Weekly Horoscope (10 To 16 November 2025): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025
- फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (10 To 16 November 2025): नवंबर माह का यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा। Chhoti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर बड़ा ज्योतिषी परिवर्तन, इस ग्रह के गोचर से बदलेगी किस्मत
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय जहां आपके अनुकूल रहेगा, वहीं उत्तरार्ध में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। मेष राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ से ही अपने योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा, तभी आप घर और बाहर दोनों जगह सोचे हुए काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
सप्ताह के प्रारंभ का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य रहेगा और इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा लेकिन उत्तरार्ध में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में उस दौरान आपको सावधानी के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपकी कोई व्यावसायिक डील अटक सकती है। कारोबार में मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है।
इस सप्ताह छात्र वर्ग के लिए अध्ययन में एकाग्रता के साथ धैर्य भी आवश्यक रहेगा। है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा सिंदूर का टीका लगाएं।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही सुखद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों से उत्तम सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा ऑफर आ सकता है। पद और वेतन दोनों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को इस सप्ताह कारोबार में पूरी तरह से अनुकूलता बनी रहेगी। कारोबार में खासा लाभ होगा। जिन कार्यों को आप प्रारम्भ कर रहे हैं, उसमें मनचाही सफलता मिलेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अनुकूल होने के कारण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बड़ी व्यावसायिक डील से भविष्य में लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यात्रा में प्रभावी लोगों से संपर्क होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ एक बदलाव हो सकते हैं। जिससे आपके कामकाज में थोड़ी दिक्कत आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से अंतत: स्थिति को संभालने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय तो आपके लिए अनुकूल है लेकिन उत्तरार्ध में अपने जूनियर और सीनियर दोनों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा। किसी बात पर उलझें नहीं अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए।
ध्यान रहे यदि आपने लालच में आकर ऐसा किया तो आपको भविष्य में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि समय अनुकूल होने पर ही किसी चीज में निवेश करने की सोचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है, हालांकि अपनी संगति का आपको विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा आपको नुकसान और अपमान झेलना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में विशेष रूप से गायत्री मंत्र की एक माला का जप करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में लाभ होगा। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे लेकिन उसके साथ आपका धन भी तमाम चीजों पर खूब खर्च होगा। आप इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन आदि के क्रय की योजना बना रहे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलह समझौते से दूर हो सकते हैं।
सप्ताह के मध्य का समय कारोबार की दृष्टि से शुभ कहा जाएगा। इस दौरान बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब होंगे। हालांकि इस दौरान आपको जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको किसी के बहकावे में आकर पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। विशेष रूप से धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का समय ठीक बना हुआ है। अध्ययन में उनकी एकाग्रता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। खास बात यह भी कि आप अपने अनुकूल समय का पूरी तरह से फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी किसी मित्र या परिजन के साथ लंबे समय से वाद-विवाद चल रहा था तो इस सप्ताह वह दूर हो सकता है और आपके रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। इस सप्ताह धनागम के साथ व्यय के योग भी बनेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय निवेश की दृष्टि से शुभ कहा जाएगा लेकिन ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें और अधिक मात्रा में निवेश न करें। छात्र वर्ग के लिए समय शुभ है। परीक्षा-प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह घर और बाहर के काम में पूरे सप्ताह आप व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके द्वारा लिया गया निर्णय भविष्य में सुखद परिणाम देगा। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। सभी के मध्य अनुकूल व्यवहार रहने से घर में खुशहाली रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह विदेश से जुड़े काम करने वालों को अप्रत्याशित सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा बना हुआ है। जीवन में कुछ नवीनता आने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। यदि आप पिछले कई दिनों से भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने का प्लान बना रहे थे तो इस सप्ताह आपका यह सपना सच हो सकता है। व्यवसायियों के लिए भी समय अच्छा है। विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। यह समय आपकी योजनाओं को साकार रूप देने के लिए शुभ कहा जाएगा।
इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पूरा सप्ताह खुशियों को लिए रहेगा। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक इष्ट मित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आपको करियर-कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिसमें आपके सिर अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको कठिन परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। हालांकि इस दौरान नवीन कार्यों को लेकर आपके मन में उत्साह भी बना रहेगा। सहकर्मियों तथा अधिकारियों से अच्छा तालमेल बनाने से आपके काम सिद्ध हो सकेंगे अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह धन सोच-समझकर ही खर्च करें अन्यथा अपव्यय के चलते कुछ परेशानियां उभर सकती हैं। व्यापारियों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अच्छा कहा जाएगा। इस दौरान धन लाभ के उत्तम योग बन रहे हैं, हालांकि यदि किसी योजना में निवेश करना हो तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें और इससे जुड़ा फैसला सोच-समझकर ही करें। प्रेम संबंध में दिखावे से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचें और धन के लेनदेन में सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।
विशेष रूप से अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय कुछ उतार-चढ़ाव वाला है। अध्ययन के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ नए बदलावों के चलते आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं, परन्तु मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलने के कारण ऐसी परेशानियां लम्बे समय तक आपको परेशान नहीं करेंगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। समय आपके पक्ष में है लेकिन फिर भी आपको अपने कामकाज में किसी तरह की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा सीमित सफलता और लाभ से संतोष करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आलस्य और लापरवाही से बचते हुए मिले हुए कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा। अपने सहकर्मियों से व्यवहार में सावधानी रखें और अपनी कोई भी गुप्त बात उन्हें नहीं बताएं अन्यथा बाद में आपके लिए वही बात जी का जंजाल बन सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है।
इस सप्ताह आपको कारोबार में लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अप्रत्याशित लाभ से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हालांकि घरेलू और व्यावसायिक मामले को लेकर किसी भी अंतिम निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। सोच-समझकर काम करने और निर्णय लेने से धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के लिए समय अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपके आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यों को सिद्ध करने में कामयाब होंगे। अपने पराक्रम के चलते बेहतर रिजल्ट लाने के कारण आपको मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके प्रयास और परिश्रम की तारीफ करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी योजना में अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से प्राप्त हो सकता है। यह समय कारोबार की दृष्टि से भी शुभ रहने वाला है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है।
इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपको उस पर इतराने से बचना होगा। किसी भी चीज का अभिमान न करें और बड़बोलेपन से बचें। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा, अन्यथा आपके अपने आपसे दूर छिटक सकते हैं। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजन एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपको लंबे समय से किसी कार्य में बहुत प्रयास करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही थी तो इस सप्ताह किसी इष्ट मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका कार्य सिद्ध हो जाएगा। अपने शुभचिंतकों की मदद से इस सप्ताह आप कठिन से कठिन कार्यों को भी सिद्ध करने में कामयाब होंगे। घर और कार्यक्षेत्र में आपकी दूरदर्शिता की प्रशंसा होगी। मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति से मन में उत्साह भी बना रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए इस सप्ताह लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर बनेंगे। आप अपने कंपटीटर को कड़ी चुनौती देंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। सौभाग्य का साथ मिलने के कारण आपके विरोधी भी आपके मित्र बनेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही अड़चन दूर होंगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपको मनचाहा काम मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपके लिए उत्तम लाभ के योग बनेंगे। पिछले दिनों आपने जो निवेश किया था, उससे संबंधित धन लाभ हो सकता है। बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।
धन प्राप्ति में आने वाली समस्याओं का शीघ्र ही हल निकल जाएगा। धन संचय के योग बनेंगे। मान-सम्मान की दृष्टि से समय अच्छा कहा जाएगा। घर और बाहर दोनों जगह आपके कार्यों की सभी के द्वारा सराहना की जाएगी। सौभाग्य का साथ मिलने के कारण आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आप पूरे मनोयोग से अध्ययन करेंगे। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।