुलझाना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल देने या फिर दिल से लगाने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणेश जी के मंत्र ॐ विघ्नेश्वराय नमः का जप करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपका करियर और कारोबार तेजी से आगे बढ़ता नजर आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। इस दौरान आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। पूरे सप्ताह लाभ की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की भी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको किसी बड़ी जगह से ऑफर आ सकता है। हालांकि इस विषय में जल्दबाजी में फैसला न लें और खूब सोच-समझकर आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य में संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए अधिक प्रयासरत रहने से कार्य सिद्धि की संभावना रहेगी। माता-पिता की तरफ से आपको पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसके कारण आप घरेलू समस्याओं का समाधान अंतत: निकालने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। पूर्व में आपके द्वारा किये गये प्रयास और परिश्रम की सराहना होगी। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे आपकी यह ख्वाहिश इस सप्ताह पूरी हो सकती है। यह सप्ताह विदेश से जुड़े काम या कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह किसी बड़ी कारोबार डील को अंजाम दे सकते हैं। किसी योजना में निवेश से फायदा होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी सप्ताह शुभ है। स्वजनों के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांस के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। अपने करियर को संभालने के लिए विशेष ध्यान देना होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपको तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। इस दौरान आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए आपको धैर्य रखते हुए चीजें एक-एक करके सुलझानी होंगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इस दौरान सामान्य से अधिक खर्च होने के कारण आपको उधार लेने की नौबत तक आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय घर-परिवार की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपके रिश्ते अपनों के साथ बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। इस दौरान आपको अपने व्यवहार में विनम्रता लाने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ आपको बोलने से ज्यादा लोगों को सुनने और समझने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छे दिन को लेकर आ रहा है। यदि आपको करियर-कारोबार से जुड़ी किसी शुभ सूचना का लंबे समय से इंतजार बना हुआ था तो वह इस हफ्ते खत्म हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध कार्यक्षेत्र में आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके कद और पद में वृद्धि होगी। सीनियर इस सप्ताह आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। अगर आप इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं तो आपको इस सप्ताह आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप कोई आप इस हफ्ते बड़ा निवेश कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। यह समय विद्यार्थी वर्ग के अध्ययन की दृष्टि से अच्छा कहा जाएगा। इस इस दौरान आप पूरे मनोयोग से अपनी तैयारी करेंगे। आपका परिश्रम और प्रयास आपको कामयाबी दिलाएगा। आत्मीय संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग -समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा और खर्चीला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे काम को करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत और आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। ऐसे में आपको इस सप्ताह अपने खान-पान और दिनचर्या सही रखना होगा। इसी प्रकार आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आप शारीरिक थकावट का अनुभव कर सकते हैं. इस दौरान करियर-कारोबार की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार पर भी कम ध्यान दे पाएंगे। जिससे आपकी निजी लाइफ भी प्रभावित होती नजर आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में धन के लेनदेन में खूब सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें अन्यथा उसकी वापसी में दिक्कतें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आप बोलने की बजाय इस सप्ताह लोगों को सुनने और समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और बेवजह उसका प्रदर्शन न करें।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने और निजी जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुलझाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में आपको आलस्य और अभिमान को छोड़कर चीजों को समझदारी से हैंडल करना होगा। यदि आपका कोई भूमि-भवन से जुड़ा विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत से सुलझाने का प्रयास करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे निभाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर की तरफ से पूरा समर्थन और सहयोग मिलता रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में उच्च अधिकारियों की तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से भी शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में कुछेक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए लाइफ पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर करने की गलती न करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ बातचीत करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा लोग आपकी गलत मतलब निकाल कर आपसे दूरी बना सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कारोबार में अचानक से कुछ एक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कारोबार में मंदी भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी। यदि आप किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा मध्यम फलदायी रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। रिश्ते-नाते या फिर कहें पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह औसत कहा जाएगा। घर परिवार में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रह सकती हैं, लेकिन आप अपने विवेक और भाई-बहनों की मदद से उन्हें दूर करने में कामयाब हो जाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह लंबे समय अधूरा पड़ा कोई कार्य पूरा हो सकते है। घर और बाहर दोनों जगह आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। आप स्वजनों और सहयोगियों की मदद से अपने काम समय पर मनचाहे तरीके से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम कहा जाएगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कारोबार में खासा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि विवेक से अपनी स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। सहोदर भाई बहनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेगा। उनसे आपको सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, लेकिन कुंभ राशि के जातकों को अपनी खुद की प्रशंसा या फिर अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने से बचना होगा, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़चनें पैदा कर सकते हैं। यदि आप कोई संपत्ति को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। लव लाइफ और मैरीड लाइफ शानदार बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से अत्यंत ही उत्तम कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सौभाग्य का साथ मिलने के कारण आप अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी मित्र की मदद से प्रभावी व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस सप्ताह कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपके धन की स्थिति मजबूत होगी। पूर्व में किए गये निवेश से लाभ की प्राप्ति संभव है। भूमि, मकान-वाहन आदि संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से स्वजनों के साथ पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में मांगलिक, धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेगी और रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। माता-पिता की तरफ से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।