फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 10 Aug 2026 11:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Rashifal (10 to 16 August 2026): अगस्त का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 10 से 16 अगस्त 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
 
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026 - फोटो : AI
Weekly Horoscope (10 to 16 August 2026): अगस्त का दूसरा सप्ताह कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं के संयोग में रहेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। वहीं, सावन का दूसरा सोमवार भी इसी सप्ताह पड़ रहा है, जिससे इस अवधि का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं इस सप्ताह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ग्रहों की बदलती चाल कुछ राशि के जातकों के लिए तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकती है, जबकि कुछ लोगों को अपने कार्यों में थोड़ा धैर्य की आवश्यकता होगी। ऐसे में सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में झूठे आरोप या किसी करीबी व्यक्ति के कटु शब्द मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा और विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में आई मंदी चिंता का कारण बन सकती है, लेकिन समय के साथ हालात बेहतर होंगे। इस दौरान अनावश्यक खर्च और विवाद से दूरी बनाकर रखें। संतान और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

उपाय:
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। यदि आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करते हैं, तो आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। इस दौरान की गई यात्राएं लाभकारी होंगी और नए संपर्क स्थापित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में मित्रों के सहयोग से विशेष लाभ मिलने के योग हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। हालांकि उत्तरार्ध में मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें और धन के लेन-देन में सतर्क रहें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।

उपाय:
प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी उलझनों भरा रह सकता है। इस दौरान आपको निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार से जुड़े कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों जगह बेहतर तालमेल बनाकर रखना जरूरी रहेगा।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में व्यापार से जुड़े लोग बाजार की तेजी का लाभ उठा सकते हैं। नए निवेश या विस्तार की योजना बना रहे हैं तो विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आ रही परेशानियां दूर होंगी और वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा।

उपाय:
प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा करें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जप करें।
 
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्च और भागदौड़ से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यों और आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। टारगेट आधारित काम करने वालों को समय पर कार्य पूरा करने में कठिनाई आ सकती है। इस दौरान कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए दूसरों की बातों को सुनना और सकारात्मक व्यवहार अपनाना जरूरी होगा।

उपाय:
प्रतिदिन भगवान शिव को जल और दूध अर्पित करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और कुल मिलाकर परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पहले किए गए परिश्रम का फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग बनेंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और पुराने निवेश से फायदा होगा। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

उपाय:
प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। इस दौरान आपको कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप स्थितियों को संभाल पाएंगे।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी बुद्धि और विवेक से सुलझाने में सफल रहेंगे। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से और लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना आपके हित में रहेगा, अन्यथा विरोधी बाधा डाल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास करना होगा। घरेलू मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और धन का सही उपयोग करें। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें, वहीं वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।

उपाय:
प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
 

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपके कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पहले किए गए प्रयास सफल होंगे।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और यात्रा के योग बनेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी आकर्षण बढ़ेगा।

उपाय:
प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और शिव मंत्र का जप करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का फल प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में कार्य से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। व्यापार में वृद्धि के संकेत मिलेंगे और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ होगा। परिवार और मित्रों के सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।

उपाय:
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
 

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको घरेलू और कार्यक्षेत्र दोनों जगह संतुलन बनाते हुए अधिक मेहनत करनी होगी। परिस्थितियां आपको धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रही हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरे करने में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कामकाज का आकलन करते हुए नई रणनीति बनाने की जरूरत होगी।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। बाजार की स्थिति चिंता बढ़ा सकती है और गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है, हालांकि स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद संतुलन बना रहेगा।

उपाय:
प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें, पीले चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर और संभावनाएं लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है और कई लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार, संपत्ति या पैतृक मामलों से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। हालांकि किसी के बहकावे में आकर गलत निर्णय लेने से बचें और अपने विवेक से काम करें। नियमों का पालन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस दौरान यात्रा के योग बनेंगे, जो सुखद और लाभकारी रहेंगी। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी और मन को राहत मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।

उपाय:
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।
 

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको छोटे लाभ के चक्कर में बड़े नुकसान से बचने की जरूरत होगी।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और सहयोग की कमी आपको परेशान कर सकती है। सीनियर और जूनियर से अपेक्षित समर्थन न मिलने के कारण तनाव बढ़ सकता है। घरेलू समस्याएं भी मन को विचलित कर सकती हैं और संतान से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां कुछ हद तक सुधरेंगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना होगा। अनावश्यक बहस से बचें और शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें। सामाजिक मान-सम्मान को लेकर सजग रहें। प्रेम संबंधों में मुलाकात में बाधा आ सकती है और जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।

उपाय:
प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें और शनिवार के दिन शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने समय, ऊर्जा और धन का सही प्रबंधन करना बेहद जरूरी होगा, तभी आप परेशानियों से बच पाएंगे।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं के कारण आप अपने काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं, जो थकान भरी और अपेक्षा से कम फल देने वाली हो सकती है। हालांकि कठिन परिस्थितियों में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।

सप्ताह के दूसरे हिस्से में कामकाजी लोगों, खासकर महिलाओं को घर और काम के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में उलझन बनी रह सकती है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग हर परिस्थिति में आपके साथ रहेगा।

उपाय:
प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

Weak Ketu Effects: अचानक होता है पैसा खर्च या रहती है मेंटल प्रॉब्लम खराब है केतु, जानिए खराब केतु के 10 लक्षण
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें