पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 10 से 16 फरवरी 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़े। आपका शांत स्वभाव और धीर व्यक्तित्व कठिन से कठिन समस्याओं को सुलझाने में आपकी सहायता करेगा और आपका हर काम तीव्रता से होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम है और किसी ख़ास से मिलने के आसार भी काफी प्रबल दिखाई दे रहे है। किन्तु इस बात का ध्यान अवश्य रखे कि आपके यह सम्बन्ध कार्यस्थल में ना हो, अन्यथा आपके लिए यह विकर्षण के रूप में काम करेगा और आप व्यवसायिक कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
अपने उत्साह और सकारात्मक व्यक्तित्व से आप इस सप्ताह सबसे शीर्ष पर बने रहेंगे। सामाजिक उत्सवों और पार्टियों में भी आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और आपके जादू से बचना दूसरों के लिए सरल ना होगा। करियर के लिहाज़ से भी यह सप्ताह आपके लिए कई सकारात्मक अनुभव लेकर आएगा। कार्यस्थल में पदोन्नति के भी प्रबल आसार है और आपके कड़े परिश्रम और प्रयासों के लिए आपकी प्रशंसा होना तो तय है।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सप्ताह व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर आपके लिए संतुष्टिदायक रहेगा और आप अपनी सभी उपलब्धियों को लेकर बहुत उत्साहित रहेंगे। यदि आपको बेहतर व्यवसायिक अवसर मिलता है तो उस पर ध्यान देने के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि पर ध्यान देना होगा। फिजूलखर्ची से बचे। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सजग होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आप अपेक्षा कर सकते है कि चन्द्रमा के सुप्रभाव के चलते आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आएंगे। कार्य सम्बंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए संभव है कि आपके विचार पूछे जाए और उन पर अमल किया जाए। इस सप्ताह अधिक खर्चों के भी संकेत दिखाई दे रहे है। यह खर्चें आपके घर की सुसज्जा या फर्नीचर पर हो सकता है। आपमें से कुछ व्यक्ति अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी विचलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आगामी सप्ताह में अपने परिवार से ऐसा कोई भी वचन ना दे जिसे आप समय पर पूरा न कर सके। ऐसे में उनकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है। वैकल्पिक रूप से यह सप्ताह आपको एक नए आरम्भ या नयी स्वीकृति का अवसर प्रदान करेगा। आपके ऊपर से एक बड़ा बोझ कम हो सकता है। अपनी गलतियों पर ध्यान दे, उनसे सीखे और आने वाले दिनों के लिए पहले से समाधान तैयार रखे। आप पहले से अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको व्यवसायिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि बृहस्पति के कुप्रभाव से आप किसी समस्या में पड़ सकते है। परिस्थिति को काबू में करने के लिए आवश्यक है कि आप संयमशीलता से काम लें। आपको इस समय अपने बच्चों से खुशियाँ प्राप्त हो सकती हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आप उनकी उपलब्धियों को सराहें और उनकी प्रशंसा करें। आपमें से कुछ व्यक्ति आत्मविश्लेषण के दौर से गुजरेंगे।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आप आत्मखोज में विलीन रहेंगे। आप स्वयं को अधिकांश समय देना चाहेंगे। इस आत्ममंथन की प्रक्रिया में आप अपने हर पहलू को करीब से जानना चाहेंगे। यह आपके लिए लाभकारी समय है और इस दौरान जिस परिज्ञान की आपने प्राप्ति करी है, इससे आपके करियर, पारिवारिक जीवन और आपसी संबंधों में बहुत ही सुखद प्रभाव पड़ेगा और सुधार आएगा।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आप अपने घर में कई समस्याओं का सामना कर सकते हैं। जब कुछ भी आपके हित में नहीं हो रहा होगा तो चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है। हालाँकि यदि आप अपने विचारों पर गौर करे और उनकी ओर ध्यान दे तो इस स्थिति को नकारा जा सकता है। रोमांटिक स्तर पर भी सप्ताहांत तक बीती ग़लतफ़हमियों के दूर होने से आप पहले से अधिक प्रसन्न रहेंगे और अपने साथी के साथ सहज महसूस करेंगे।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपके जीवन में कई परिवर्तन होंगे और संभव है कि आपको इसी समय कुछ महत्वपूर्ण विकल्पों का भी चयन करना पड़े। इसके लिए तैयार रहें। यह परिवर्तन या तो आपकी नौकरी से सम्बंधित होंगे या फिर किसी नए घर में जाना हो सकता है। स्वाभाविक है कि इससे आपके खर्चों में वृद्धि होगी क्योंकि दोनों ही सूरतों में आपको काफी तैयारी करनी होगी और इसमें खर्चा तो होगा ही।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह मिलेजुले प्रभाव से आपके निजी जीवन में आई सभी समस्याओं का हल आप चुटकी में ही निकाल लेंगे। इसके साथ ही आपको कई उत्साहित और रोचक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे। यदि आप अकेले है तो आसार है कि किसी से आपके विचार मेल खाए और कोई ख़ास आपकी किस्मत में आ जाए। आपमें से कुछ व्यक्तियों को प्रेम जीवन में सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह किसी ऐसे कार्य को पूर्ण करने के लिए लाभकारी है जिसमें किसी उच्च अधिकारी की अनुमति की सख्त आवश्यकता है। खासकर तब जब यह मसला लम्बे समय से लटका हुआ है। आप इस दौरान कई बेहतर विचारों के साथ और अपनी उर्जा और जान-पहचान का सही प्रयोग कर इस कार्य से सम्बंधित कागज़ी कार्यवाही को जल्द ही करवा सकते है। अपने सभी दस्तावेज़ तैयार रखें क्योंकि इस सप्ताह आपकी राहों में कोई भी रुकावट नहीं आएगी।
यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता। आपके जीवन-साथी की सेहत आपकी चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की अत्यधिक जरूरत पड़ सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। प्रेम सम्बन्ध में तनातनी का माहौल रहेगा। अपने प्रिय के साथ अच्छी तरह बर्ताव करें। ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहेगा। व्यवसायिक और आर्थिक पक्ष में गिरावट का अनुभव किया जा सकता है । झूठे आडम्बर को अपनी शान शौकत न बनाएं। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है।