फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: कैसा रहेगा जुलाई का आखिरी सप्ताह? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Sat, 25 Jul 2026 12:33 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope (27 July to 2 August 2026): जुलाई का आधिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : AI
Saptahik Rashifal (27 July to 2 August 2026):  जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिष के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान बुध मार्गी होंगे और शनि वक्री होंगे। इसके अलावा सूर्य और गुरु की विशेष युति बनेगी, जो कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलेगी। ग्रहों की बदलती स्थिति और बनने वाले विभिन्न योग करियर, व्यवसाय, आर्थिक हालात और सेहत पर अपना प्रभाव डालते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ के लिए यह समय सामान्य रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
 
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर करके मनचाही सफलता दिलाने वाला कहा जाएगा। इस हफ्ते करियर-कारोबार में आपको अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। सुख-सुविधा से जुड़े साधन की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान आपसी सहमति से निकल सकता है। इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता और उनका जनाधार बढ़ेगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सप्ताह के मध्य में आप पर्यटन या फिर मनोरंजन आदि पर धन व्यय कर सकते हैं। इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। यदि आप लंबे समय से किसी कारोबारी डील को करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक वह हो सकती है। सप्ताह के अंत में व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सफल होगी। आधी अधूरी योजनाओं के पूरे होने या फिर उसके आगे बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करके चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति है तो आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और क्रोध करने से बचें। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान घरेलू विवाद और परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलदायी कहा जाएगा लेकिन उत्तरार्ध में उन्हें अचानक से बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन बावजूद इसके आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहने से आर्थिक संतुलन बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होगा। छात्र वर्ग का मन इस सप्ताह अध्ययन से भटक सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता न मिलने से मन उदास रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियों के चलते खटास आ सकती है।

उपायः प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बंद किस्मत के दरवाजे खोलने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके रोजी-रोजगार में आ रही दिक्कतें दूर होती हुई नजर आएंगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में ही कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना इस हफ्ते पूरी हो सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय कारोबार की दृष्टि से भी बेहद शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित वृद्धि होगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी के प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए अत्यधित शुभ कहा जाएगा। नवविवाहितों के परिवार में वृद्धि हो सकती है। उन्हें इस संबंध में गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार में सदस्यों में वृद्धि होने के साथ संपत्ति प्राप्ति के योग भी बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय अपने शुभचिंतकों और आत्मीय लोगों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। संतो के सत्संग एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्तनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते कर्क राशि वालों को सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू खचों में आपका धन अधिक व्यय होगा। ऐसे में धन का प्रबंधन करके चलें और अनावश्यक खर्चों से बचें। इस दौरान यदि आप नवीन कार्यों एवं योजनाओं को भविष्य के लिए सहेज कर रखेंगे तो आशातीत लाभ होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि आप कोई बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ना चाह रहे हैं या फिर किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने से मन थोड़ा निराश रहेगा। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने शुभचिंतकों और बड़ों की सलाह को इग्नोर करने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपायः प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की मानसिक चिंताएं दूर होंगी। कामकाज में आ रही मुश्किलें इष्टमित्रों की मदद से दूर होंगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर कारोबार में होने वाली प्रगति से मन को संतोष मिलेगा। इस दौरान घर में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह पिता की तरफ से विशेष स्नेह और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा पेट संबंधी पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। व्यवसाय में धीमे-धीमे ही सही लेकिन उन्नति होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा लाभप्रद कहा जाएगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे पार्टनर की इंट्री हो सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।

उपायः प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। करियर हो या फिर कारोबार आपको इस सप्ताह अपने कदम बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते आवेश में आकर या फिर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने की गलती न करें। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए आपको जरा ज्यादा भागदौड़ और धन खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका भूमि-भवन और वाहन आदि पर अधिक व्यय होगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके सामने मीठा-मीठा बोलते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपकी आलोचना या नुकसान करने से नहीं चुकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपनी बात-व्यवहार में विनम्रता बनाए रखते हैं तो आप आप सोचे हुए कार्यों को मनचाहे तरीके से पूरा करते हुए अपेक्षा से अधिक शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह पारिवारिक सुखों में कमी होने की आशंका है। परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने से मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा की गांठ अर्पित करके श्री गणपति सहस्तनाम का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलद्वापी कहा जाएगा। इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के सुख-सौभाग्य में कुछ कमी देखने को मिलेगी, जिससे उनके सोचे हुए कार्य थोड़े विलंब से होंगे। इस सप्ताह आपको अपेक्षित सफलता और धन लाभ की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े और पारिवारिक विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस सप्ताह आपको बेवजह की बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह के मध्य का समय स्त्री वर्ग विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा कठिनाई लिए रहने वाला है। इस दौरान उन्हें अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में मुश्किलें आ सकती है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह समय का प्रबंधन करते हुए अपने सेहत और घर-परिवार के लिए थोड़ा समय निकालना उचित रहेगा। इस हफ्ते खान-पान में लापरवाही या फिर अनियमित दिनचर्या आपकी सेहत के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम और धन के लेनदेन में सावधानी की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का ईगो न पालें।

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को समाधान खोजने और कारोबार में होने वाले घाटे से उबरने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आमजन के बीच आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके कद्र एवं पंद्र में वृद्धि होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि बीते कुछ समय से आप कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी सीनियर की मदद से उसका हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक धन लाभ के अवसर मिलेगें, जिससे आपका मन प्रसत्र रहेगा। इस दौरान आपका प्रतिष्ठित और बुद्धिजीवी लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस हफ्ते वृश्चिक राशि की धर्म-कर्म में अभिरुचि बढ़ेगी। यदि आप इस हफ्ते व्यापार में कोई नवीन अनुबंध करते हैं तो वह लाभप्रद सिद्ध होगा। सत्संग से शान्ति का अनुभव होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह मिश्चित फलदायक रखने वाला है। इस सप्ताह आपको जहां करियर कारोबार से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी, वहीं घर-परिवार से जुड़े मसले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपना पक्ष सही तरीके से रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। इस हफ्ते आपको उन लोगों से उचित दूरी बनाकर चलने की जरूर है जो आपको गुमराह करने की कोशिश करते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपका अनुबंध बढ़ सकता है। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही मंदी दूर होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस दौरान आपको लंबे समय से अटके धन की अप्रत्याशित रूप से प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर कम प्राप्त होंगे।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्ण की पजा और नारायण कवच का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह अपने काम खूब सावधानी के साथ करने, की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह यदि आप चाहते हैं कि आप तमाम तरह की परेशानियों से बचे रहें और आपको कार्यों में मन चाही सफलता मिले तो आपको रामायण की चौपाई 'जहां सुमति वहां सम्पति नानाः पाद रखनी होगी। कहने का तात्पर्य आप लोगों के प्रति सकारात्मक नजरिया अपनाएं और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको धन, सेहत और संबंध का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो उसे पूरी तरह अपने साझेदार के भरोसे छोड़ने की भूल न करें और धन का हिसाब-किताब सही से करें। नौकरीपेशा वर्ग को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने से बचना चाहिए, अन्यथा बेवजह का विवाद होने की आशंका रहेगी। यदि आप व्यसनों का त्याग करके अपने काम सही समय पर सही तरीके से करते हैं तो आपका यह सप्ताह शुभ फलदायी हो सकता है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें और अपने परिवार के लिए समय निकालें

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर पूजा तथा रुद्राष्टक का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिनाई लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको इस सप्ताह कुछेक चीजों से समझौता करते हुए धीमे-धीमे ही सही लेकिन आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखना चाहिए। कुंभ राशि को इस सप्ताह अपने कार्यों की समीक्षा करने करने या फिर कहें आत्मचिन्तन की अत्यंत आवश्यकता रहेगी। सोचे हुए कार्यों को पूर करने के लिए आपको इस सप्ताह सामान्य से ज्यादा परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी कार्य विशेष को करते समय आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। इस हफ्ते किसी बड़ी आवश्यकता की पूर्ति के लिए आपको धन उधार तक लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह आय और व्यय समान रहने के कारण, बीते लंबे समय से बने हुए कर्जे आपकी चिंता का कारण बनेंगे। ऐसे में आपको अपने रुके हुए कार्यों को समय से पूरा करते हुए धन का प्रबंधन सही तरीके से करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी के चलते या फिर गलत खान-पान के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इस दौरान भोजन को अनियमितता आपकी उदर पीड़ा का कारण बन सकती है। व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जाएगा। प्रेम प्रसंग में दिखावे से बचें।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता है। यदि आप इस हफ्ते अपने काम में लापरवाही करते हुए उसे आगे के लिए टालने की कोशिश करते हैं तो आपके हाथ आई सफलता और आर्थिक लाभ में कमी देखने को मिल सकती है। मीन राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ बेवजह उलझने से बचना चाहिए। इस दौरान अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें और लोगों को मिलाकर अपने कार्य सिद्ध करें। मीन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने शुभचिंतकों और आत्मीय लोगों से मिलने वाले परामर्श पर गंभीरता से अमल करें तो उन्हें सामान्य से कहीं ज्यादा सफलता और आर्थिक लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय धार्मिक क्रिया-कलाप में बीतेगा। इस दौरान तीर्थाटन के भी योग बनेंगे। मीन राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह बाजार में फंसे हुए धन को निकालने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। उन्हें इस सप्ताह बुरे लोगों से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर फोकस करना चाहिए। मीन राशि वालों को प्रेम प्रसंग में मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसका प्रयास करना होगा।

उपायः प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें