20 -26 October 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्तूबर 2025
- फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (20 to 26 October 2025): अक्तूबर माह का यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा। Chhoti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर बड़ा ज्योतिषी परिवर्तन, इस ग्रह के गोचर से बदलेगी किस्मत
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल दायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक और मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सप्ताह की शुरुआत में लोगों के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। इस दौरान सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान कारोबार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप काफी हद तक कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह के पूर्वार्ध में स्थिति लाभदायक रहेगी, लेकिन उत्तरार्ध में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। इस दौरान धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी और जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाई रखनी होगी, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कोई बड़ा आ सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। महिलाओं की धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा करते समय खान-पान का विशेष ध्यान रखें। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी शुभ समाचार के लिए और इंतजार करना होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस सप्ताह कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटा-बड़ा जो भी अवसर मिले उसे हाथ से न जानें दे अन्यथा इसके लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान उनके सिर पर अचानक से कामकाज की अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। यदि आप भूमि या भवन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उसे खरीदने से पूर्व उसकी अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता-पिता का व्यवहार सहयोगात्मक बना रहेगा। लोगों से संपर्क स्थापित में सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतें।उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से अटके हुए कार्य के पूरे होने की संभावना है। इष्ट मित्रों के सहयोग किसी बड़े कार्य को समय से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि मिथुन राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर अपनी कमजोरी का दूसरों को बताने से बचना चाहिए अन्यथा लोग उसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में धार्मिक और मांगलिक उत्सव होने के योग बनेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा निकलने के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से नई संपत्ति खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। संपत्ति के माध्यम से भविष्य में भी लाभ होने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सफलतादायक रहेगा। उन्हें उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत अत्यंत ही शुभ और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी कमजोर होंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी सभी चालों को नाकाम करेंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए समय शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आप नई संपत्ति, वाहन आदि खरीद सकते हैं। मनचाही चीज के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। माता-पिता का आपके प्रति स्नेह बढ़ेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परोपकार आदि में मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखने से शांति बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान की उपासना करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपने कार्य बेहद सावधानी के साथ करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज को लेकर संघर्षपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। यह समय किसी योजना या कारोबार में धन लगाने के लिए उचित नहीं कहा जाएगा। इस दौरान भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय में खूब सोच-समझ कर फैसला लें। सप्ताह के मध्य में माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करने से ही मनचाही सफलता मिल पाएगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो कागजी काम समय पर निपटाएं और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को जल में रोली और अक्षत डालकर अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करेंगे। मनचाही चीज मिलने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। भूमि-भवन एवं वाहन का सुख प्राप्त होगा। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए अधिकतम लाभ एवं उन्नतिदायक रहेगा। सेहत की दृष्टि से सामान्य रहेगा। अपनी बुद्धि तथा परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी सामाजिक कार्यों में मन रमेगा। अच्छे कार्यों में धन खर्च होगा। छात्र वर्ग का पढ़ाई में मन रमेगा। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े वाद-विवाद बातचीत से सुलझेंगे। इस दौरान आपका विरोधी पक्ष खुद सुलह-समझौते की पेशकश कर सकता है। व्यवसाय करने वाले लोगों की स्थिति में अचानक सुधार हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय लाभकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। पिता की तरफ से विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना और गणेश चालीसा का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने विरोधियों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर-परिवार छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध में कठिनाई भरे समय में आपके इष्ट मित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचें और खानपान सही रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैंं। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों की विदेश यात्रा भी संभव है। इस दौरान अचानक से आई किसी समस्या को हल करने के लिए आपको बड़ी जमा पूंजी खर्च करनी पड़ सकती है।
इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत केा लेकर मन चिंतित रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल में भी कमी देखने को मिलेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी को कटु वचन न कहें। धैर्यपूर्वक कार्य करते रहने से लाभ होगा। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी वाणी और व्यवहार से बड़े से बड़ा काम आसानी से बन जाएगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। सोचे हुए काम के मनचाहे तरीके से पूरे होने पर आपके साहस एवं धैर्य में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा। इस संबंध में की जाने वालीं यात्राएं सुखद एवं कारोबार को आगे ले जाने में सहायक साबित होंगी। सेहत औऱ संबंध पूरी तरह आपके लिए अनुकूल रहेंगे।
सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य, उत्सव आदि हो सकते हैं। इस दौरान आपकी लंबे समय बाद प्रियजनों से मुलाकात संभव है। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। नौकरी करने वाले लोगों का कार्यभार बढ़ सकता है। उन्हें उच्च पद की प्राप्ति या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन प्राप्ति संभव है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने से घर में सुख शांति बनी रहेगी। सहोदर भाई-बहनों से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में एक-दूसरे के प्रति प्रेम आकर्षण में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से विशेष परेशानी नहीं होगी। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको कुछ संघर्ष के बाद ही लाभ एवं सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको अचानक से आने वाली किसी बड़ी समस्या के लिए पहले से तैयार रहना होगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपके कामकाज में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और विवेक से ही कठिनाइयों से उबर सकते हैं।
धनु राशि के जातकों लोगों के बहकावे में आने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती हैं। इस दौरान आपको चीजें अपने अनुकूल नजर आ सकती है। इष्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी कार्य के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान अपनी जमापूंजी का उपयोग सोच-समझकर करें और भावना में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि, वाहन, भवन आदि के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। मन में पवित्र विचार उत्पन्न होंगे। इस दौरान माता-पिता और भाई-बहनों से विशेष स्नेह और सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति अरुचि हो सकती है. उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत संघर्षपूर्ण किंतु लाभकारक भी रहेगी। इस दौरान कठिन परिश्रम के बल पर आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। हालांकि इसके लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। मकर राशि के जातकों का इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। उनकी मदद से अटके काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा आपके लिए प्रतिकूल कहा जाएगा। यह समय सम्पत्ति के क्रय-विक्रय के लिए अधिक अच्छा नहीं कहा जाएगा। पैतृक संपत्ति या फिर किसी अन्य पारिवारिक मसले को लेकर माता-पिता के साथ मतभेद रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों के साथ तनाव बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करने से ही मनचाही सफलता मिलेगी। हालांकि इन कठिन परिस्थितियों के बीच इष्ट मित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़ें हैं तो धन के लेन-देन में सावधानी रखें। इस सप्ताह आपको सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत की दृष्टि से पूरी तरह प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान कोई पुरानी बीमारी उभरने की आशंका बनी रहेगी। पति-पत्नी के मध्य मतभेद रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक विवाद से बचें।उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस दौरान घर में किसी मंगल कार्य के योग बन सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप कठिन परिश्रम और प्रयास से अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अधिकतम लाभ एवं उन्नतिदायक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि तथा परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।
इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका धन अच्छे कार्यों में खर्च होगा। इस दौरान आपकी मधुर वाणी और व्यवहार के चलते लोगों का आपकी ओर आकर्षण बढेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह पढ़ाई के दृष्टिकोण से शुभ रहने वाला है। उनका मन पढ़ाई में रमेगा। प्रेम-प्रसंग में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत भले ही कुछ परेशानी भरी रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपको अनुकूलता प्राप्त होगी। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार के सिलसिले में सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको हाथ आए अवसर को जाने देने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलें।
सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि सेहत की दृष्टि से यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। मीन राशि के जातकों को इस दौर अधिक भावुकता में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना चाहिए। विशेष रूप से प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर पर हावी होने की गलती न करें। इस सप्ताह आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में वाणी में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। अधिक तर्क-वितर्क से बचें। खान-पान का संयम बनाए रखें।
इस सप्ताह विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, आलस्य का त्याग करें। अपने व्यस्त समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।