फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: पढ़ें 27 जनवरी से 02 फरवरी तक का अपना भविष्यफल

Mon, 27 Jan 2020 11:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 27 जनवरी से 02 फरवरी 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
सप्ताह आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझ कर काम करें। स्वास्थ्य के मामले में चिंताएं बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन से थोड़ी संतुष्टि मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन रोज की तरह कहेगा। अपने गुस्से पर काबू पाना आपके जीवन साथी के लिए आवश्यक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान भी खुश मिजाज रहेगी। प्यार के मामले में थोड़ा दिखावा भी जरूरी होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
सप्ताह आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय ना लें। पैसे के पीछे भागना परिवार से दूरी बनाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप कमजोर रहेंगे। हालांकि अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। विरोधियों के प्रति आप सजग रहेंगे। संतान भी कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे।

4 of 13
rashifal 2020
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सोच विचार ने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय मुसीबत में डाल सकता है। कानून विरुद्ध कोई कारण ना करें, नहीं तो दंड भुगतना पड़ेगा। जोड़ तोड़ कर काम बनाना बंद करना होगा। परिवार में तनाव रहेगा। माता का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा। संतान सुखी रहेगी। प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियाँ काबू से बाहर रहेंगी, इसलिए अधिक उलझने का प्रयास ना करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। धन का निवेश सोच-समझकर करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आपके अटके हुए काम बनने से मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कर्जा चुकाने में सफलता मिलेगी। संतान और प्यार के मामले में आप काफी भाग्यवान रहेंगे। आप अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीत लेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने का विचार कर सकते हैं और उन पर कुछ खर्च भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत सी चुनौतियों से जीतकर तरक्की करेंगे और धन लाभ भी प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आप का डंका बजेगा। प्यार के मामले में आपको कुछ निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए प्रियतम से तालमेल बनाकर चलना ही बेहतर होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी का समर्थन और सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन लाभ के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। परिवार में खुशी रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको अपने परिवार के प्रति अधिक जिम्मेदारियों का एहसास होगा। परिवार को समय दें। माता-पिता को भी आप की आवश्यकता पड़ सकती है। छोटे भाई बहन आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपको कुछ नया और विशेष करने पर जोर देंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी मजाक के मूड में होगा। प्रेम जीवन में आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह अच्छा बीतेगा, लेकिन एक बात पर अवश्य ध्यान दें कि खुद पर विश्वास होना अच्छी बात है, लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसान देता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने, तेज बुखार अथवा सिर दर्द होने की संभावना है। पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से मेलजोल संभव है। कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी से तालमेल बढ़ेगा। प्यार के मामले में आप एंजॉय करेंगे। संतान भी खुश रहेगी। कार्य क्षेत्र में प्रयासों के उपरांत सफलता मिलेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। अपनी बुद्धि के प्रयोग से आप कुछ अच्छे निर्णय लेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आंखों में जलन, नींद ना आना या पैरों में दर्द परेशान कर सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सप्ताह कमजोर है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और प्यार रहेगा। संतान के लिए सप्ताह अनुकूल है। प्यार के मामले में आपको अच्छे अनुभव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में होंगे, इसका आपको लाभ भी मिलेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए ना अधिक अनुकूल है और ना अधिक प्रतिकूल। यह एक सामान्य सप्ताह है, इसलिए अपने काम पर फोकस रखें, क्योंकि उसी की सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि आपकी  आमदनी अच्छी रहेगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनातनी बनी रहेगी। प्यार के मामले में पहल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपका प्रियतम आपको कोई ऐसा सुझाव दे सकता है, जो आपके लिए फायदा बने। संतान भी आपके सुख का कारण बनेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य और अपनी मेहनत के भरोसे सप्ताह को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी और आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा, हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। आपके शत्रु चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आप उन पर भारी पड़ेंगे। संतान के लिए सप्ताह बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपको फायदा होगा। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी, जिससे बनते काम अटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत जारी रखें और थोड़ा इंतजार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी। हालांकि लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्य क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें