फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (19 से 25 अप्रैल): अप्रैल के चौथे सप्ताह में रहें इस दिन जरा बचके...

Mon, 19 Apr 2021 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
अपने सौम्य स्वभाव और कठिन परिश्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे किंतु माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। मित्रों तथा संबंधियों से भी कुछ अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन हालात में सुधार लाएगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। 24 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाहें तो सप्ताह अनुकूल है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन। 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
संपूर्ण सप्ताह अच्छी कामयाबी दिलाने वाला रहेगा इसलिए, कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। सप्ताह के मध्य जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान-वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो वह भी संकल्प पूर्ण होने के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 26 तारीख को रहें जरा बचके।


4 of 12
राशि
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं के साथ होगा। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य ग्रहों में अप्रत्याशित परिवर्तन कार्य व्यापार में उन्नति तो देगा ही  आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों एवं संबंधियों से भी सहयोग के योग। 19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फल प्रदान करने वाला रहेगा। जितनी आमदनी होगी उतना ही खर्च भी होगा इसलिए इसलिए आर्थिक तंगी से सावधान रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन कार्य व्यापार में उन्नति देगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
सप्ताह का आरंभ सुखद समाचार से होगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापारीवर्ग के लिए यह समय और अनुकूल रहेगा। कोई नया रोजगार भी शुरू करना चाहें या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल है। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में उतार-चढ़ाव अधिक लाएंगे इसलिए झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामलों भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 22 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
सप्ताह सुखद ही रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए कोई भी कार्य आरंभ करना चाहें अथवा महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहें तो सफल रहेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हो तो सफल रहेंगे। 

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नजला, जुखाम, बुखार तथा चर्मरोग से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले भी कोर्ट से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन भाग्योन्नति के साथ-साथ सफलता के नए अवसर प्रदान करेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी  अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 19 तारीख को रहें जरा बचके। 

9 of 12
राशि
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी संबंध मजबूत बनेंगे। जो लोग नीचा दिखाने में लगे  थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विवादों से दूर ही रहें। सप्ताहांत भाग्य वृद्धि होगी। सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। 21 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि होने के योग। सप्ताह के मध्य विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सप्ताहांत षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 23 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
सप्ताह के आरंभ में प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। संतान संबंधी चिंता  में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे किंतु वै अधिक नुकसान नहीं कर पाएंगे। इसलिए परेशान न हों। सप्ताहांत ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
सप्ताह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों देगा। आरंभ में मानसिक तनाव बढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। मित्रों एवं संबंधियों से अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य गोचर-ग्रहों में आए परिवर्तन के प्रभावस्वरूप नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। सप्ताहांत गुप्त शत्रुओं से बचें कोर्ट कचहरी के मामले ही बाहरी सुलझाएं। 22 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें