फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal 15 To 21 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का तीसरा सप्ताह

Mon, 15 Dec 2025 11:12 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weekly Horoscope (15 To 21 December 2025): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025 - फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (15 To 21 December 2025): दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।

Surya Grahan 2026: साल 2026 में दो बार पड़ेगा सूर्य ग्रहण का साया, जानें तिथि और सूतक काल
2026 Lucky Mulank: इन मूलांक के जातकों के लिए लकी रहेगा साल 2026, चमक उठेगी किस्मत
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। इस सप्ताह आपको सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्ति से सहयोग और सम्मान मिलने की संभावना बनेगी। पूर्व में किए गए सामाजिक कार्य के लिए मान-सम्मान मिल सकता है।

मेष राशि के जो जातक लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें मनचाहा काम मिल सकता है। व्यापारियों के धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। कारोबार के संबंध में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक उसका समाधान निकल आएगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी वाणी और व्यवहार से रूठे हुए लोगों को मनाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध में आत्मीयता और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे उनके प्रयास सफल साबित होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा एवं उनके मंत्र का जप करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़े कामकाज का बोझ बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपका बना-बनाया काम बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र रचते रहते हैं।

सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आने के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनेगी। सप्ताह के मध्य का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान जहां आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी, वहीं कोई पुराना रोग दोबारा उभरने से कष्ट मिल सकता है।

इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पद या स्थान में बदलाव के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर घर और बाहर दोनों जगह अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। इस सप्ताह आपको घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं।

सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे और आपको इसके लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान व्यर्थ की चीजों पर समय और धन खर्च होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यह समय आर्थिक दृष्टि से परेशानी वाला कहा जाएगा। इस दौरान आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें सफलता पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा।

सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। व्यवसाय की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता एवं लाभप्रद साबित हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अतिरिक्त ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्य को करेंगे। सेहत और संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपने घर-परिवार से जुड़े मामले में बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसकी परिजन सराहना करेंगे। इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवन में आने वाली तमाम तरह की कठिनाईयों को आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर करने में कामयाब होंगे।

इस सप्ताह आपकी सेहत भी सही रहेगी। सप्ताह के मध्य से लेकर उत्तरार्ध का समय कारोबार की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद कहा जा सकता है। इस दौरान व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। यदि आप नया व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं, तो इस दृष्टि यह समय शुभ कहा जाएगा। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। प्रेम संबंध और निजी रिश्तों की दृष्टि से समय शुभ कहा जाएगा। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें और पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सौभाग्य का साथ मिलने के कारण आप अपने अधिकारियों और सहकर्मियों से उत्तम संबंध बनाए रखने में कामयाब होंगे।

सप्ताह के अंत तक मनचाही पदोन्नति या मनचाहे तबादले की दिशा में किया जा रहा प्रयास सफल होगा। व्यवसाय की दृष्टि से समय उत्तम कहा जाएगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने बुद्धि, विवेक और पराक्रम से अपने शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे। यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज चल रहा था तो उससे संवाद के जरिए गलतफहमियों को दूर करने में कामयाबी मिलेगी। इस सप्ताह आप पर माता-पिता का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। यदि आप लंबे समय से विदेश में अपने करियर या कारोबार को जमाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह उसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना या फिर कारोबार में निवेश किया था तो उससे आपको इस सप्ताह लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपकी सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस दौरान उन्हें कारोबार में लाभ कमाने के लिए उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में रमेगा। तीर्थाटन का भी सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा अर्पित करके गणेश चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को गांठ बांधकर रखना होगा कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। आपको इस सप्ताह मुश्किलों से घबराने की बजाय उनका डटकर सामना करना होगा क्योंकि आप अपने बुद्धि, विवेक और साहस सभी चुनौतियों से पार पाने का माद्दा रखते हैं। खास बात यह भी कि तमाम समस्याओं का समाधान खोजते समय आपको अपने इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आप अपने घर-परिवार के सदस्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए बड़े खर्चे आपका बना-बनाया बजट बिगाड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जिस कार्य की सिद्धि के लिए प्रयास करेंगे, उसमें अत्यधिक परिश्रम के पश्चात् ही सफलता प्राप्त होगी। जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यह समय सेहत और संबंध की दृष्टि से भी प्रतिकूल रहने वाला है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के गणेश जी की पूजा एवं श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने समय, ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च होने और व्यर्थ की यात्राओं के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। बाजार में मंदी के कारण मनचाहा लाभ नहीं मिल पाएगा। मार्केट में फंसे पैसे को निकालने में भी मुश्किलें आ सकती हैं। आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहने के कारण वित्तीय असंतुलन बना रहेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कागज संबंधी काम बहुत सावधानी के साथ समय रहते करने होंगे, अन्यथा उन्हें बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। सप्ताह के मध्य में आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रयास कर सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिसके कारण आप अपने करियर और कारोबार में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। भाग्य का अपेक्षित सहयोग व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी मिलेगा।

इस सप्ताह पूर्व में किए गए निवेश से धन की प्राप्ति संभव है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक दृष्टि से समय बेहतर बना हुआ है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे।

इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लेखन एवं अध्ययन की प्रति उनका रुझान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थायी संपत्ति अथवा भौतिक सुख-साधन के क्रय की संभावनाएं बन रही हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से परिवार के साथ पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके साथ कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली स्थिति रह सकती है। ऐसे में आपको इस सप्ताह प्रत्येक कार्य बड़ी सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने घर की मरम्मत या किसी व्यक्ति के इलाज आदि चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए तथा सड़क पर चलते समय और कागज संबंधी कार्य को करते समय नियमों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों में उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको किसी दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं ही अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपाधापी भरा रह सकता है। इस दौरान आपको व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में प्रदर्शन से बचें और मर्यादा बनाए रखें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभ को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जिसके कारण घर और बाहर दोनों जगह काम करते हुए अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप लंबे समय से किसी विशेष स्थान पर तबादले या फिर विशिष्ट पद की प्राप्ति के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। व्यवसायी वर्ग के लिए भी समय उत्तम कहा जाएगा।

इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। कारोबार के विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह आपको बिक्री और लाभ के स्तर पर संतोष मिलेगा। यदि आप कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ इस सप्ताह कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट लग सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के घर आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान अधिकांश समय परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में कुछ एक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस सप्ताह आपके विरोधी कार्यस्थल पर सक्रिय रहेंगे और आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश करेंगे।

इस सप्ताह आपकी उन्नति और काम करने के तरीके को देखकर कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहते हुए अपने अधिकारियों और सहकर्मियों से ताल मेल बिठाए रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से उत्तरार्ध का समय कारोबार की दृष्टि से चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आपको वह लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा, जिसकी आप आशा कर रहे थे। इस सप्ताह आप किसी योजना आदि में सोच-समझकर पूंजी लगाएं।

इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम न मिलने के कारण मन में निराशा बनी रहेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें।

उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें