फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन चार राशियों के योग में है लाभ, कार्य-व्यापार में होगी उन्नति

Mon, 22 Feb 2021 09:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 5
rashi
मिथुन: कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
इस सप्ताह दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाह रहे हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। घर परिवार या कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी निभाने को मिल सकती है। आपके द्वारा लगन पूर्वक किये गये कार्य की समाज में प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे लंबे समय से अटके कार्य को पूरा करने का मार्ग खुलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
rashi
कर्क: रंग लाएगी आपकी मेहनत
यदि किसी प्रकार का तनाव या बोझ महसूस करें तो उस दूर करने के लिए व्यायाम व ध्यान का सहारा ले सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत इस सप्ताह रंग लायेगी। किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। स्वजनों के साथ अथवा प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए अत्यंत लाभदायी साबित होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर बेहतर परफारमेंस देने के लिए अपने सीनियर्स और जूनियर्स दोनों से सहयोग बनाकर चले। कारोबार में चल रही प्रतिस्पर्धा में आपको यश, सफलता मिलने के पूरे योग है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ हंसी खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा।

4 of 5
rashi
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां होंगी अनुकूल
कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी नये सौदे से आशा के अनुरूप लाभ होगा। यह समय आपके लिए उपयुक्त है, ऐसे में सही दिशा में प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों अथवा किसी परिजन की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। हालांकि सेहत और पैतृक संपत्ति को लेकर भी बिल्कुल भी लापरवाह न हों, अन्यथा बाद में आपको दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। विशेष रूप से मौसमी बीमारियों से सचेत रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi
मकर: लंबित कार्य होंगे पूरे
इस सप्ताह परिवारजनों के साथ नजदीकियां बढ़ेगी और सभी आपके व्यक्तिव से खुश रहेंगे। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। युवाओं का अधिकांश समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस सप्ताह मित्रों की मदद से अपने अटके कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक मामलों में सुधार आने की संभावना है। इस दौरान कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और अपनी कार्ययोजना को पूरा होने तक गुप्त रखें। किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ या शुभचिंतक से सलाह लेना न भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें