फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (8 से 14 अप्रैल): जानें धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

विज्ञापन
1 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
इस सप्ताह आकाश में मुख्यतः दो ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को गुरु रात्रि 10:30 बजे वक्री हो रहे हैं। ऐसे में माना जाता है कि गुरु परिवार और धर्म के प्रति अधिक जिम्मेदार होने का अहसास करा सकते हैं। अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश गति पकड़ सकती है। फिर भी यदि कोई काम अधूरा रह गया तो अगली बार जब गुरु फिर वक्री होंगे तो कार्य पूर्ण हो सकते हैं। गुरु का मनुष्य के आंतरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। गोचरवश गुरु के वक्री रहते हुए धैर्य व गम्भीरता से अधूरे कार्य को तेज गति से पूर्ण करना चाहिए। वक्री गुरु के साथ शनि और केतु भी हैं जो गुरु के शुभ प्रभावों को कम कर सकते हैं जिससे वाणिज्य-व्यापार की सहजता समाप्त हो जाती है और मामला जटिल हो जाता है।

दूसरी बात, शुक्रवार को बुध राशि परिवर्तन कर मीन राशि में सूर्य के साथ युति बना रहा है। सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं जो जातक के बुद्धि की तीक्ष्णता में वृद्धि करते है। इसलिए इस सप्ताह मानसिक स्थिरता बनी रह सकती है। 

इस सप्ताह धन, व्यवसाय और करियर पर ग्रहों के वर्तमान गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
मेष (Aries)

राशिस्वामी मंगल धनभाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र आपके लाभ भाव में पराक्रम भाव के स्वामी बुध के साथ युति में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि, गुरु और केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। इस सप्ताह आर्थिक उन्नति के संयोग बनेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास भरा रहेगा। स्वतंत्र पेशे वाले लोग भी अच्छा समय देखेंगे। भागीदारी के व्यापार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों के साथ मधुर सम्बन्ध रखने से आपको लाभ होगा। बॉस या अन्य उच्चाधिकारियों से सहयोग कम मिलेगा, फिर भी कोई परेशानी नहीं होगी।

नई चीज़ों के लिए योजनाएं बनाएं, मंथन करें, भले ही अमल अभी ना करें। अभी विलासिता सम्बन्धी खरीदारी और अन्य आडम्बर से बच कर रहना होगा। इस सप्ताह चन्द्रमा आपकी राशि से धन भाव, पराक्रम भाव होते हुए सुखभाव में आएगा। सप्ताहांत में भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामले उभर सकते हैं। आपकी रचनात्मक कौशल में वृद्धि होगी। आपकी तरफ से मेहनत में कोई कमी नहीं रहेगी फिर भी आपको महसूस होगा कि उस अनुपात में प्राप्तियां और शाबाशी नहीं मिली। अपनी क्षमताओं पर आपको भरोसा है जिस कारण आप फैसले ले सकेंगे और समस्याएं सुलझा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
वृषभ (Taurus)

आपका राशिस्वामी शुक्र आपके कर्मस्थान में धनभाव के स्वामी बुध के साथ युति में हैं। मंगल आपकी राशि में विराजमान हैं। सोमवार को आपको चिंता, तनाव एवं किसी प्रकार का गुप्त भय परेशान कर सकता है। इसके कारण एकाग्रता एवं आत्मविश्वास दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। लेकिन मंगलवार को चंद्रमा के आपकी राशि में आ जाने से आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से कार्य करना शुरू कर देंगे। इस समय आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी एवं  वाणिज्य-व्यापार में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करेंगे।

आलस्य और टालने की प्रवृत्ति से बचना होगा। धनार्जन के शार्टकट फार्मूले से बचना होगा और ऐसे किसी भी भटकाव से दूर रहें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुशलता से काम लेना होगा क्योंकि मंगल आपके सातवें भाव पर दृष्टि बनाये हुए हैं। पूर्वाग्रह और जिद को छोड़कर विवेकसम्मत फैसले लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। सेल्स और मार्केटिंग वालों को मेहनत तो करनी पड़ेगी लेकिन लक्ष्य पूरे होंगे। तनाव से बचें। कार्यस्थल पर भी सहयोगियों से उलझने का प्रयास ना करें। वाणी की मधुरता से आप किसी भी तरह के विवाद से अपने आपको दूर रख सकते हैं। अपनी रचनात्मकता से व्यापार और नौकरी दोनों में कुछ नया कर पाएंगे।

4 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
मिथुन (Gemini)

आपका राशिस्वामी बुध भाग्यभाव में शुक्र के साथ विराजमान रहेंगे। धनेश चन्द्रमा आपके लाभ भाव से धन भाव तक गोचर करेंगे। राहू आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। आप अपने पराक्रम और इच्छाशक्ति से कार्यस्थल में मजबूती से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। व्यव्हार संतुलित रहेगा और कार्य आसानी से सम्पादित होंगे। कागजी खानापूर्ति में कोई टालमटोल ना करें जिससे कोई कानूनी व्यवधान खड़ा हो सके। साथ ही सम्बंधित डॉक्युमेन्ट्स को पढ़े बिना कोई फैसला ना लें। आर्थिक लेन-देन में जल्दबाज़ी ना करें और बहुत सोच समझ कर ही धन का व्यापार करें। आपकी भाग-दौड़ बहुत रहेगी।

आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ा संघर्ष करेंगे और अंत में विजय आपकी ही होगी। आपको अपनी रणनीतियां पहले से ही तय कर लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना बनती है इससे आप कुछ विचलित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का कोई बड़ा और ज़रुरी काम बनते-बनते बिगड़ जायेगा या लटक जायेगा, जिसकी वजह से बहुत अधिक मानसिक तनाव महसूस करेंगे। वाणिज्य-व्यापार करने वालों के पांव जमे रहेंगे और वसूली भी संतोषजनक हो जाएगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में थोड़ी रुकावटों के बाद आपको मेहनत से सफलता मिल जाएगी। किसी को उधार पैसा देना है या निवेश करना हो सोच-विचार कर ही कोई बड़ा फैसला करें।
विज्ञापन

5 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
कर्क (Cancer)

सोमवार को राशिस्वामी चन्द्रमा दशम भाव में हैं और सप्ताहांत में आपकी राशि से गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य भाग्य भाव में हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र अष्टम भाव में बुध के साथ विराजमान हैं। इस सप्ताह शुक्र और बुध के आठवें भाव में आ जाने से बड़ी राहत मिलेगी। यदि आप विदेश से या अपने जन्मस्थान से दूर से कार्य में लगे हुए हैं, तो बहुत लाभ होगा। यदि इस सप्ताह अपनी कार्य क्षमता के अनुरूप आप कार्य करें और उसकी दिशा सही हो तो बहुत अधिक सफलता का योग बन रहा है।

समय अनुकूल है और उसे परिणाम में परिवर्तित करने के लिए आपको बस प्रयासरत हो जाना है, अतः देर किये बिना अपने उद्देश्यों की ओर बढ़िए। व्यापारियों को एक सावधानी ये रखनी है कि सरकारी कामों को चुस्त-दुरुस्त रखें वरना सरकारी पचड़ों में फंस सकते हैं। सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपकी स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक लाभ इंसेंटिव या वेतन वृद्धि के रूप में भी हो सकता है। स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। लेकिन अति-आत्मविश्वास आपके लिए परेशानियां खड़ी कर देगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। कुछ नया करने के चक्कर में परंपरा ना तोड़ें।
विज्ञापन

6 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
सिंह (Leo)

आपके राशिस्वामी सूर्य अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। आपके धनभाव के स्वामी बुध कर्मस्थान के स्वामी शुक्र के साथ युति बनाकर सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव में राहू गोचर कर रहे हैं। शुरुआत में मन थोड़ा उदास और आवेशयुक्त रह सकता है। बुजुर्गों, वरिष्ठ अधिकारियों, पिता अथवा पितातुल्य व्यक्तियों से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों को भी थोड़े समय के लिए टालें। आपकी वाणी में शिष्टता अधिक रहेगी। आप व्यवसायिक मोर्चे पर कम्युनिकेशन पर अधिक बल देंगे और इसका अच्छा फल भी प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि, रियल एस्टेट वालों को लाभ हो सकता है। जो लोग व्यावसायिक एवं सरकारी कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए मुश्किलों का सामना करने के बाद ही काम बनने के योग हैं। व्यावयायिक स्तर पर उग्र व्यवहार से परहेज रखें। मान-सम्मान के प्रति भी थोड़ा सतर्क रहें। अमर्यादित आचरण से बचना होगा। सप्ताह के बीच में ऐसा कुछ हो सकता है, जो नौकरीपेशा लोगों के करियर को बड़े स्तर पर प्रभावित करेगा। आपके कौशल का संज्ञान लिया जायेगा। ऐसे भी अवसर आपको मिल सकते हैं, जिनकी कल्पना भी शायद आपने ना की हो। आप कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास से खुद ही निपटाने की कोशिश करेंगे। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
कन्या (Virgo)

आपके राशिस्वामी बुध तथा धनभाव के स्वामी शुक्र युति बनाकर छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश चन्द्रमा इस सप्ताह अष्टम भाव से लेकर लाभ भाव तक गोचर करेंगे। शनि की दृष्टि बुध और शुक्र पर रहेंगी। चन्द्रमा के अष्टम भाव में होने से सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मायूसी भरा हो सकता है।  लेकिन वाणिज्य-व्यापार आपके अनुकूल होने से धनलाभ सुनिश्चित है। व्यवसाय से जुड़े कार्य सरलता से संपन्न होंगे। व्यापारियों को सभी कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन की आमदनी का प्रवाह उत्तम रहेगा। विदेश या दूरस्थ स्थान पर आपकी आमदनी अटक कर फिर मिल सकती है।

विदेश-व्यापार में नई सम्भावना भी बन सकती है। इस समय आपकी आमदनी काफी अच्छी रहेगी। व्यावसायिक प्रगति के लिए समय अनुकूल है, भले ही कार्य में देरी का सामना करना पड़े। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ी परेशानी और शंका रहेगी लेकिन काम पूरा होते ही संतुष्टि मिल जाएगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामलों में सकारात्मक फैसला आ सकता है। नौकरीपेशा जातक नए अवसरों की उम्मीद रख सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो अभी से नई जगह अप्लाई कर दें। कार्यस्थल पर शालीनता बरतने से आपको लाभ होगा। कोई लंबित सरकारी काम हो सकता है। इससे आपका असमंजस समाप्त होगा।

8 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
तुला (Libra)

राशिस्वामी शुक्र भाग्येश बुध के साथ पंचम भाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश सूर्य छठे भाव में हैं। इन दिनों धैर्य के साथ काम करें। कोई काम पूरा न होता हो, तो भी धैर्य रखें। मेहनत का फल भी आपको जरूर मिलेगा। व्यस्तताएं बनी रहेंगी। कामकाज का दबाव बना रहेगा। धन के प्रवाह की गति कम लेकिन स्थिर बनी रहेगी जिससे संतोष मिलेगा। मुश्किलों को आसान बनाना आपकी सकारात्मक सोच पर निर्भर करता है। व्यावसायिक रुप से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, यदि सरकारी संस्थानों में आपका पेमेंट फंसा हो तो निकलवाना टेढ़ी खीर होने वाली है।

अपने कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन के बीच सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करते रहना पड़ेगा। नया निवेश करने से बचें। साथ ही व्यापार का विस्तार अभी रोक दें। नौकरीपेशा लोगों को सहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कोई उल्लेखनीय प्राप्ति तो मुश्किल है, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परन्तु सामान्य कामधंधे में विवेकपूर्ण जोखिम उठा सकते हैं। इस समय आप भावनाओं में बहकर किसी भी प्रकार का निवेश न करें। साझेदार अपने सहयोगी पर हद से अधिक विश्वास न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

9 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
वृश्चिक (Scorpio)

आपके राशिस्वामी मंगल सप्तम भाव में विराजमान हैं। धनभाव के स्वामी स्वग्रही होकर शनि और केतु के साथ धनभाव में ही विराजमान हैं। सप्ताह की शुरुआत उत्तम है क्योंकि चन्द्रमा छठे भाव में हैं। लाभेश बुध शुक्र के साथ चतुर्थ भाव से गोचर रहे हैं। इस समय आपके पेशेवर जिंदगी में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक एवं सजग बने रहने की आवश्यकता है। हर कार्य में भागदौड़ और अनावश्यक परेशानी बनी रह सकती है। अपने कर्मचारियों के प्रति सहृदयता का भाव बनाये रखें। नए आर्थिक निवेश के लिए अभी थोड़ा और रुकें। पूर्वाग्रह छोड़ना पड़ेगा। बदली परिस्थितियों में बदल जाना ही अच्छा है। अन्यथा असफलता मिलते देर नहीं लगेगी।

इस समय आप भागीदारी संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अभी नए कर्ज ना लें। यदि पहले से कर्जदार हैं, तो चुकाने में दिक्कत होगी। कुछ अनावश्यक यात्राएं आपके खर्चें में वृद्धि कर सकती हैं। पैसों के लिए की गई यात्राओं के सफल होने में कठिनाई दिख रही है। करियर के बारे में कोई बड़ा फैसला अभी टाल दें। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो थोड़ा रुकें। आपके पास सुझाव और प्रस्ताव तो बहुत रहेंगे लेकिन अम करने में मुश्किल आएगी। किसी समस्या की जड़ तक पहुंच कर आप उसको निपटाने में सफल रहेंगे।

10 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
धनु (Sagittarius)

आपकी राशि से शनि महाराज गोचर कर रहे हैं इसलिए साढ़े-साती का सर्वाधिक असर होगा। आपकी राशि से ही राशिस्वामी गुरु और केतु भी गोचर कर रहे हैं। शनि धनभाव के स्वामी भी हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं और बुध के साथ युति में हैं। शनि की दृष्टि तीसरे भाव पर है। आप अपने उत्पाद की और अपनी अच्छी छवि लोगों के बीच बनाने में सफल होंगे। आपकी प्रगति से बहुत सारे लोगों को ईर्ष्या हो सकती है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी, नुकसान भी हो सकता है। तकनीकी स्टाफ एवं श्रमिक वर्ग से अच्छे सहयोग की उम्मीद रख सकते हैं। जो जातक नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं, उनको इस समय अच्छा अवसर मिल सकता है।

