पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। जानें 13 से 19 जनवरी 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा उनकी अनदेखी न करें। नौकरी पेशा लोगों के समय अच्छा नहीं है। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। कला जगत के क्षेत्र में प्रयासरत जातको के लिए यह समय अच्छी खुशखबरी लाएगा। स्त्रियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए सामान्य दिन है। सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर जातक धैर्य से काम लें।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस हफ्ते आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से आज का समय आपके लिए ठीक है। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को दौड़ भाग करनी पड़ेगी। वैवाहिक संबंधो में मधुरता आएगी है। प्रणय संबंधो के लिए यह सप्ताह उत्तम है। त्वचा से सम्बंधित रोगी इस सप्ताह राहत महसूस करेंगे
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह एक नई दिशा लेकर आया है। आमदनी अच्छी होने के आसार है। नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में मधुर संबंध बना रहेगा। प्रणय संबंधो में अस्थिरता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह दफ्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए धनाभाव का समय रहने वाला है। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। इस सप्ताह कमर की पीड़ा से थोड़ी निजात मिलने की सम्भावना है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। निर्धन व्यक्तियों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। यह सप्ताह आपके आमदनी के लिहाज से ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा नही रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो आपको हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-संबंध के संदर्भ में इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। बीपी की समस्या वाले इस सप्ताह सावधान रहे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह अटके कामों के बावजूद प्रणय संबंध और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिए। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। व्यापार में उठापटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी । मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सरकारी या गैर सरकारी पदों पर काम करने वाले लोगों के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध कराएगा। आपके घर से जुड़ा निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। इस सप्ताह आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालो के लिए अपने सहयोगियों से संबंध मधुर रखने होंगे। इस समय आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगें। सेहत में सुधार संभव है।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। गुप्त शत्रु आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में नोक-झोक हो सकती है। प्रणय संबंधों में संवाद बनाए रखें। पेट के रोगी खास ख्याल रखें।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। लगातार डांटना आपके बच्चों से आपका व्यवहार बिगाड़ सकता है। वक्त की जरूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। प्रणय संबंधों में बिना सोचे कोई वादा न करे। चर्म रोगियों को पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। किसी महिला या आपकी जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेंगे। नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में आपको लाभ होगा। जातक अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। करियर व नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय सामान्य है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस समय आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
इस सप्ताह धन की प्राप्ति न होने पर आपका मन अशांत रहेगा। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। किसी मामले में दखलंदाजी न करें। मन और आत्मा में अंतर्द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके ठीक रहेगा।