Saptahik Rashifal (09 to 15 November 2026): नवंबर का पहला सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 09 से 15 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Weekly Horoscope 09 to 15 November 2026: नवंबर का दूसरा सप्ताह यानी 09 से 15 नवंबर 2026 तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में गुरु सिंह राशि में, सूर्य तुला राशि में और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। वहीं, 12 नवंबर को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे और 14 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में अपनी वक्री चाल समाप्त कर मार्गी हो जाएंगे। सप्ताह के दौरान गुरु-केतु और मंगल-केतु की युति भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी। ऐसे में कुछ राशियों के लिए नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं, 9 से 15 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से भले ही थोड़ी धीमी गति वाली रहे लेकिन मध्य से चीजें आपके मन मुताबिक होती नजर आएंगीं। इस हफ्ते लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान खोजने में आपको कामयाबी मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपका अधिकांश समय परिजनों के साथ बीतेगा तो वहीं मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपकी आशा के अनुरूप व्यवसाय में वृद्धि होगी।
इस सप्ताह आप पूर्व नियोजित योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को अनुकूल बनाते हुए टारगेट को समय से पूर्व हासिल करने में कामयाब होंगे। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थी वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धर्म-कर्म और परोपकार में लगेगा। इस दौरान आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष आशीर्वाद बरसेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की पूजा करें तथा मंगलवार के दिन कुत्तों को मीठी रोटियां खिलाएं।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जायेगा। सप्ताह की शुरुआत शुभता लिए रहेगी। इस दौरान आपको किसी व्यक्ति से अप्रत्याशित सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जुड़ा सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी लेकिन व्यवसाय और संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। सप्ताह के सप्ताह में आपको अपने कार्य सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अधिकारी वर्ग के साथ संबंध मधुर बनाए रखने अपने विरोधियों के षड्यंत्र में फंसने से बचने का प्रयास करना होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना आदि में सोच-समझकर धन निवेश करें। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में मुश्किलें आ सकती हैं अथवा उसके साथ किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा हो सकती है। परस्पर वैचारिक मतभेद होने के कारण जीवनसाथी के साथ भी तनाव हो सकता है।
उपाय: शिवालय अथवा घर में भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजन, दर्शन और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस हफ्ते आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान आप अपने बुद्धि और विवेक से कुछेक बड़े निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में निर्णायक एवं लाभदायक साबित होंगे। संतान सुख की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न रहेगा तो वहीं अधीनस्थों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
इस सप्ताह आप अपने बुद्धि बल से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय फलप्रद है। उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। मिथुन राशि के जातक सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़े सामान को क्रय करने में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह प्रेमी जनों को परस्पर मेल-मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा अर्पित करके करें तथा संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित वस्तु के क्रय से मन प्रसन्न रहेगा। रोजी-रोजगार में पूरे हफ्ते अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अहम जिम्मेदारी मिलने से भविष्य के पति काफी आशाएं जगेंगी। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। सरकारी पक्ष से लाभ प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं। इस दौरान परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। यह सप्ताह लेखन, मीडिया आदि कार्य से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
कर्क राशि के जातकों को उनके कार्य विशेष के लिए इस हफ्ते सम्मानित भी किया जा सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय भले ही आपके लिए चुनौती भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में परिणाम आपके अनुकूल आएंगे। इस दौरान विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। कर्क राशि के विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान की ओर से उत्साहजनक परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके कार्य कभी आसानी से पूरे होते हुए नजर आएंगे तो कुछेक कार्यों में अड़चन झेलनी पड़ सकती है। इस हफ्ते यदि आप अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से विवेक के साथ करते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है, अन्यथा आपको जो प्राप्त है, वही पर्याप्त है कहते हुए संतोष करना होगा। सप्ताह के मध्य में सिंह राशि के जातकों को जल्दबाजी में कार्य करने से बचना होगा। इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने की आशंका है।
इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले चिंता का कारण बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी महिला की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान कुछेक विषयों को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में उनके कार्यों के लिए उचित तवज्जो न मिलने से मन दुखी रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें आपके अनुकूल होती हुई नजर आएंगी और आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब हो जाएंगे। कठिन समय में आपके सहयोगी और शुभचिंतक आपका पूरा सहयोग और समर्थन करेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।
आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होने की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप भौतिक सुख-संसाधनों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। प्रेम संबंध में किसी व्यक्ति के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको परस्पर तालमेल और विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की अनदेखी करने की भूल न करें।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमत उपासना एवं चालीसा का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणामों को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से स्नेह, सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध कहीं ज्यादा शुभता और लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह तुला राशि को महत्वपूर्ण कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होगी। आपका मन धार्मिक-सामाजिक क्रियाकलापों में लगेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि होने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी।
धन, भूमि, भवन, पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सप्ताह के मध्य में सफल होंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आय के नये स्रोत बनेंगें। सेहत और संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह सकारात्मक रहेगा। स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध में वांछित सफलता प्राप्त होगी। एक दूसरे के प्रति आपसी लगाव बढ़ेगा। घर में मांगलिक-धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।
उपाय: श्रीयंत्र की प्रतिदिन पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा भागदौड़ भरा और खर्चीला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने मान-प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए विशेष यत्न करने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपना काम आज की बजाय कल पर या फिर किसी के भरोसे छोड़ने की गलती करने से बचना चाहिए। अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति जागरूक रहने के साथ लालच करने से बचें।
इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती भूलकर भी न करें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में चली आ रही परेशानियां कुछ कम होंगी। कठिन परिश्रम और प्रयास करने पर जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको अपने रिश्तों की मधुरता बनाए रखने के लिए कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके बहुप्रतीक्षित कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनचाहे तरीके से समय पर पूरे होंगे। पहले से चली आ रही समस्याएं सुलझती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। सहकर्मियों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को समय से पहले प्राप्त करने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज को कार्यक्षेत्र में सराहा जाएगा।
सप्ताह के मध्य में नवीन स्रोतों से लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़े जातक इस दौरान कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं, जिससे बाजार में उनकी साख बढ़ेगी। भूमि-भवन आदि क्रय करने की योजना साकार हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप व्यक्तिगत मेलजोल पर फोकस करेंगे। इस दौरान लोग आपकी वाणी और व्यवहार से प्रभावित होंगे। प्रेम प्रसंग में निकटता बढ़ेगी। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प और तुलसी अर्पित करके पूजा एवं 'ॐ नमो नारायणाय नमः:' मंत्र का जप करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल को प्रदान करने वाला कहा जाएगा। मकर राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत से अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत नजर आएंगे। हालांकि ऐसा करते समय आपको कभी अनुकूलता तो कभी प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने से आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के साथ घरेलू विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। हालांकि कठिन समय में आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे।
सप्ताह के मध्य में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं महत्वपूर्ण साबित होगी। इस दौरान आप अपने निजी संबंधों को सुधारने की दिशा में विशेष फोकस करेंगे। लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं। करियर हो या फिर कारोबार इस दौरान आप अपनी मेहनत से खुद को साबित करने में कामयाब होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में इजाफा होगा।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और भगवान श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कृष्णाय नमः' का जप तुलसी की माला से करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह उसका समाधान निकल आएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी बुद्धि और विवेक से विरोधी पक्ष पर विजय प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपकी अभिरुचि धार्मिक-सामाजिक क्रियाकलाप में बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी और संचित धन में वृद्धि होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान अधिकारियों से बेहतर तालमेल बना रहेगा और उनकी आप पर विशेष कृपा बरसेगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे तो इस हफ्ते वह साकार होती नजर आएगी। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति संभव है। प्रेम प्रसंग में परस्पर सुख-सहयोग बना रहेगा। इष्ट-मित्रों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की तरफ आपका ध्यान आकृष्ट होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में जल और बेलपत्र अर्पित करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफल साबित होने जा रहा है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह इस संबंध में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आप अपनी बुद्धि और बल के जरिए अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा। मीन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है।
धन-संपत्ति की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान भूमि-भवन का सुख प्राप्त हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद संवाद के जरिए दूर होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप व्यवसाय से जुड़ी कोई नई योजना बन सकती है। इस दौरान आप अपने कपंटीटर पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे और आपको मनचाहा लाभ होगा। प्रेम प्रसंग से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। एक-दूसरे के साथ सुख-सहयोग में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा करें तथा गुरुवार के दिन मंदिर में पूजा की पुस्तकें अथवा अन्य सामग्री दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।