फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल

Fri, 04 Sep 2026 12:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सितंबर का दूसरा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 07 से 13 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 सितंबर 2026 - फोटो : AI
सितंबर का दूसरा सप्ताह यानी 7 से 13 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उसे मजबूत स्थिति में माना जाता है। इससे बुद्धि, तर्क, व्यापार, शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। वहीं 11 सितंबर को अमावस्या का प्रभाव भी रहेगा, जिससे कई राशियों के लिए नई शुरुआत और योजनाओं में बदलाव के योग बनेंगे। इस सप्ताह कुछ लोगों को आर्थिक और पेशेवर मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को जल्दबाजी और अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आइए जानते हैं 7 से 13 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी बीते हफ्ते की तरह अत्यंत ही शुभ, लाभप्रद और प्रगतिदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह किस्मत के सितारे आप पर पूरी तरह से मेहरबान  रहेंगे, जिसके कारण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न रहेगा और सहकर्मी आपका पूरा सहयोग और समर्थन करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसकी प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में एकाग्रता महसूस करेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद रहेगा। इस दौरान कारोबारी मामलों में अनुकूलता रहेगी। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा वर्ग की आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा और श्री महालक्ष्मी अष्टकं का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य, अभिमान और क्रोध से बचते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा, तभी आपके सोचे हुए काम मनचाहे तरीके से पूरे हो सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलना होगा। सप्ताह के मध्य में स्थितियां आपके पक्ष में बनती हुई नजर आएंगी। इस दौरान बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं में कमी होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं अपेक्षा के अनुसार सफल और लाभप्रद साबित होंगी। हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। यदि आप किसी शारीरिक पीड़ा से जूझ रहे थे तो उसमें इस दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपके भीतर आलस्य और निद्रा की अधिकता रह सकती है। कार्यों को टालने की प्रवृत्ति भी आपके भीतर रहेगी, जिसके कारण लक्ष्यों की प्राप्ति में विलंब हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। प्रेम प्रसंग में किसी बात का लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लाइफ पार्टनर के साथ भी सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। किसी बड़ी कारोबारी डील करने पर आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। बीते समय में किए गए निवेश से भी आपको लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ कहा जाएगा।

इस सप्ताह आपको सीनियर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग पूरे सप्ताह मिलता रहेगा। घरेलू महिलाओं का मन इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का प्रोग्राम बन सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जहां आपको विभिन्न स्रोतों से आय खूब होगी तो वहीं इस दौरान खर्च भी खूब होगा। आप सुख-सुविधा से जुड़े साधनों पर बड़ी राशि खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी कार्य में आने वाली बाधा को लेकर परेशान चल रहे थे तो वह इस सप्ताह इष्टमित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद वह दूर हो जाएगी और आपका कार्य मनचाहे तरीके से पूर्ण हो जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। खूब आय होगी और खूब खर्च भी होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से आपका संपर्क होगा। जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह इस संबंध में कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

विदेश में करियर-कारोबार अथवा उच्च शिक्षा का सपना सच हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह पार्टनरशिप में कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी अच्छे संस्थान से बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि इस संबंध में निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आप अपने संबंधों बेहतर बनाएंगे और आपका अधिकांश समय इष्टमित्रों और शुभचिंतकों के साथ कटेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आप बीते कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान लंबे समय बात प्रियजनों से मेल-मुलाकात होने के योग बनेंगे। सेहत और संबंध दोनों ही दृष्टि से पूरा हफ्ता आपके पक्ष में कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम फलकारी बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगा। आपके द्वारा किए गये परिश्रम और प्रयास को न केवल सराहा जाएगा बल्कि उसके लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है।

व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से मामलों में सफलता प्राप्ति संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सिंह राशि के जातकों को पिता की तरफ से विशेष स्नेह, सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से समय शुभ फलदायक बन पड़ा है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री होगी तो वहीं पहले से चले आ रहे संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा पीले पुष्प अर्पित करके करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको कामकाज से जुड़े कुछेक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आपके सोचे हुए कार्य थोड़ी दिक्कतों के बाद देरी से बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी लोकप्रियता का ग्राफ थोड़ा नीचे गिर सकता है। इस दौरान आप अपने कार्यों को मनचाहे तरीके से पूरा करने के लिए जोड़-तोड़ या फिर कहें तिकड़म का सहारा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र हो या घर लोग आपके कामकाज और फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं।

कन्या राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस सप्ताह अपने कागजी काम समय पर निपटाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें अन्यथा शारीरिक कष्ट के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। लोगों के साथ बात-व्यवहार सावधानी से करें और कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में निभाना आपके लिए मुश्किल हो।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
 

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक भागदौड़ वाला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। यदि आप लंबे समय से अपने करियर या कारोबार में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में बहुत सोच समझकर फैसला लेने की आवश्यकता है। जिस समय आपके मन में आजीविका को लेकर तमाम तरह के विचार चल रहे हैं, उस दौरान किसी भी बड़े फैसले को लेते समय आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न पूरी पावै वाली कहावत याद रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से संभव है। जिसकी मदद से आपके कार्य में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस हफ्ते धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। यदि आप ने किसी कार्य से जुड़ा कर्ज ले रखा है तो उसकी अदायगी समय पर करें। इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए उन्हें सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग में दिखावे और उतावलेपन से बचें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमानाष्टक का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। इस हफ्ते किसी शुभचिंतक या प्रभावी व्यक्ति का सहयोग और समर्थन मिलने से कारोबार में मनचाहा लाभ और उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आप अपने कंपटीटर्स की तुलना में व्यापार में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में समर्थ होंगे। यदि आपका कारोबार विदेश या फिर दूसरे राज्यों-शहरों आदि से जुड़ा हुआ है तो आपको सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं मनचाही प्रगति देने वाली साबित होगी। भागीदारी में व्यवसाय करने वालों का काम अच्छा चलेगा। आपकी दैनिक आय बढ़ेगी।

नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों की तरफ से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ हुई दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन सिंदूर का तिलक लगाएं तथा पूजा में हनुमान चालीसा का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आर्थिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आवश्यकता के अनुसार इनकम न होने और उससे कहीं ज्यादा खर्च होने के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि इस कठिन समय में आपके मित्रगण एवं शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई लिखाई में बाधा आ सकती है।

सप्ताह के मध्य में सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी आत्मीय व्यक्ति के कटु वचन आपको काफी आहत कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध का समय आपके पक्ष में रहने वाला है। यदि आपका कोई काम नियम-कानून के चक्कर में अटका पड़ा है, तो उसके सुलझाने के आसार बनेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी।

ऋणभार में भी कमी होगी। इस दौरान नौकरीपेशा व्यक्ति कठिन परिश्रम और प्रयास से कार्यक्षेत्र में अपने काम का लोहा मनवाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। धनु राशि के जातकों को ननिहाल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ी कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बुजुर्ग की खराब सेहत या फिर परिवार के किसी सदस्य विशेष से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। मकर राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में खर्च की अधिकता और प्रचुर मात्रा में धनागम नहीं होने के कारण आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर व्यवसायी आपको इस हफ्ते अपना काम निकालने के लिए लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत रहेगी।

मकर राशि के जातकों को अति आत्मविश्वास से बचते हुए अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपकी परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन इस दौरान भी कामकाज थोड़ी दिक्कतों के बाद ही पूरे होते नजर आएंगे। सेहत और संबंध की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
 

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी' स्लोगन हर समय याद रखना होगा क्योंकि इस हफ्ते आपकी छोटी सी गलती जी का जंजाल साबित हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में चीजों को कल पर टालने या फिर एक साथ कई काम को करने की गलती करने से बचना होगा, अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन आदि से जुड़े मामले भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। यदि आप किसी योजना या कारोबार में बड़ी पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह लेना न भूलें। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह नाजुक कहा जाएगा।

सप्ताह के मध्य में अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। जिससे आपके उत्साह और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, परन्तु इस समय में आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा, वरना आपकी खुशियों और उपलब्धियों में कमी आ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं का ख्याल रखें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह कई कामों को इकट्ठा अथवा अकेले ही सारा काम करने की गलती न करें। कई चीजों को एक साथ करने की बजाय एक-एक काम को बेहतर तरीके से निपटाने का प्रयास करना होगा। इसी प्रकार लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने पर ही काम आसानी के साथ पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह अचानक से आपकी जिम्मेदारी या कामकाज में बदलाव हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ भी किसी बात को लेकर रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं तो उसके इलाज में लापरवाही न बरतें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रहेगा। जिन समस्याओं को लेकर आप बीते कुछ समय से चिंतित थे, उसके समाधान का रास्ता निकलेगा। इससे आपके क्रोध एवं झुंझलाहट में कमी आएगी। व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसले या फिर जोखिम भरे निवेश से बचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें