यह सप्ताह आर्थिक मामलों के लिए ठीक नहीं है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ घरेलू मामलों में आपको न चाहते हुए भी धन खर्च करना पडेगा। पारिवारिक विवादों को बाहर न निकलने दें अन्यथा उनकों दूर करने के लिए आपको खर्चे करने पड़ सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आपके भीतर उत्साह जागेगा और आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहेंगे लेकिन आपको अपने प्रयास में पूरी सफलता नहीं मिल पाएगी। फ़िर भी चीजें पहले से बेहतर होंगी। आप अपने चाहने वालों, प्रेमी, प्रेमिका या मित्रों के लिए भी कुछ खर्चे कर सकते हैं। अचानक हुए यात्रा भी खर्चें का एक कारण हो सकती है।