फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (4 से 10 फरवरी) : पैसे और करियर के मामले में कैसा रहेगा हफ्ता

Mon, 04 Feb 2019 03:29 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
व्यावसायिक और व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह कुछ अशुभ फलदायक हो सकता है। वरिष्ठों के साथ रिश्ते बिगड़ने से आपकी प्रगति अवरुद्ध हो सकती है। आप चिंतित हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी-परिवर्तन अथवा स्थानांतरण का प्रबल योग है। अधीनस्थ आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। भागेदारी में विरोधियों के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं जिनके लिए आपको स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
यह सप्ताह आर्थिक मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के पहले भाग में आमदनी में अच्छी खासी वृद्धि होगी। कई फायदेमंद सौदों से आप जुडेंगे। आवश्यकता पडने पर स्वजनों से भी सहयोग मिलेगा। लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में धीरे-धीरे आर्थिक चिंताएं आप पर हावी हो जाएंगी। चाहने के बावजूद भी आप खर्चों पर नियंत्रण पाने में विफल रहेंगे। यथा सम्भव निवेश से बचें यदि बहुत जरूरी हो तो किसी भी निवेश से पहले भली-भांति विचार विमर्श जरूर करें। आर्थिक लेन देन के मामलों में रिश्तेदारों व मित्रों से विवाद न करें। सट्टेबाजी से बचें अन्यथा आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

4 of 13
मिथुन
इस सप्ताह जहां रचनात्मकता चरम पर होगी वहीं वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक सन्दर्भ में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आप निवेश का सहारा ले सकते हैं। आप अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं में उत्साही और कर्मनिष्ठ रहेंगे  जिसमें आप पूर्ण  सफलता प्राप्त कर सकते हैं  हैं।आप नए क्षेत्रों में उद्यम करने के लिए तैयार होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
सप्ताह के अंत तक आपकी सभी गतिविधियों की प्रगति में बड़ा बदलाव संभव है। यह आपके व्यवसाय लिए भी एक उत्कृष्ट समय है। यदि आप प्रोजेक्ट या कार्य समाप्ति के करीब हैं , तो लाभ या भत्ता के लिए आवेदन करने पर विचार करें , भाग्य आपके साथ हैं। कार्यस्थल पर आप दूसरों पर अपनी साख बनाने में सक्षम होंगे। आकर्षक व्यापार सौदों या परियोजनाओं से आपको बेहतर आर्थिक स्थिति संभव है। आप में से अधिकांश के लिए, वरिष्ठ और सहयोगियों द्वारा आपके विचारों और सुझावों की सराहना की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
यह सप्ताह नई योजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूल  है, किन्तु यदि आप अपने पर भरोसा करने वाले लोगों से तथ्यों को छुपाकर रखतें हैं , तो आपको बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है । नौकरीपेशा जातकों की लक्ष्य के प्रति  प्रतिबद्धता और स्थिरता आपको आने वाले दिनों में बेहतर स्तर पर रखेगी। व्यापारियों के लिए सप्ताह के मध्यांत में अटकलों के माध्यम से कुछ आर्थिक लाभ संभव हैं, इस आकस्मिक आर्थिक लाभ से आप में से कुछ अपने घर या मनोरंजन का कोई सामन खरीद पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
पदोन्नति पाने या नवीन सौदे को हासिल करने के लिए यह आशाजनक सप्ताह है। आर्थिक सन्दर्भ में आपको सभी प्रकार के सट्टा निवेशों से बचना चाहिए क्योंकि इस सप्ताह आप इसमें नुकसान उठा सकते हैं। व्यापारी और व्यवसायी सरकारी अधिकारियों से मदद प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने काम में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ परेशानियाँ आपके रास्ते में आ सकती हैं, लेकिन आप अंत में जीतेंगे और अपने दैनिक कार्यों में ऊर्जावान बने रहेंगे। आप व्यापार के विपक्षी दलों पर जीत हासिल करेंगे।

8 of 13
राशि
सप्ताह की शुरुआत में भागीदारों या सहयोगियों की संगति से लाभ प्राप्ति की संभावना है। लेकिन सप्ताह के मध्य में पैसों को लेकर किसी तरह का विवाद सम्भव है। आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि आप उस विवाद से बचें अन्यथा और भी पैसे खर्च हो सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत में आप किसी धार्मिक स्थल में जाकर आप दान पुण्य में धन खर्च कर सकते हैं। किसी मेहमान के स्वागत में भी कुछ खर्चे हो सकते हैं। आप अपने कार्यों को पूरा करके आमदनी का जरिया बना लेंगे। किसी वरिष्ठ के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। 

9 of 13
राशि
कुछ के लिए अचानक लाभ या हानि की उम्मीद है। भूमि निर्माण से सम्बंधित जातकों के लिए पैसा प्रवाह प्रतिबंधित हो सकता है। कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा, इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। इस समय आप कोई खरीददारी कर सकते हैं। आमदनी निरंतर बनी रहेगी लेकिन खर्चे भी होते रहेंगे। नौकरी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

10 of 13
राशि
यह सप्ताह संकेत करता है कि कार्य स्थल पर अनुशासन और सटीक कार्य प्रणाली सफलता का स्वर निर्धारित करेंगे। वास्तव में, आप सप्ताह के अंत तक कई व्यावसायिक सपनों को पूरा करने की संभावना रखते हैं। इंजीनियरों और चिकित्सकों के लिए  चुनौतीपूर्ण असाइनमेंट बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होटल, बैंकिंग और कलात्मक क्षेत्रों  में लिप्त  पेशेवरों के लिए उपयुक्त अवसर की प्रतीक्षा करना बेहतर है। व्यापारिक सन्दर्भ में आप में से कई लोग नए सौदों पर मुहर लगा सकते हैं।

11 of 13
राशि
इस सप्ताह आपके दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। वह आपकी छवि को धूमिल करने का कोई  प्रयास नहीं छोड़ेंगे ।अत : आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा शीघ्र आर्थिक लाभ देने वाली योजनाओं से बच कर रहें। जहाँ तक हो सके दूसरों की परेशानियों में हस्तक्षेप करने से बचें। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। वरिष्ठों से मदद पाने के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है।

12 of 13
राशि
आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के प्रथम भाग में आप अपनी योग्यता के आधार पर अच्छी कमाई कर पाएंगे। आर्थिक यात्राएं सफल रहेंगी। वहीं सप्ताह के दूसरे भाग में बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहते हुए आपने उद्यमों को सफल बनाएंगे। फलस्वरूप आप अच्छी कमाई कर पाएंगे। कोई उच्च पद पर आसीन व्यक्ति आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी कर्मठता आपके लाभ के प्रतिशत को बढाने में सहायक सिद्ध होगी। इस समय में आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जायेंगे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह आपके लिए यादगार सिद्ध होगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
आर्थिक उन्नति के लिये यह सप्ताह उतम है। इस सप्ताह के आरम्भ से ही आपको भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जाएगा। इस अवधि में विदेश से संबन्धी सभी योजनाएं आपको लाभ देने लगेगी। व्यवसायिक दृष्टि से कम सहयोग मिलने के कारण देरी संभव है। आत्मविश्वास का भाव आपमें बना हुआ है। इसलिएशीघ्र ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। जहां तक संभव हो, इस सप्ताह भूमि- भवन के विषयों में धन विनियोजन करने से बचें। इनमें हानि के योग बने हुए है। इसके अतिरिक्त शेयर बाजार, लाटरी आदि से भी दूर रहना आपको धन हानि से बचा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें