Weekly Horoscope 10 to 16 August 2026: अगस्त का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 10 से 16 अगस्त 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope 10 to 16 August 2026: अगस्त का दूसरा सप्ताह कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं के संयोग में रहेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। वहीं, सावन का दूसरा सोमवार भी इसी सप्ताह पड़ रहा है, जिससे इस अवधि का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं इस सप्ताह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ग्रहों की बदलती चाल कुछ राशि के जातकों के लिए तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकती है, जबकि कुछ लोगों को अपने कार्यों में थोड़ा धैर्य की आवश्यकता होगी। ऐसे में सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। ऐसे में आपको इस हफ्ते घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को समाधान खोजने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में झूठे आक्षेप या फिर किसी आत्मीय व्यक्ति के कड़वे वचन आपके दुख का बड़ा कारण बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय चुनौती भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रतिद्वंद्वी आपके कामकाज में अड़ंगे डालकर हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कारोबार को लेकर लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के आपको अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। बाजार में बनी हुई मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक धीमी गति से ही सही लेकिन कारोबार पटरी पर लौटता नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यर्थ के खर्च और विवाद से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान संतान और सेहत से जुड़ी समस्या को भूलकर भी इग्नोर न करें अन्यथा वह आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से समय पर करते हैं तो उन्हें अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ और सफलता मिल सकती है। यह पूरा सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध की अपेक्षा पूर्वार्ध का समय आपके लिए ज्यादा शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आपके द्वारा की जाने वाली यात्राएं लाभप्रद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेंगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की विशेष उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान परिजन आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए हर संभव सहयोग और समर्थन आपको प्रदान करेंगे।
सप्ताह के मध्य में इष्ट मित्रों के जरिए विशेष लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। संवाद के जरिए इससे जुड़े विवाद को दूर करने में सफलता मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में वृषभ राशि के जातकों को मौसमी बीमारी से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। यह समय आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव युक्त रह सकता है। इस दौरान आपको धन के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी और उधार मांगने वालों को न कहना सीखना होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा तथा चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उलझन लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने निर्णयों को लेते समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस करियर और कारोबार को लेकर कुछेक चिंताएं बनी रहेंगी। करियर-कारोबार हो या फिर घर-परिवार लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए कार्य करने होंगे। अपने धैर्य को किसी भी सूरत में कम न होने दें और उचित समय पर अपनी बात विनम्रता से कहें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार या फिर नये व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अध्ययन इत्यादि की दृष्टि से शुभ रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, ध्यान, जप, दान, आदि लगेगा। प्रेम प्रसंग में आ रही अड़चन दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा एवं सेवा करें तथा पूजा में ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का पांच माला जप करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा तथा खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। आपको आर्थिक और मानसिक कष्ट न मिले इसके लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए और अपने धन का प्रबंधन करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में माता-पिता के साथ किसी घरेलू समस्या को लेकर मतभेद हो सकता है।
इस दौरान घर के साथ कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों को अपना काम समय पर पूरा करने में मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप रोजी-रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इसके लिए आपको बोलने की बजाय लोगों को अधिक सुनना बेहतर रहेगा। साथ ही साथ परिवार के सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार बनाने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल और दूध से अभिषेक करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार में मनचाही सफलता दिलाने वाला कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा पूर्व में की गई मेहनत और प्रयास के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत और संबंध दोनों ही ठीक रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सत्ता-सरकार से जुड़े कार्यों को करने के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। इस दौरान सरकारी अधिकारी आपकी मदद करेंगे।
सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की तरफ से बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन, संपत्ति आदि के क्रय-विक्रय का प्रयास सफल होगा। बहुप्रतीक्षित कामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। पति-पत्नी के मध्य परस्पर तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके शुभचिंतकों का स्वभाव आपके प्रति कभी नरम तो कभी गरम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज आदि से जुड़े कुछ ज्यादा ही समस्याएं रहेंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से सप्ताह के उत्तरार्ध तक उन्हें सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से और लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए कार्य करने से लाभ होगा। इस सप्ताह कन्या राशि को अपनी अपनी भावनाओं को सही दिशा में मोड़ने का प्रयास करना होगा।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी योजनाओं के पूरा होने तक उनका खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़चन डाल सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह तो सामान्य रहने वाला है लेकिन संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। इस सप्ताह आपको घरेलू मामलों पर सोच-समझ करके निर्णय लेना होगा। धन खूब सोच-समझकर सही दिशा में खर्च करें। भाई बहनों की भावनाओं की कद्र करें। प्रेम प्रसंग में दिखावा करने की भूल न करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा की गांठ अर्पित करके गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं तो इस हफ्ते उसके पूर्ण हो जाने की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज को सीनियर सराहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। तुला राशि के जातकों की आय के नये स्रोत बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में पूर्व में किए गये प्रयास सफल होंगे।
सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। इस दौरान अचानक से धार्मिक पर्यटन की योजना भी बन सकती है। यदि आप किसी भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो प्रयास करने पर इस संबंध में मनचाही सफलता मिलने की संभावना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य आदि को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस दौरान आपका फोकस अपने घर से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में अधिक रहेगा। इस सप्ताह छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव मंत्र का जप करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। यह सप्ताह रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए नये अवसर लेकर आएगा तो वहीं छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्रदान करेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें आ रही अड़चन दूर होंगी। इस सप्ताह अध्ययन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अपनी सोच में बदलाव करने से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादले और प्रोन्नति के योग बनेंगे।
सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए यह सप्ताह प्रगति दायक साबित होगा। बीते सप्ताह के मुकाबले कारोबार में लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों के साथ मिलजुल कर कार्य करने से काम आसानी से पूरे होंगे और मनचाहा लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पिता का विशेष स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खूब परिश्रम और प्रयास करने होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिनाईयों को लिए रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सतर्क भी रहना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह आत्ममंथन करने की आवश्यकता रहेगी।
बाजार में बनी हुई मंदी जहां आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी, वहीं शत्रुपक्ष गुप्त रूप से आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। धनु राशि के जातक इस सप्ताह आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पूंजी निवेश आदि अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही करें। इस सप्ताह कार्य की अधिकता और बेवजह की भागदौड़ के चलते होने वाली शारीरिक एवं मानसिक थकान को यदि छोड़ दें तो स्वास्थ्य की दृष्टि से यह पूरा हफ्ता सामान्य रहेगा। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले चंदन और पीले पुष्प अर्पित करके करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वार खोलने वाला कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद कही जाएगी। इस दौरान रोजी-रोजगार, भूमि-भवन के क्रय-विक्रय या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा लाभ के प्रतिशत में कमी हो सकती है। ऐसे में अपने बुद्धि-विवेक से कार्य करें तथा नियमों का उल्लंघन करने की भूल बिल्कुल न करें।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में कुछेक बदलाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हुए यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक साबित होंगे। इस दौरान आपको रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। पूरे सप्ताह आपको इष्ट मित्रों की ओर से यथा संभव सुख सहयोग प्राप्त होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। रिश्ते-नाते सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी दिक्कतें आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान घरेलू समस्याएं भी आपकी चिंताओं को बढ़ाने का कार्य करेंगी। संतान पक्ष को कष्ट मिलने से मन दुखी रहेगा। उनके जीवन लक्ष्यों के प्रति आपके मन में असंतोष रहेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में कुछ हद तक राहत मिलेगी लेकिन इस दौरान आपको अपने खानपान, दिनचर्या और सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। घर-परिवार हो या फिर करियर-कारोबार हालात को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको लोगों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से बचना होगा। इस हफ्ते आपके लिए कुछेक चीजों को लेकर मौन श्रेयस्कर कहा जाएगा। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहना होगा। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में अड़चन आ सकती हैं। कुछेक चीजों को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें तथा शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में अपने मीन राशि वालों को अपने कार्य बहुत सूझबूझ और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आप घरेलू समस्याओं में उलझे रहने के कारण अपने करियर-कारोबार पर कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने पर मन दुखी रहेगा। हालांकि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच इष्ट मित्रों की ओर से आपको यथा संभव सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को घर-परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बैठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सफलता के सामान्य से अधिक परिश्रम करना होगा। इस सप्ताह किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के तकरार होने की आशंका है। प्रेम-प्रसंग में आने वाली अड़चनों के चलते मन दुविधा में रहेगा। जीवन के कठिन समय में जीवनसाथी परछाई की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा और संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।