फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: ये हैं इस सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावना

Mon, 22 Mar 2021 07:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 5
rashi
कर्क राशि: मेहनत का पूरा फल
इस सप्ताह बीते दिनों की प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। लोगों से तालमेल बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक खर्चे का योग है। छोटे व्यापारियों का समय लाभदायक है। नौकरीपेशा महिलाओं को प्रगति के अवसर बनेंगे। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह के अंत तक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।


 
विज्ञापन

3 of 5
rashi
तुला राशि: समाज में बढ़ेगी पद-प्रतिष्ठा 
इस सप्ताह सामाजिक या मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का योग बनेगा। माता, पिता, गुरु की सेवा का फल आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा व वर्चस्व में वृद्धि होगी। अध्ययन-अध्यापन का उत्तम योग है। सप्ताह के मध्य में प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।


4 of 5
rashi
धनु राशि: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार 
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। हालांकि किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पत्रकार, डॉक्टर, वकील एवं अन्य परामर्शदाताओं के लिए समय अनुकूल है। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi
मीन राशि: आमदनी में होगी वृद्धि
सप्ताह की शुरुआत में आय में वृद्धि व पदोन्नति के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ निजी संबंधों में सफलता मिलेगी। हालांकि कुछे पारिवारिक उलझनों के चलते मन अशांत रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। कुटुंब में संपत्ति विवाद गहरा सकता है। संतान प्राप्ति के उत्तम योग बन रहे हैं। परिवार के स्वास्थ्य पर व्यय की संभावना है। मार्केटिंग, फाइनेंस, म्युचुअल फंड्स एवं विज्ञापन के कार्य में संलग्न लोगों का काम बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें