वृष
हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम। जी हां इस सप्ताह आप जो भी संकल्प लें, उसके लिए पूरी जी जान लगा दीजिए, निश्चित सफलता मिलेगी। कुछ एक बातों को लेकर परिजनों, मित्रों एवं परिचितों से वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे बातचीत के दौरान आपके द्वारा किसी का अपमान न हो, अन्यथा वर्षों के बनाए संबंध एक झटके में टूट सकते हैं। बेवजह किसी से उलझने या फिर किसी के फटे में टांग अड़ाने पर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापारियों को अचानक से किसी सौदे में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। वकील, डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं अन्य परामर्शदाताओं के लिए यह सप्ताह उत्तम है।
शुभ अंक – 4
शुभ दिन – शुक्रवार,
शुभ रंग – सफेद
सफलता का सूत्र – वाद-विवाद से बचें।
उपाय – किसी बुजुर्ग स्त्री का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।