फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Rashifal (23 Feb to 1 Mar 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह

Sun, 22 Feb 2026 08:35 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope (23 Feb to 1 Mar 2026): साल के दूसरे माह के आखिरी सप्ताह की शुरुआत 23 फरवरी से होगी और 1 म्रर्च तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 - फोटो : Amar Ujala
Saptahik Rashifal (23 Feb to 1 Mar 2026): फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।

Shani Dosha Remedies: शनि देव ले रहे हैं कड़ी परीक्षा तो शनिवार को करें ये उपाय, जीवन के कष्ट होंगे कम
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। खास बात ये कि यह यात्रा आपके जीवन में बड़े बदलाव, बड़ी सफलता और बड़े लाभ का कारण बनेगी। यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों या फिर किसी बड़ी समस्या से परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह आप उसका समाधान निकालने में पूरी तरह से कामयाब हो जाएंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप इन सभी संकटों से उबर जाएंगे। इसी प्रकार सेहत संबंधी यदि कोई दिक्कत बनी हुई थी तो इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। पुराना उधार दिया गया पैसा इस दौरान आपको अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है। जिन घरेलू समस्याओं से कारण आप लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, उसका समाधान किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मध्यस्थता और सलाह से समाधान निकलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बड़ी खुशियों को लेकर आने वाला है। उन्हें परीक्षा-प्रतियोगिता में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछेक समस्याएं परेशान करेंगे। आप अपनी तरफ से तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे लेकिन उनका पूर्ण रूप से निराकरण अभी नहीं हो पाएगा।

कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय मध्यम फलकारी बना हुआ है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी पर संयम बरतें अन्यथा आप बड़े वाद-विवाद में फंस सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से इस दौरान आपको समय में बदलाव दिखना प्रारंभ होगा। आप पाएंगे कि समय आपके पक्ष में बनना प्रारम्भ हो गया है, बावजूद आपको सतर्क रहना होगा।  जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला हैं सप्ताह की शुरुआत में जहां कुछ समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा, वहीं कुछ एक बड़े खर्चे आपकी आर्थिक समस्याओं को बढ़ाने का काम करेंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस सप्ताह वे सक्रिय रहकर आपके काम में अवरोध उत्पन्न करते हुए आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले किसी से उसका खुलासा न करें।

सप्ताह की शुरुआत में आप जिन समस्याओं से जूझ रहे होंगे उत्तरार्ध तक आपको उसका समाधान खोजने में काफी हद तक सफलता मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। यह समय स्वास्थ्य पक्ष की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखना चाहिए। मौसम में बदलाव के कारण आप अस्वस्थ रह सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिन्ता आपको रह सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्य को समय पर और मनचाहे तरीके से करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। पूरा सप्ताह कर्क राशि वाले लोगों के उतार-चढ़ाव पूर्ण रहने वाला बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव पूर्ण बन रहा है। इस सप्ताह जहां आपको अनचाही जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या फिर अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। ऑफिस में अपने जूनियर और सीनियर से व्यवहार में सावधानी बरतें, अन्यथा अनचाहे झगड़े का सामना आपको करना पड़ सकता है और वह आपके हित में नहीं रहेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापारियों को जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए और दूसरों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। सेहत की दृष्टि से समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है या फिर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इसी प्रकार पारिवारिक मामलों की तरफ से आंखें बंद करने की बजाय उन्हें संवाद के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए जैसा रहने वाला है सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिनाई भरी रह सकती है। यह समय पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय विपरीत फलकारी बना हुआ है। इस दौरान आपको घरेलू चिंता घेरे रहेंगी। ऐसे में आपको घर-परिवार से जुड़े मसले को सुलझाते समय अत्यंत ही सावधानी बरतनी होगी। जमीन-जायदाद जुड़े मामलों को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस संबंध में आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। चूंकि यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए हुए है, ऐसे में व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए।

किसी योजना में धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार करें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से समय परिवर्तनकारी बन रहा है। यदि आपके लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह सुलह-समझौता हो जाएगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में भी सुधार होने की संभावना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापारियों के लिए कारोबारी मामलों में अब जोखिम नहीं रहेगा। हालांकि उन्हें फिर भी किसी योजना में धन लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेनी चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या 
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कहीं से रुका हुआ अथवा उधार दिया हुआ धन भी इस समय आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल फलप्रद बन रहा है। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रह सकता है। सहकर्मियों से आपका व्यवहार मित्रवत् बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबे समय से अटके हुए काम में गति आने या फिर उसके पूरे होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान कामकाज में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलने के कारण असंभव सा लगने वाला कार्य भी बड़ी आसानी के साथ संपन्न होगा। इससे आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में मांगलिक आयोजन में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। इस दौरान परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत का समय व्यापारी वर्ग के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव पूर्ण बना हुआ है। इस दौरान सोच-समझकर निर्णय लें। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको धन संबंधी मामलों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान आपको घरेलू मसलों को हल करने या फिर कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं, वहीं पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। इन मामलों में उलझने के कारण आप मानसिक खिन्नता का भी अनुभव कर सकते हैं।

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत संबंधी किसी भी समस्या को इग्नोर करने से बचना चाहिए और उसका समय पर इलाज कराना चाहिए अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से तिलक लगाकर पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र और कारोबार से जुड़ी दिक्कतों के साथ घर-परिवार की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी होगी। किसी के साथ हल्का व्यवहार न करें अन्यथा अपमान होने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में सन्तान सम्बन्धी मामले भी आपको परेशान कर सकते हैं। भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिलने के कारण बनते हुए कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं स्थायी नहीं रहेंगी और आपको उत्तरार्ध चीजें अपने बहुत हद तक अनुकूल होती नजर आएंगी। सप्ताह के अंत तक अपेक्षित सफलता लिए कार्यालय में भी परिस्थितियों में सुधार होना प्रारम्भ होगा। सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों का सहयोग भी धीरे-धीरे प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएगा। आर्थिक दृष्टि से भी आपको इस दौरान थोड़ी राहत मिलेगी। धनागम के ने स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और प्रगति मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। इस दौरान आपको मनचाहा प्रमोशन या फिर कामकाज की जिम्मेदारी मिल सकती हैं कार्यक्षेत्र में आपकी सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। पूर्व में किए गये कार्यों की सफलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपकी आय और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप समाजसेवा से जुड़े कार्य करते हैं तो समाज में आपके योगदान की प्रशंसा की जाएगी और सामाजिक यश की प्राप्ति होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस दौरान उन्हें उनके परिश्रम का मनचाहा फल प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के सम्पन्न होने के कारण धनु राशि के जातकों का मन इस दौरान प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हरि को पीला चंदन का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को किसी भी कार्य में लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ शारीरिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है। यदि बात करें नौकरीपेशा वर्ग की तो उनके लिए समय विपरीत फलकारी बना हुआ है। इस सप्ताह उनके तबादले की आशंका बनी हुई है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूर्णरूपेण सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में किसी भी कार्य को अपने दम पर करें और उसे दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें।

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थिति अपने अनुकूल नहीं होने के कारण आप खिन्नता का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी परेशान करेगी। इसी प्रकार बाजार में फंसा हुआ पैसा भी आपकी चिंता का कारण बनेगा। हालांकि यह सब व्यवसाय का हिस्सा है, इसलिए आपको इस दौरान धैर्यपूर्वक निर्णय लेने चाहिए। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिसे दूर करने के लिए आपको विवाद की जगह संवाद का सहारा लेना चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल और बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। साथ ही साथ आप अनावश्यक चीजों पर भी खासा धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी परिजन की सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। यदि आप किसी परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मनचाही सफलता के लिए सामान्य से ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किलों को लिए रह सकता है। इस दौरान उन्हें घरेलू समस्याओं के चलते घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े मामलों में खूब सोच-समझकर फैसला लेने की आवश्यकता रहेगी। कोई भी बड़ा फैसला लेते समय परिजनों की भावनाओं और अपेक्षाओं को इग्नोर करने की भूल न करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करके राहत प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से करियर-कारोबार में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। समस्याओं का समाधान मनचाहे तरीके से निकलने पर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए।

सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय अब बेहतर होना प्रारंभ हो गया है। इस दौरान कामकाज में आने वाली मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। नौकरीपेशा वर्ग को भी कार्यक्षेत्र में अब अनुकूलताओं का अनुभव होगा। सीनियर और जूनियर का समर्थन और सहयोग मिलना प्रारंभ हो जाएगा। लोग आपके दिये गये तर्क और सलाह को मानेंगे। यदि आपके प्रेम संबंध में कोई दिक्कत आ रही थी तो इस सप्ताह वह भी दूर हो जाएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को हल्दी का तिलक लगाकर श्री विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें