फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 मार्च): जानें इस हफ्ते किन राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य

Mon, 16 Mar 2020 04:05 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 16 से 22 मार्च 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप धार्मिक कार्यों पर पैसे खर्च करेंगे और इससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वाणी में कड़वाहट बढ़ने से रिश्तों पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन कुटुंब परिवार में किसी प्रकार का विवाद होने की संभावना है। संतान पक्ष के लिए सबसे उत्तम समय है। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी मन लगाकर मेहनत करेंगे और उसका उन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा। भाई-बहनों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में वृद्धि होगी और नौकरी पेशा जातक नई जॉब के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके उत्साह में बढ़ोत्तरी होगी। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे और दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। हर मामले में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में तरक्की होने से मन प्रसन्न होगा और सहयोगियों का साथ मिलेगा। संतान पक्ष अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगी। छात्र जातकों के लिए बेहतर समय है। इस सप्ताह आपके विदेश यात्रा पर जाने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है। किसी कार्य पर धन खर्च होगा। व्यावसायिक साझेदारी पर विशेष ध्यान दें।

4 of 13
rashi
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके जातकों का मन प्रसन्नचित रहेगा। इस अवधि में आप एक साथ अपने कई कार्यों को पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। हालांकि कुछ वजह से कार्य स्थल पर किसी से विवाद भी हो सकता है, जो मानसिक अशांति का कारण बनेगा, इसलिए विवादों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में अशांति का वातावरण रहने से मन थोड़ा उदास रहेगा। इस समय में आप स्वयं के मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। संतान आपके प्रति समर्पण का भाव रखेगी लेकिन मनमौजी भी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा कष्टकारी रह सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह उग्रता बढ़ सकती है और इसका असर उनके रिश्तों पर हो सकता है, इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। हालांकि अच्छी बात है कि पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। संतान पूर्ण रूप से आपके प्रति समर्पित रहेगी। वहीं परीक्षाओं में विद्यार्थियों को प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं और बासी व गरिष्ठ भोजन करने से बचें। सामान्य रूप से धन लाभ होगा और घर की साज़-सज्जा पर पैसे खर्च होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह अनावश्यक खर्च और बेवजह की यात्राएं हो सकती हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, साथ ही बेकार की यात्रा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस अवधि में आपका रुझान मनोविज्ञान जैसे विषयों पर अधिक रहेगा। वहीं आप धार्मिक कार्यों में भी अधिक सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामों को लेकर मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपकी संतान शारीरिक समस्या से पीड़ित रह सकती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में परेशानी आएगी। नौकरी और व्यवसाय में अचानक से कुछ बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देंगे। इस दौरान व्यस्तता अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के संकेत हैं इसलिए सेहत पर ध्यान दें। इस अवधि में आप नौकरी बदल सकते हैं। आपकी संतान आज्ञाकारी आचरण करेगी। वहीं विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। इस सप्ताह आपके खर्चों में कमी आएगी और लाभ अधिक होगा।

8 of 13
rashi
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
इस सप्ताह खर्चे बढ़ेंगे और आमदनी सामान्य ही रहेगी। पिता जी को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है या फिर उनसे आपके मतभेद भी हो सकते हैं इसलिए दोनों ही परिस्थितियों में संयम बनाए रखें। संतान पक्ष को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। वे जातक जो विदेश में पढ़ने का प्लान बना रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। हालांकि कार्य क्षेत्र से कभी-कभी मन ऊब सकता है लेकिन फिर भी आपका ध्यान अपने काम पर होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
इस सप्ताह अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है, साथ ही आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से प्रसन्नता होगी। इस अवधि में महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होने से खुशी होगी। वहीं नौकरी और व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आप किसी गुप्त षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। अचानक धन हानि होने से परेशानी बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपके साहस में वृद्धि होगी। संतान पक्ष प्रसन्नता का अनुभव करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग का मन भटक सकता है इसलिए एकाग्रता बनाये रखें। इस दौरान पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

10 of 13
rashi
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप अनेक यात्राएँ कर सकते हैं। पिताजी से संबंध पहले की तुलना में मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और चल-अचल संपत्ति की प्राप्ति व धन लाभ होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने में असमर्थ रहेंगे। आप संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। वहीं छात्र जातकों के लिए भी यह अच्छा समय है। इस अवधि में विदेश से लाभ होने की संभावना बन रही है। वहीं नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी।

11 of 13
rashi
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
इस सप्ताह व्यावसायिक साझेदारी और विदेशी संबंधों से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल रह सकता है। माता जी का स्वास्थ्य खराब रहने से चिंता अधिक होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी, साथ ही धन लाभ भी होगा। आपके प्रति संतान का व्यवहार अच्छा रहेगा और वे पूरी गंभीरता से अपना काम करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी बहुत मेहनत करेंगे। आपको हर कार्य में अपने भाई-बहनों से मदद मिलेगी।

12 of 13
rashi
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके जातकों के काम की सराहना की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन अधिक मेहनत करने पर अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपके भाई-बहनों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किन्हीं कारणों से पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। हालांकि सप्ताह के बीच में किसी शुभ समाचार के मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। संतान पक्ष के लिए यह अच्छा समय है। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी इस सप्ताह मन लगाकर अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
घर-परिवार में किसी उत्सव अथवा मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने की संभावना है। संतान पक्ष के लिए यह उत्तम समय है। परिवार में किसी नये सदस्य का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में तरक्की, आमदनी में वृद्धि होगी और धन लाभ होगा। घर पर रिश्तेदारों का आना- जाना लगा रहेगा। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ कहासुनी हो सकती है इसलिए ऐसी स्थिति में संयम से काम लें। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस सप्ताह आप वाहन की खरीद भी कर सकते हैं। संतान पक्ष के लिए अच्छा समय है और विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें