फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: महीने के ये 7 दिन कैसे बीतेंगे, जानिए इस हफ्ते का अपना राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
मई महीने के इस सप्ताह में मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत लकी रहेगा है। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा गुजरेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न चित और खिला-खिला रहेगा और इसका असर आपके जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ेगा। आप हर काम को पूरे मन से करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है परंतु किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें, इसी में आपका हित है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। आपकी माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। संतान अपना समय आनंदपूर्ण तरीके से व्यतीत करेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जिससे वे प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको अपने अहम पर भी नियंत्रण रखना होगा, साथ ही अपने पिता जी की सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्य क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा और इसका प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र में पड़ेगा लेकिन आप साहस के साथ हर परिस्थिति का सामना करेंगे। भाई बहनों को कोई कष्ट संभव है। लंबी दूरी की यात्राएं संभावित है। यदि आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आने वाले खर्चों का आकलन कर लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही आगे बढ़ें।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
मिथुन राशि
आपकी आमदनी में इस सप्ताह इज़ाफा होने के योग बन रहे हैं। कुटुंब में किसी प्रकार का तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि मंगल की केतु के साथ अष्टम भाव में स्थिति रक्त संबंधित विकार दे सकती है। इसके अतिरिक्त चोट इत्यादि लगने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आप अपनी बातों से अपने वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन पाएंगे। संतान प्रसन्न चित रहेगी और सभी का आदर करेगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन समय है। उनका मन नई-नई बातें और विद्या सीखने के प्रति लालायित रहेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

5 of 13
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। अतः आप को किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले सोचना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई- बहनों से आपको पूरा समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। संतान प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। विद्यार्थी वर्ग को भी मेहनत करनी होगी लेकिन उसका परिणाम भी अच्छा होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की हो सकती है। प्रमोशन होने की प्रबल संभावना बन रही है। हालांकि कुछ लोग आपके विरुद्ध कोई षडयंत्र रच सकते हैं।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी बात को तवज्जो मिलेगी। सुदूर यात्रा के योग बनेंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी होगी। क्योंकि कुछ अनचाही गतिविधियां आपका धन खर्च करा सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे और उसका प्रभाव आपको धन लाभ के रुप में भी हो सकता है। संतान किसी चिंता में रहेगी इसलिए आपको चाहिए कि उनका पूरा ध्यान रखें। विदेशी संपर्कों से अथवा जलीय व्यवसाय से उत्तम धन लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। कानूनी विवाद या कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
मन में कुछ व्याकुलता रहेगी लेकिन इस सब के बावजूद इस सप्ताह आपके जीवन में धन प्राप्ति के अनेक अवसर आएँगे। कुछ नई योजनाओं पर कार्य करेंगे जिसका दूरगामी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में महिलाओं का सहयोग व समर्थन प्राप्त होगा। आपको चाहिए कि बेकार की बातों से बचकर रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति का वातावरण रह सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ खर्च होंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। पूर्व में किए गए संघर्षों का सुख प्राप्त होगा।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। व्यस्तता अधिक रहने के कारण पारिवारिक जीवन को अथवा निजी जीवन को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। माताजी का स्वास्थ्य चिंताजनक रह सकता है। अचानक से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है अथवा कोई ऐसा कार्य हो सकता है जिससे समाज में आपको ख्याति प्राप्त हो। संतान के लिए अच्छा समय है हालांकि बीच-बीच में वह उत्तेजित हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है, उनकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आपका मन कम लगेगा। जिसका प्रभाव आपकी कार्य कुशलता पर पड़ सकता है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
इस सप्ताह सुदूर यात्रा के योग बनेंगे हालांकि यह यात्रा ज्यादा सुकूनदायक नहीं होंगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट संभव है अथवा आपका उनसे मतभेद भी हो सकता है। भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए मिला-जुला समय है। इस समय में गहन अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और आप विदेश जाने का प्रयास भी कर सकते हैं। आपकी संतान धार्मिक आचरण करेगी। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
यह सप्ताह सामान्य से अच्छा व्यतीत होगा। यदि कोई पुरानी बीमारी चली आ रही है तो उससे निजात मिलेगी। आपका ध्यान आमदनी में इजाफा करने की ओर होगा और उसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। दूसरी ओर आपकी बातों में कड़वाहट बढ़ सकती है अथवा यह संभव है कि लोगों से आप इस प्रकार बात करें कि आपकी बात बुरी न लग जाए। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी किराए पर देने से लाभ होगा। संतान आज्ञाकारी और प्रसन्न रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय आपको आगे लेकर जाएंगे। इस दौरान स्वभाव में क्रोध की अधिकता हो सकती है। जिसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वाहन समझदारी पूर्वक चलाएं। संतान से मनमुटाव संभव है लेकिन वह अपने क्षेत्र में प्रगति करेगी। विद्यार्थी वर्ग को चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ना पड़ेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे और सुखों में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
इस सप्ताह आपकी संवाद शैली में सुधार होगा और इसका प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर देखने को मिलेगा। आमदनी में इज़ाफा होगा, वहीं दूसरी ओर ख़र्चों में वृद्धि भी होगी। विदेश भ्रमण के योग भी बन सकते हैं। आपको अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्राओं पर भी जाना पड़ेगा। हालांकि यात्राओं के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। संतान प्रसन्न चित रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रात्रि में दूध पीने से बचें।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
इस सप्ताह जीवन में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अतः आप को चाहिए कि किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। पारिवारिक जीवन प्रेम से भरा रहेगा। हालांकि आप कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्त होने के कारण घर-परिवार को समय कम दे पाएंगे और थकान का भी अनुभव करेंगे। संतान को बेचैनी का अनुभव हो सकता है इसलिए उनकी सेहत का ख्याल रखें। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी महत्वाकांक्षाएँ पूरी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें