फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (23 to 29 Mar 2026): पढ़ें सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह

Sat, 21 Mar 2026 02:10 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope (23 Mar to 29 Mar 2026): साल के तीसरे माह के चौथा सप्ताह की शुरुआत 23 मार्च से होगी और 29 मार्च तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 - फोटो : Amar Ujala
Saptahik Rashifal (23 Mar to 29 Mar 2026): मार्च 2026 का चौथा सप्ताह कई मायनों में अहम साबित हो सकता है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। इस सप्ताह का समय परिवर्तन नए अवसरों का संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में हलचल देखने को मिलेगी। ऐसे में अपने कामों को जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना फायदेमंद साबित होगा। धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना सभी के लिए सही रहेगा।

ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव कुछ जातकों को अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह समय धैर्य, समझदारी और सतर्कता की परीक्षा ले सकता है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का कैसा असर रहेगा और किन बातों का ध्यान रखकर आप आने वाले उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

Tri Ekadash Yog: बुध-चंद्रमा के बीच बना त्रिएकादश योग, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य
Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति तो होगी लेकिन उसके लिए आपको काफी भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी। सप्ताह की की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहेगी। आय के मुकाबले खर्चे अधिक बने रहेंगे, जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। छात्र वर्ग के लिए कठिन परिश्रम का समय है। अपने लक्ष्य पर फोकस करने सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम करने पर ही परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। युवा वर्ग को बुरी संगत से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी के बहकावे में आकर इस सप्ताह कोई गलत निर्णय न लें।

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप अपने परिश्रम और प्रयास से विरोधियों को पराजित करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पिता का आप पर विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में खूब परिश्रम और प्रयास करते हुए नजर आएंगी। खास बात ये कि आपकी मेहनत रंग भी लाएगी और आपको करियर में मनचाही प्रगति और कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं, उनकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। किसी अच्छे संस्थान से उच्च पद के लिए ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक अनुकूल और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। व्यवसाय के विस्तार के लिए किया प्रयास सफल होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए समय अत्यंत ही शुभ एवं लाभदायक कहा जाएगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह की इजाजत दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के लिए सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप पहले से कहीं पर कार्यरत हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज को सराहा जाएगा। आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सीनियर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आप अपने परिश्रम, प्रयास और बुद्धि-विवेक के बल पर विरोधियों की हर चाल को नाकाम करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए इस सप्ताह लाभ प्राप्ति और कारोबार को आगे बढ़ाने के उत्तम योग बनेंगे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।

इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना साकार हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई में रमेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह भले ही थोड़ी आपाधापी या फिर कामकाज से जुड़ी दिक्कतों को लिए रहे, लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद चीजें आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी कार्य को कल पर टालने या फिर आधे-अधूरे मन से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार जीवन में आए किसी बड़े अवसर को हाथ से निकलने न दें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। यात्रा थकान भरी और अपेक्षाकृत कम लाभप्रद एवं सफल साबित होगी, जिसके कारण मन थोड़ा हताश और निराश रहेगा।

सप्ताह के मध्य से आपके जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती नजर आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आप अपने टारगेट को समय से पूर्व पूरा करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। यदि आपके किसी व्यक्ति के साथ संबंध तनावपूर्ण चल रहे थे तो इस सप्ताह संवाद के जरिए सारी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अत्यंत ही शुभ रहने वाली है।

इस सप्ताह आपके कामकाज को सीनियर सराहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और लिए गये निर्णयों को विरोधी भी सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जमा पूंजी और धन में वृद्धि होगी।

बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से परिवार के संग पिकनिक पर्यटन का प्रोग्राम बनेगा। इस दौरान लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगीं। सिंह राशि के जातकों पर पिता का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने सभी कार्य बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिसके कारण आपको आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको किसी गलती के लिए बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा।

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह थोड़ा मंदी लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ एक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर न करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी पूजा में दूर्वा की गांठ चढ़ाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाला स्लोगन हर समय याद रखना होगा। इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी या लापरवाही आपके बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और किसी भी निर्णय को काफी सोच-विचार करने के बाद ही लें। बड़े निर्णयों को अपने शुभचिंतकों की सलाह से लेना श्रेयस्कर रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में अचानक से आई कुछेक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बने रहेंगे। इस दौरान आपको अपने बड़ों की सलाह हो इग्नोर करने तथा छोटों की भावनाओं को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यवसाय से जुड़े मामलों में सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। जोखिम भरे निवेश से बचें। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। तुला राशि के जो जातक किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम करना होगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि आप किसी के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय या फिर शार्टकट से सफलता या फिर लाभ प्राप्त करने से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपने कारोबार के विस्तार की योजना या फिर किसी योजना में धन निवेश जैसे बड़े फैसले लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना उचित रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले किसी के सामने उसका महिमामंडन करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को बचाने के लिए विशेष प्रयास करना होगा। राजनीति से जुड़े को भी पार्टी और समाज में अपनी ताकत को दिखाने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आना होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ की दृष्टि उत्तम कही जाएगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग किसी बड़ी कारोबारी डील को अंजाम देंगे। जिससे उन्हें भविष्य में बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ दिलाने वाली साबित होगी। कुल मिलाकर आप अपने परिश्रम और प्रयास से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल होंगें।

नौकरीपेशा लोगों को पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और उनकी आय के नये स्रोत बनेंगे। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सुंदर वस्तुएं अपनी ओर आकर्षित करेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अच्छी खासी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। भविष्य में उनकी मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे और लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यती करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह मकर राशि के लोगों को दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपकी बात से ही बात बन सकती है और आपकी बात से ही बात बिगड़ भी सकती है। ऐसे में लोगों के साथ विनम्रता से पेश और किसी भी परिस्थिति में अपने धैर्य को न खोएं। छात्र वर्ग का इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि परिश्रम में कमी और पढ़ाई में लापरवाही आपके परिणाम को प्रभावित कर सकती है।

मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप इस सप्ताह लोगों की बेवजह की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज की अधिकता और अधिक परिश्रम के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस दौरान कोई भी फैसला आवेश में आकर न लें। प्रेम संबंध में भी सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। प्रेम प्रसंग उजागर हो जाने के कारण परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।
 

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको जीवन में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत से कभी चीजें आपको अपने पक्ष में बनती हुई तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में किसी दूसरे की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ काम करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। स

प्ताह की शुरुआत में आपकी अपेक्षाएं स्वजनों से सहयोग और समर्थन को लेकर जरा ज्यादा रह सकती है, जिसके न मिलने पर मन हताश और निराश रह सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने कार्य को अपने बल पर पूरे करने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संबंधों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अपनी सारी ताकत झोंक देंगे। हालांकि अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्च के कारण यह संभव हो पाना थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम प्रसंग में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको सेहत, संबंध और पैतृक संपत्ति से जुड़ी कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। जिसका हल निकालने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको जीवन की तमाम तरह की चुनौतियों का सामना धैर्य और विवेक के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इन तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच सुखद बात ये है कि संकट के समय आपके शुभचिंतक हर संभव मदद देने के लिए तैयार खड़े मिलेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम समय पर निपटाने चाहिए

अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामले को लेकर पिता के साथ मतभेद हो सकता है। मीन राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों को हल करते समय भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें