वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नजला, जुखाम, बुखार तथा चर्मरोग से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले भी कोर्ट से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन भाग्योन्नति के साथ-साथ सफलता के नए अवसर प्रदान करेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 19 तारीख को रहें जरा बचके।