आर्थिक लाभ के साथ पदोन्नति की संभावना प्रबल है। सरकारी नौकरी कर रहे जातक किसी कानूनी जांच में न फंसे, इसलिए सावधानी रखें। सार्वजनिक एवं सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकार की तरफ से कर में छूट, सब्सिडी या अनुदान का लाभ मिल सकता है। इसके अलावे लंबे समय से अटके हुए आपके बिल पास हो सकते हैं। महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात और बातचीत होगी। अपनी आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

11 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
मकर (Capricorn)

आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनि आपके व्यय भाव से गुरु और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी हैं और पंचम स्थान से गोचर कर रहे हैं और शनि पर दृष्टि बनाये हुए हैं। धनभाव में शुक्र और बुध विराजमान हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय प्रगति कारक है। इस समय आपको अपनी वाणी पर अंकुश रखने की जरूरत है, अन्यथा छोटे छोटे मतभेद भी आपको तनावग्रस्त कर सकते हैं। इस समय कामधंधे में वृद्धि के कारण आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और धन लाभ भी होगा।

सप्ताहांत कर्ज के लेन देन के मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। यदि आपने गुप्त रूप से किसी को पैसे दे रखें हैं और इस समय उसकी जरूर आपको महसूस हो रही है तो सप्ताहांत में वे पैसे आपको मिल जाएंगे। व्यर्थ के विवाद से बचें। इस समय कोई जोखिम भरा कार्य ना करें और अजनबियों से अधिक घनिष्ठता न दिखाएं। ज्यादातर समय आप वाणिज्य-व्यापार मोर्चे पर व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा लोग ऑफिस का काम समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार में आपको लाभ होगा। व्यापार में पुराना कोई मामला इस सप्ताह कोर्ट तक जा सकता है। सप्ताह के आखिरी में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप केवल अपनी सक्रियता से उन्हें चुप कर सकते हैं।

12 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
कुंभ (Aquarius)

आपका राशिस्वामी शनि आपके लाभ भाव से गुरु और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। गुरु आपके धनभाव और लाभभाव दोनों के स्वामी हैं। शुक्र और बुध आपकी राशि में युति बनाकर गोचर कर रहे हैं। आप शनि से द्रष्ट हैं। सूर्य धनभाव में विराजमान हैं। वाणिज्य-व्यवसाय में आपके पास एक से अधिक स्रोत इस तरह के रहेंगे कि आपको धन मिलता रहेगा, जिसके कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य नहीं प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का योग है। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।

जो व्यक्ति आपके करियर के लिहाज से या आपके सामाजिक संबंधों के लिहाज से आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, वह आपके व्यवहार से ही प्रसन्न हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप आपका वेतन बढ़ सकता है या आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपको नए अवसर नजर आने लगेंगे। कठिन परिस्थितियों में भी आपका व्यवहार बहुत सकारात्मक रहेगा, जिस पर सारे लोगों की निगाह भी रहेगी और जिसे सराहा भी जाएगा। फिरभी इस समय आप किसी भी नयी योजना को शुरू करने से बचें। कामकाज में निरंतर भाग दौड़ के कारण आप मानसिक तौर पर भी थक जाएंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर अंकुश बनाएं रखें अन्यथा रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। इस समय आय से अधिक खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
Weekly Business Horoscope - April 2019
मीन (Pisces)

राशिस्वामी गुरु कर्मस्थान में शनि और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि लाभ भाव के स्वामी हैं। सूर्य आपकी राशि में हैं। इस सप्ताह कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जो आपको चली आ रही पिछली परेशानियों, चिंताओं और असमंजस की स्थिति में भी कुछ राहत दिलाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। आपकी सकारात्मक मानसिकता ही आपको परिस्थितियों से जूझने की शक्ति देगा। इस सप्ताह आपकी व्यावसायिक प्रगति के लिए संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। आप अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करते हैं जो आपको हाथ आये मौके से लाभ उठाने की प्रेरणा देता है।

व्यवसाय या धंधे से यथेष्ट आमदनी हो जाएगी जिससे धन के अभाव में अटके हुए कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। इस समय उधार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी सरकारी परियोजना अर्थात ठेकेदारी आदि से आपको लाभ मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा। व्यापार या नौकरी से सम्बंधित आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास रंग लाएंगे। अभी से प्रयास शुरू करें, सफलता मिल सकती है। इन दिनों में कुछ असमंजस का और कुछ जिज्ञासाओं का निराकरण हो सकता है। कई तरह के अन्य शंका समाधान भी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें