कन्या राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध आपके कर्मस्थान में राहू और मंगल के साथ युति में है। धनेश शुक्र अष्टम में तथा लाभेश चन्द्र भाग्य भाव से व्यय भाव तक का सफ़र तय कर रहे हैं। कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। आप उल्लेखनीय प्रगति करेंगे एवं अच्छी कमार्इ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में आपको लाभ होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन मानसिक उद्वेग से बचना होगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। आपकी आमदनी और आपका दबदबा बना रहेगा। इस बात की अधिक संभावनाएं हैं कि पुराने उधार की वसूली एवं ऋण संबंधी आपके प्रयासों सफल नहीं होंगे। कला जगत, सौंदर्य प्रसाधनों, सजावट, इत्यादि के व्यापार में लाभ होने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने के समुचित अवसर प्राप्त होंगे। इस समय आपको भाग्य का साथ तो मिलेगा ही, लेकिन जरुरत है मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास से काम करने की। योजना और आशानुरूप कुछ जगहों से आपका पैसा आपको नहीं मिलेगा। अनावश्यक एवं कानूनी खर्च के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है।