फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इन 4 राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Fri, 22 May 2026 01:00 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026: इस सप्ताह ग्रहों का संयोग कुछ राशियों को विशेष लाभ दे सकता है। जातकों को नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
विज्ञापन
1 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026: मई का आखिरी सप्ताह 24 से 30 मई 2026 तक रहने वाला है, जो बेहद खास है। इस दौरान कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव और शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए तरक्की और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सेहत और रिश्तों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत रहेगी। आइए इस राशिफल को जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद कूल रहने वाला है। इस हफ्ते आपको करियर-कारोबार में काफी अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बीते सप्ताह में जिन अनुकूलताओं के कारण कार्यों में संतोषजनक प्रगति हुई थी, वे अनुकूलता इस हफ्ते भी बनी रहेंगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा का योग बना हुआ है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत और संबंध दोनों की ही दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है।

यदि आप बीते हफ्ते से किसी शारीरिक समस्या से परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते उसमें काफी आराम मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति में अपेक्षानुरूप सुधार होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार में बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उन बड़ी समस्याओं का हल खोजने में कामयाब होंगे, जिनके कारण आप बीते कुछ समय से तनावग्रस्त थे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।  
विज्ञापन

3 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो समय आपके लिए उत्तम बना हुआ है। कारोबारी मामलों में मनचाही सफलता मिलने से कई दिनों के बाद आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं, तो इस दौरान आपको अपने साझेदार से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। हालांकि धन के लेनदेन और अहम फैसलों को लेकर आपको सचेत रहने की जरूरत बनी रहेगी। भूलकर भी किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। कारोबारी गतिविधियों की समय-समय पर जानकारी लेते रहें और सोच-समझकर ही बड़े निर्णय लें।

नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के मध्य से शुभ समय की शुरुआत होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधीनस्थों का भरपूर सहयोग प्राप्त होने लगेगा, जिसकी मदद से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व और बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए यह हफ्ता अत्यंत शुभ रहने वाला है। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होने से कार्यक्षेत्र और घर में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छोटे-भाई बहनों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

4 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है। इस हफ्ते आप अपनी सुख-सुविधा की चीजों में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट बिगड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। इस दौरान आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना चाहिए तथा अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना चाहिए अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना पर काम करेंगे। पूर्व में किसी योजना में किए गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को दूसरे संस्थान से अच्छे ऑफर आ सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बेवजह के कार्यों को निपटाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ सकता है। घर और बाहर लोगों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में लोगों की छोटी-मोटी की बात को तूल न दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सुख-सहयोग की प्राप्ति नहीं होगी। जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। अधूरे कार्यों को लेकर आपको मानसिक तनाव बना रहेगा।

इस हफ्ते अनचाही जगह पर स्थानान्तरण या फिर अनचाही जिम्मेदारी मिलने की आशंका भी बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कारोबारी मामले में धैर्यपूर्वक निर्णय लेने चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों के साथ विनम्रता से बातचीत करें और लोगों की हर बात पर रिएक्ट करने से बचें। इस दौरान प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा मान-अपमान की स्थितियां भी बन सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना तथा शिवाष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिस दिशा में परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते आप अपने मित्रों के सहयोग से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने में कामयाब हो जाएंगे। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरे सप्ताह आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर में परिजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में घर में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार होगी। इस दौरान लोग आपकी सलाह और निर्णय की तारीफ करेंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा।

राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें और नियमों के उल्लंघन से बचें। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा रहने वाला है। बीते कुछ समय से आप जिन समस्याओं के चलते परेशान थे, इस सप्ताह आप उसका समाधान खोजने में अंतत:कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। जिसे सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक से ऐसे मसलों का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे।

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं, हालांकि आपको सीनियर की तरफ से पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा। ऐसे में आपको समझना होगा कि करियर हो या फिर निजी जीवन, ये सभी बाधाएं स्थायी नहीं हैं। कुछ ही समय में परिस्थितियों में बदलाव होना प्रारम्भ हो जाएगा और अपेक्षित सफलता प्राप्ति सम्भव है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको कारोबार में अपने साझेदार से पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि आपको जोखिमपूर्ण निवेश से बचने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

8 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के लिए यह सप्ताह शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा। बीते कुछ सप्ताह से यदि आपकी कोई बड़ी चिंता या परेशानी बनी हुई है तो इस सप्ताह आप अपने शुभचिंतकों की मदद से उसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। आप कारोबार में अपने कंपटीटर के मुकाबले में कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाने में समर्थ होंगे। यदि आपका कोई काम सत्ता-सरकार से संबंधित अटका हुआ है तो इस हफ्ते किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसे पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। घरेलू समस्याओं के समाधान खोजने में भी आप सफल होंगे। इस हफ्ते आप पर पिता का विशेष आशीर्वाद बरसेगा।

सप्ताह के मध्य में अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान कार्यालय में आपके कार्यों को न केवल मान्यता दी जाएगी, बल्कि उसके लिए आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

9 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत देने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र अथवा घर-परिवार में यदि आपकी किसी के साथ कोई वाद-विवाद चला आ रहा था तो इस सप्ताह संवाद के जरिए आप सारी गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे, जिससे पेशेवर और निजी जीवन से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। सप्ताह की शुरुआत में आप करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में इस दौरान सुधार होना प्रारंभ हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे।

यदि आप किसी मामले को लेकर कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझे हुए हैं तो इस हफ्ते आपको उसमें बड़ी सफलता मिल सकती है। कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस हफ्ते आपको आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सीनियर की तरफ से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा बल्कि घर में परिवार के सदस्य भी आपके पक्ष में खड़े नजर आएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

10 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह कामकाज को लेकर होने वाली परेशानियों और चिंताओं में कमी आएगी। निजी जीवन से लेकर कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में आपके इष्ट-मित्र काफी मददगार साबित होंगे। इससे आपके उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान कारोबारी मामलों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी आय बढ़ेगी तथा आपके ऋणभार में भी कमी होगी। आप अपने पराक्रम का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे। इस हफ्ते किसी बड़ी कारोबारी डील होने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

आपके कद और पद में वृद्धि के योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यह सप्ताह कमीशन या फिर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से पूरा समय आपके पक्ष में बना हुआ है। पूरे हफ्ते आपको परिवार के सदस्यों से मनचाहा सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंध में आ रही दिक्कतें दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

11 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में अधिक मेहनत और परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि चीजें पूरी तरह से आपके कंट्रोल में रहेगी और आप अपने विवेक से सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा खर्चीला रहेगा। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों की कुछेक जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। हालांकि तमाम तरह के खर्चों के बीच धनागम भी होता रहेगा, जिसके चलते आप आय और व्यय के बीच संतुलन साधने में कामयाब हो जाएंगे।

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहतकारी कहा जाएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों पूरी तरह से सपोर्ट करते नजर आएंगे। छात्र वर्ग परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी पूरे मनोयोग से करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान लंबे समय बाद आत्मीय लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय बेहद शुभ रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से विशेष सुख सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

12 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों की किस्मत के सितारे इस सप्ताह बुलंदी पर चमकते हुए नजर आएंगे। इस हफ्ते आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह की शुरुआत में इस सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस हफ्ते मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए कारोबारी मामलों में अब जोखिम नहीं रहेगा। हालांकि फिर भी आपको इस हफ्ते किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए। किसी योजना में निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह लेना उचित रहेगा। छात्र वर्ग के अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

पढ़ाई-लिखाई की दृष्टि से उनके लिए शुभ समय की शुरुआत हो गई है। ऐसे में उन्हें परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता को पाने के लिए कठिन परिश्रम और  प्रयास प्रारंभ कर देना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें और पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का नित्य पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026 - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय पर मनचाहे तरीके से पूरे करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि आप फिर भी अपने प्रयासों से सभी कार्य को सुचारू रूप से समय पर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। यदि आप बीते कुछ समय से किसी घरेलू समस्या के चलते परेशान चले आ रहे हैं तो उसका निराकरण इस हफ्ते भी पूरी तरह से नहीं हो पाएगा लेकिन उसकी संभावनाएं जरूर बनती नजर आएंगी। परिवार के किसी बुजुर्ग की मदद से आप समस्याओं का समाधान बहुत हद तक खोजने में कामयाब हो जाएंगे और परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी।

सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों प्रभावित कर सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता है। इसी प्रकार सट्टा-लाटरी आदि के मायाजाल में न फंसे अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें और सामाजिक मर्यादा का पूरा ख्याल रखें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें