मकर राशिफल
आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनि आपके व्यय भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी हैं और पंचम स्थान से गोचर कर रहे हैं और शनि पर दृष्टि बनाये हुए हैं। आर्थिक परेशानी के कारण व्यर्थ की चिंताओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। जो लोग लेखन, अभिनय, खेलकूद आदि से जुड़े हैं उनको यथेष्ट सफलता मिलेगी। आमदनी धीमी गति से ही सही, लेकिन होती रहेगी।
मेहनत और प्रयास में निरंतरता बनाये रखनी होगी। अभी भले आशा के अनुरूप फल ना मिले, भविष्य में अच्छा फल मिल सकता है। यदि आप सकारात्मक होकर चलेंगे तो भले अभी का समय आपको कठिन लग रहा हो, आपको इस दौरान सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। यदि आप इस समय धन प्राप्ति के नए रास्ते तलाशते हैं तो विवेकपूर्ण ढंग से सोचना पड़ेगा। क्योंकि धनहानि का भी योग बना हुआ है। इसलिए आर्थिक जोखिम वाला कोई काम करने से बचना चाहिए। अपनी मर्यादा और व्यापारिक सुचिता को हमेशा ध्यान में रखें। मनोनुकूल परिणाम मिलने में चाहे कितना भी संदेह हो, प्रयास निरंतर करना ही होगा। सप्ताहांत में आपके कुछ प्रयास सार्थक होंगे और आमदनी भी होगी। लेकिन कुल मिलाकर मिश्रित फल ही मिलेंगे। हाँ, नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।