मीन
- फोटो : अमर उजाला
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सौभाग्य का साथ मिलने के कारण आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। आपके नेतृत्व के गुणों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का लोग लोहा मानेंगे।
इस सप्ताह आपके विरोधी भी आपके कामकाज की तारीफ करते नजर आएंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी पक्ष खुद ही आपसे सुलह-समझौते की मांग कर सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। कहने का तात्पर्य यह कि आपका कारोबार जैसा चल रहा था, लगभग वैसा ही चलता हुआ नजर आएगा। यानि उसमें विशेष उतार-चढ़ाव के योग नहीं हैं।
सेहत और संबंध दोनों ही सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। परिजन आपके रिश्ते को विवाह में तब्दील करने के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। घरेलू महिलाओं की धार्मिक कार्यों के प्रति मन में श्रद्धा बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और सुबह सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।