Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता। आर्थिक स्थिति के लिहाज से महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अच्छे समय का इंतजार करें। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रों से सम्बन्ध बनाये रखें। यह समय आपको पद प्रतिष्ठा दिलाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके जीवन में परिवर्तन लेकर आएगा। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह भी निराश रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मन मुटाव के साथ सम्बन्धों में मधुरता आएगी।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष साप्ताहिक राशिफल
खर्चों के कारण बचे हुए धन के भी व्यय होने की संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धो में थोड़ा सुधार संभव है। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जा सकता है। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। साझे, सहयोग के कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार है। आशा के अनुरूप कार्य न होने से मन दुखी होगा। रूके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते है। उच्च शिक्षा से जुड़े जातकों को अपनी पढ़ाई की चिंता सताएगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आयेगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा जिससे आपकी कुछ परेशानी कम होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक नहीं है। व्यवसाय के लिए समय यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों को समय से खुद को परिवर्तन करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग न के बराबर रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आमदनी के अच्छे आसार है। आंखों की परेशानी आपको व्यथित कर सकते हैं। व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है। नौकरी में अड़चन आ सकती है। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। एकतरफा लगाव आपकी खुशियों को उजाड़ सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आपको मेहनत से ही धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। नौकरी प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे और नौकरी करने वाले लोगों के पदोन्नति के अवसर बनेंगे। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचें। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जायेगा। आलस्य न करें, वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्रों से सम्बन्ध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा। नित-नये कार्यों के प्रति मन विचलित रहेगा। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ थोड़ी कटुता रहेगी और मध्य तक ठीक हो जायेगा। प्रेम में यह खर्चे का समय है।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या साप्ताहिक राशिफल
नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देकर चली जायेगी। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। वैवाहिक संबंधो में सुधार की सम्भावना है। प्रणय संबंधो में कटुता रहेगी। संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें वरना हानि हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यावसायिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा माना जायेगा। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तेदारी में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह भी निराश हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आप थकान महसूस कर सकते है। हर किसी पर विश्वास न करें। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बने रहेंगे। नजदीकी लोगों से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोड़ा समझदारी से काम लें। वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु साप्ताहिक राशिफल
पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य रहने वाला है। मोटापे के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। आपके लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह आपके लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। छात्रों के लिए यह समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के भरपूर सहयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन समय के साथ गिरावट आ जायेगी। सेहत में समस्या बनी रहेगी। खाने पर विशेष ध्यान दें। इस समय नया निवेश नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। इस राशि वालों के लिए अप्रैल का सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। इस समय गुरुजनों का सम्मान करें और आशीर्वाद अवश्य लें। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। किसी मामले में दखलनदाजी न करें। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के शुरुआत में आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। आप तन और दोनों तरफ से तंदुरस्त नजर आएंगे। व्यवसाय में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। नैतिकता के प्रति मन आकर्षित रहेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाये रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी अपने साथी का विश्वास बनाएं रखें।
इस सप्ताह उग्रता बढ़ सकती है और इसका असर उनके रिश्तों पर हो सकता है, इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। हालांकि अच्छी बात है कि पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। संतान पूर्ण रूप से आपके प्रति समर्पित रहेगी। इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं और बासी व गरिष्ठ भोजन करने से बचें। घर के कार्यों में समय बीतेगा।