फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Rashifal (12-18 Jan 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जनवरी का यह सप्ताह?

Sat, 10 Jan 2026 07:48 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope (12 Jan 2026 to 18 Jan 2026): नए साल का दूसरा सप्ताह 12 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी 2026 - फोटो : Amar Ujala
Saptahik Rashifal (12 Jan 2026 to 18 Jan 2026): साल 2026 का दूसरा सप्ताह 12 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगा। साल का यह सप्ताह माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से शुरू हो रहा है। इस सप्ताह अगर ग्रहों की चाल की बात करें तो सप्ताह के मध्य में मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। 13 जनवरी को शुक्र, 14 जनवरी को सूर्य, 15 जनवरी को मंगल, 17 जनवरी को बुध और अंत में 18 जनवरी को चंद्रमा सभी मकर राशि में गोचन करेंगे हैं, जिससे एक दुर्लभ पंचग्रही योग बनेगा। वहीं सूर्य-चंद्र की युति करियर और मान-सम्मान पर सकारात्मक प्रभाव दे सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Makar Sankranti 2026: मकर राशि में होने वाला है 2 बड़े ग्रहों का गोचर, इनके लिए शानदार रहेगा जनवरी माह
विज्ञापन

2 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्ध में थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए हुए तो वहीं उत्तरार्ध में राहतकारी साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में दैनिक जीवन से जुड़े कार्यों में बाधाएं आने के कारण मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष के सक्रिय रहने और सीनियर से मनचाहा सहयोग न मिलने पर आपके मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। इस दौरान अनावश्यक चीजों पर होने वाला खर्च आपकी जमापूंजी को प्रभावित कर सकता है।

सप्ताह की शुरुआत का समय व्यवसाय से जुड़ा भी औसत फलदायी रहने वाला है, लेकिन उत्तरार्ध आते-आते कारोबार पटरी पर आ जाएगा और मनचाहा लाभ प्राप्त होने लगेगा। इस दौरान आपको परिश्रम और प्रयास करने पर मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी निर्णय आवेश में आकर लेने से बचना चाहिए। विशेष रूप से पारिवारिक और प्रेम संबंधी मामलों को धैर्यपूर्वक सुलझाएंं। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और हनुमानष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक करियर-कारोबार से जुड़ी छोटी-बड़ी यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे। इस दौरान लंबे समय बाद किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होने पर आपको सुकून मिलेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में अचानक से संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम बेहद सावधानी के साथ करने चाहिए। यदि आप कोई भूमि या भवन को क्रय करने की योजना बना रहे हैं तो उसके कागज सही से चेक कर लें और बहुत सोच-समझकर फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ी परेशानी लिए रह सकता है। इस दौरान अनचाही जगह पर तबादले की आशंका के चलते मन तनाव में रहेगा। उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति न होने के कारण आप किसी समस्या में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और किसी भी तरह का दिखावा न करें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन देवी मां को पानी वाला नारियल अर्पित करें।

4 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार में अचानक से आई कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान घरेलू मसले भी आपकी चिंताओं को बढ़ाने का काम करेंगे। यदि बात करें कामकाजी महिलाओं की तो उन्हें सप्ताह के पूर्वार्ध में घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी कार्य को दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल न करें और जो भी बात कहें उसे सोच-समझकर ही कहें।

इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र के अलावा निजी जीवन में भी अपने शुभचिंतकों और इष्ट मित्रों से अपेक्षित सुख-सहयोग नहीं मिल पाएगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट बिगड़ सकता है। इस सप्ताह घरेलू समस्याओं का समाधान निकालने को लेकर आपका परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। हालांकि पिता की तरफ से आपको अपेक्षित समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ सुख-सहयोग में कमी कही जाएगी। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कत भी आ सकती हैं। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें तथा गुरुवार के दिन गुड़ और चना मंदिर के पुजारी को दान करें।
विज्ञापन

5 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध दो दिन छोड़ दिये जाएं तो बाकी सप्ताह आपके मनमुताबिक सफलता और सुखों को लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। जिसके मिलने से पूरे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह आपके द्वारा करियर-कारोबार के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक क्षेत्र में पूर्व में किए गये प्रसा भी सफल होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान आपके घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं या फिर आपको ऐसे पवित्र आयोजनों में शामिल होने या फिर धर्म स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि और विवेक से करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को घरेलू मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको पूर्व में की गई मेहनत का मीठा फल यानी बड़ी सफलता या फिर कहें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नये बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्हें कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इष्ट मित्रों की तरफ से आपको सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से किसी योजना से जुड़ने या फिर किसी कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस संबंध में आपको माता-पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिल सकता है।

हालांकि आपको आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी योजना या कारोबार में अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश करें। सिंह राशि के जातकों की सप्ताह के उत्तरार्ध में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता की पूजा में आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप काफी जोश-खरोश से अपने कामकाज की शुरुआत करेंगे। शुरुआत में चीजें भी आपके अनुकूल रहेगी और मनचाही सफलता के साथ कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक चीजों में अटकाव और भटकाव की स्थिति नजर आएगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के विरोधी उन्हें उनके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सीनियर की मदद से आप अंततः अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे।

सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी से बचकर रहने की आवश्यकता रहेगी। छात्र वर्ग का इस दौरान पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है। प्रतियोगिता-परीक्षा में मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करना होगा। प्रेम-प्रसंग में लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच सुख, सौहार्द बना रहेगा। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें एवं तुलसी जी की सेवा करें।

8 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातक इस सप्ताह करियर और कारोबार में नये प्रयोग करने पर फोकस कर सकते हैं। खास बात ये कि उनके द्वारा किये प्रयास सफल और सार्थक होंगे। सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाली है। इस दौरान किस्मत का साथ मिलने के कारण कारोबार में आप खासा लाभ प्राप्त करेंगे।

किसी लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी। जो नौकरीपेशा जातक अपनी जॉब में बदलाव का मन बना रहे थे, उन्हें किसी अच्छे संस्थान से अच्छा ऑफर मिल सकता है। हालांकि किसी बड़े निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की विशेष उपलब्धि से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी आय के वृद्धि के योग बनेंगे। जिन कार्यों को आप कठिन मान कर चल रहे थे, वे भी इस दौरान सहजता के साथ पूर्ण हो जाएंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

9 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कामकाज और आपके द्वारा लिए गये निर्णयों की लोग भूरि-भूरि प्रशंसा करेंगे। करियर-कारोबार में की गई मेहनत और प्रयास से मिलने वाले लाभ और सफलता के कारण आपका पूरे सप्ताह जोश और उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बन रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आपको सहयोग और समर्थन देंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश यात्रा या फिर लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में पदोन्नति या फिर अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पद और कद बढ़ने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्या का समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें तथा हल्दी का तिलक लगाएं।

10 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से मनचाहा रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह प्रयास करने पर पूरी हो सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपको तमाम तरह की चिंताओं से मुक्त कराने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले से जुड़ा सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यवसाय में आपको खासा लाभ होगा।

सप्ताह के मध्य में आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं, जिससे आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। हालांकि यह समय आपकी सेहत की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में आपको इस दौरान मौसमी बीमारी से बचते हुए अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह उनका मन पढ़ाई-लिखाई में खूब रमेगा और पूरे मनोयोग से अपनी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

11 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपका करियर और कारोबार सामान्य गति से चलता नजर आएगा लेकिन आप अपनी प्रगति और लाभ से असंतुष्ट नजर आएंगे। विशेष तौर पर आपके साथी-संगी की लगातार होती प्रगति और उनके मुकाबले खुद के पिछड़ने की चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा करके किसी जूनियर को अहम जिम्मेदारी दिये जाने से आपका मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इस माह अपने कारोबार की प्रगति को लेकर चिंता बनी रहेगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यापारियों को धन का लेनदेन करते समय तथा कागजी काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। हालांकि इस पूरे सप्ताह आपको दो दिन अच्छे तो दो दिन कठिनाई भरे नजर आएंगे। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल बैठाने में कुछ एक मुश्किलें आ सकती है। घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का असर आपके कामकाज में देखने को मिल सकता है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

12 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में अप्रत्याशित रूप से सफलता और लाभ की प्राप्ति होती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आश्चर्यजनक तरीके से आपके विरोधी भी आपके कामकाज की तारीफ करते हुए आपको अपना समर्थन और सहयोग प्रदान करेंगे। सीनियर आपके कामकाज से प्रसन्न होकर अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।

यह सप्ताह थोक काम करने वालों के अपेक्षा से अधिक लाभदायक साबित होने वाला है। हालांकि इस सप्ताह किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों  की सलाह लेना उचित रहेगा। निवेश की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय उत्तम कहा जाएगा। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है तो वहीं पहले से चले आ रहे संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते सुखद बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात करते हुए बीतेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा महालक्ष्मी अष्टक का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें