Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर काबू करना होगा। साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा, आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन रहेगा, इस सप्ताह तरक्की की खबर मिल सकती है। वाहन बेहद सावधानी से चलाए। इस समय अपनी किसी महिला मित्र पर धन खर्च के योग दिखाई दे रहे है। संतान के साथ पिकनिक के लिए बाहर जा सकते है। प्रेमी जोड़े के लिए समय अनुकूल है, आप खूब मस्ती करेंगे। इस समय निवेश सोच समझकर करे। आपको अपने मित्रों की और से धन लाभ के संकेत मिल रहे है।