फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (15 से 21 अप्रैल): धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
मंगलवार को देर रात  01:18 बजे शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में आएंगे, जहाँ ये उच्च के होते हैं। अतः शुक्र अपना सार्थक प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे। ये मुख्यतः चंडी, हीरा, प्लैटिनम धातु आदि सम्बंधित प्रभावों में वृद्धि करेंगे। सौन्दर्य प्रसाधनों के व्यवसाय को भी प्रभावित करेंगे। अभिनय, गायन, संगीत, कला से सम्बंधित लोगों को भी लाभ होगा। जलक्रीड़ा, वाहन आदि को भी शुक्र गति देते हैं। साथ ही ये प्रेम, करुणा और सौन्दर्य का भी आकलन करते हैं जो ऐसी भावनाएं हैं जो हमारे धनार्जन के उपक्रम को भी प्रभावित करते हैं। वित्तीय संसाधन मजबूत हो रहे हैं।

साथ ही मीन राशि में ही बुध नीच का होकर गोचर कर रहे हैं। ऐसे में हमारी बौद्धिकता प्रभावित होती है। वाणिज्य-व्यापार में ये हमारी विश्लेषण क्षमता को भी प्रभावित करते हैं। कुछ विद्वानों का मत है कि ये एक नीचभंग योग बना रहा है, जहाँ हमें बुध के नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा दिलाते हैं। इसके साथ ही सूर्य भी उच्च का होकर मेष राशि से गोचर कर रहे हैं, जो प्रयासों को प्रभावशाली बनायेंगे। धनु में गुरु वक्री होकर, शनि और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। 

इस सप्ताह धन, व्यवसाय और करियर पर ग्रहों के वर्तमान गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशिफल  
राशिस्वामी मंगल धनभाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र सोमवार को आपके लाभ भाव में हैं लेकिन मंगलवार को उच्च का होकर व्यय भाव में नीच के बुध के साथ युति में आ हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि, गुरु और केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। धनेश शुक्र के बारहवें भाव में चले जाने से इस सप्ताह आपको अपनी वाणी व्यवहार पर विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। बुध नीच के हैं अतः इस समय आप अपना संवाद-संचार स्पष्ट रखें, अन्यथा ग़लतफ़हमी हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध सामान्य ही बने रहेंगे लेकिन उनकी बातों में ना फंसें। सत्यता और साफगोई से काम लें, अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेंगे।

अचानक प्राप्त हुए प्रस्ताव आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। मानसिक संयम बनाए रखने की कोशिश करें। सामान्यतः व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक जोखिम लेने पर दांव उल्टा भी पड़ सकता है। वैसे सीमा के अन्दर प्रयास करना लाभदायक रहेगा।कुछ मामलों में कानूनी मुद्दे आपके विकास की गति को बाधित करेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए किए जा रहे सौदों में आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशिफल 
आपका राशिस्वामी शुक्र सोमवार को आपके कर्मस्थान में हैं, लेकिन मंगलवार को उच्च का होकर नीच के बुध के साथ लाभ भाव में युति बना लेंगे। मंगल आपकी राशि में विराजमान हैं। लाभेश गुरु महाराज गो, शनि और केतु के साथ अष्टम से गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने अधीन कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे। यदि व्यवसाय में आप लंबे समय से हानि झेल रहे हैं, या आमदनी यथोचित नहीं मिल रहा तो इस समय आपको धन कमाने के काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं हैं, क्योंकि आपके राशिस्वामी शुक्र उच्च का होकर लाभभाव में आ गए हैं।

विवेक एवं कौशल के कारण आप पेशेवर जीवन में काफी प्रगति करेंगे। इस बात का सदैव ध्यान रखें कि कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है क्योंकि धनेश बुध भी नीच का होकर लाभभाव में ही हैं। वार्तालाप में मधुरता रखनी है और अवरोध उत्पन्न करने वालों की अनदेखी करनी है। नौकरीपेशा जातकों को प्रोत्साहन राशि मिल सकती है, या केवल प्रशंसा मिल सकती है। कार्यनिष्ठा के कारण संस्थान में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा एवं उच्च अधिकारी आपके कार्य की तारीफ करेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशिफल 
आपका राशिस्वामी बुध कर्मभाव में नीच का होकर विराजमान हैं, जहाँ मंगलवार को शुक्र भी उच्च का होकर आ जायेंगे। धनेश चन्द्रमा आपके पराक्रम भाव से पंचम भाव तक गोचर करेंगे। राहू आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। लाभेश मंगल व्ययभाव में हैं। उर्जा अत्यधिक रहेगी और नए कार्यों के लिए अवसर बनेंगे। क्रोध और वाणी पर भी नियंत्रण रखे। कर्ज लेना और देना दोनों ही इस समय अच्छा परिणाम देने वाला नहीं होगा क्योंकि दोनों ही स्थितियों में आपको बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी, अतः इस समय इस स्थिति से बचें। कुछ मानसिक उलझने उत्पन्न हो सकती हैं। अतः किसी भी प्रकार का व्यवसायिक व्यवहार करते समय बेहद सतर्कता बरतें।

आपका मन शेयर मार्केट में धन निवेश के लिए लालायित हो सकता है परन्तु आप किसी तरह का जोखिम नहीं उठाएं तो अच्छा होगा। अगर आपके पास गलत तरीके से पैसा आ भी गया तो जाते देर नहीं लगेगी। सोमवार को  कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु धीरे-धीरे परिस्थितियाँ सामान्य हो जाएगी। आर्थिक जोख़िम ना उठायें परन्तु नियमित कार्यों को पूरी तन्मयता से करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलता नजर आएगा। तरक्की मिलने या किसी अतिरिक्त जिम्मेदारी के मिलने की भी सम्भावना है। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशिफल 
सोमवार को राशिस्वामी चन्द्रमा धन भाव में हैं और सप्ताहांत में चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य कर्मभाव में हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नवम भाव में नीच के बुध के साथ विराजमान हैं। इस सप्ताह शुक्र और बुध के भाग्य भाव में आ जाने से बड़ी राहत मिलेगी। कार्य स्थल पर अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय वृ्द्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिये भी समय अनुकूल बना हुआ है। फिर भी सतर्कता तो रखनी ही होगी, क्योंकि आपके सहयोगी आपके कार्यों का श्रेय ले सकते हैं।

सार्वजानिक जीवन जीने वाले लोग विशेष कर राजनीति और सामाजिक कार्य करने वालों के जीवन में हलचल बनी रहेगी। सबसे अच्छा तो ये होगा कि जो भी संसाधन और कौशल आपके पास है, उसी से अपनी समस्याओं का हल निकालें। दूसरों पर निर्भरता और भरोसा करना अभी उचित नहीं होगा। संयम और विवेक से काम लें, ये समय अच्छा कट जायेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय आप लक्ष्य प्राप्ति के लिये पूरी लगनशीलता तथा निरन्तर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो ऋण का भुगतान भी कर सकेंगे। जिम्मेदारियों को सामने से निभाएं, तभी आप अपने को साबित भी कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशिफल 
आपके राशिस्वामी सूर्य नवम भाव से गोचर कर रहे हैं। आपके धनभाव और लाभभाव के स्वामी बुध नीच का होकर कर्मस्थान के स्वामी उच्च के शुक्र के साथ युति बनाकर अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव में राहू गोचर कर रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर खींचतान बनी रहेगी। सप्ताह मध्य में मानसिक अशांति और बेचैनी बनी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को संयम से काम लेना होगा। व्यर्थ के क्रोध, बहसबाजी और गुस्से से बचना होगा। कार्यस्थल में अपनी सूझबूझ और एकाग्रता बनाये रखनी होगी। अपना कार्य सम्पादित करने के बाद ही किसी की मदद करें।

वाणिज्य-व्यापार में अचानक कुछ फेरबदल करने की इच्छा होगी, लेकिन इस सम्बन्ध में किसी ठोस निर्णय ले भी लें, तो अभी अमल ना करें। वाणिज्यिक साहस और दुस्साहस में अंतर समझना होगा। कानूनी और सरकारी कार्यों में खर्चे अधिक हो सकते हैं। हालाँकि सप्ताहांत के पहले ये सुलझ सकते हैं। कोई भी लेनदेन या अन्य आर्थिक व्यवहार का पूरा रिकॉर्ड रखें। लम्बी अवधि के निर्णय लेने से पहले और मंथन कर लें। व्यापारी और नौकरीपेशा दोनों को छोटी यात्राओं पर बाहर जाना पड़ सकता है जो लाभदायक रहेगी। अभी अनावश्यक जगह निवेश या पैसे खर्च ना करें बल्कि नगदी रखें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशिफल 
आपके राशिस्वामी बुध नीच का होकर तथा धनभाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर युति बनाकर सातवें  भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश चन्द्रमा इस सप्ताह व्यय भाव से लेकर धन भाव तक गोचर करेंगे। शनि की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। चन्द्रमा के द्वादश भाव में होने से सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मायूसी भरा हो सकता है। आप लंबित पड़े कार्यों को निपटाने में गहरी रूचि लेंगे और पुरजोर प्रयास भी करेंगे। सफलता और सिद्धि माध्यम रहेगी। आर्थिक प्रगति धीमी गति से होगी। हालांकि, धन की वसूली आपकी उम्मीद से कम ही रहेगी।

आर्थिक स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जो भी हो, कुल मिलाकर वाणिज्य-व्यापार की परिस्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेगी। असहज और पेचीदी स्थितियों से सूझबूझ से निपटें। विलासिता सम्बन्धी खर्चों को रोककर आर्थिक अनुशासन बनाये रखना जरुरी है। धन की बचत ही आपको राहत दिलाएगी। व्यावसायिक प्रगति में अवरोधों का सामना करने के बावजूद संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। हर हाल में प्रयासों की निरंतरता की बहुत आवश्यकता होगी। दूरस्थ स्थानों से या विदेश संबंधित कार्यों में समाधान सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम से मतलब रखना चाहिए। ऑफिस गॉसिप या राजनीति से दूर रहें अन्यथा आप बदनाम होंगे। 

8 of 13
राशि
तुला राशिफल 
राशिस्वामी शुक्र सोमवार को तो पंचम भाव में हैं, लेकिन मंगलवार को उच्च का होकर छठे भाव में विराजमान रहेंगे जहाँ भाग्येश बुध नीच का होकर गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश सूर्य सातवें भाव में हैं। छठे स्थान से शुक्र का भ्रमण आर्थिक लाभ के स्पष्ट संकेत दे रहा है नीच का बुध लिखा-पढ़ी में कोई महत्वपूर्ण गलती करवा सकता है, जिसे सुधारने में आपको विशेषज्ञों का सहारा लेना पड़ेगा और धन भी खर्च होगा। साझेदारी में व्यापार करने वालों को विवेकसम्मत निर्णय लेना पड़ेगा, अन्यथा मनमुटाव होगा और प्रगति रुकेगी।

वाणिज्य-व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा और अधिक हलचल भी नहीं रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी और कुछ व्यवसायिक कार्यों में विलम्ब और अवरोध भी उत्पन्न होगा। सप्ताह मध्य में धनार्जन के किसी अनैतिक प्रस्ताव को सिरे से ख़ारिज करें। हाथ आया धन भी किसी ना किसी कारण हाथ से निकल सकता है, इसलिए अनावश्यक साहस करते हुए गलत खर्च ना हो जाय, इसका ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में थोड़ी सी राहत मिलेगी। आपके खिलाफ साजिश करने वाले बेनकाब होंगे और आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। लंबी अविध के लिए निवेश करने में आपको परेशानी नहीं होगी। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशिफल 
आपके राशिस्वामी मंगल सप्तम भाव में विराजमान हैं। धनभाव के स्वामी गुरु, जो अभी वक्री हैं,स्वग्रही होकर शनि और केतु के साथ धनभाव में ही विराजमान हैं। लाभेश बुध नीच का होकर उच्च के शुक्र के साथ पंचम भाव से गोचर रहे हैं। इस सप्ताह आपकी साहसिक वृत्ति का स्तर काफी अच्छा रहेगा। आप किसी साहसिक यात्रा का आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आमदनी जरुर धीमी रहेगी, लेकिन निरंतरता बनी रहेगी।

अभी किये गए मेहनत का फल आगे भी मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ सजग रहिये। इस सप्ताह आपके द्वारा हाथ में लिए सभी कामों में जुनूनी स्तर पर लगना होगा, तभी आप संतोषजनक स्थिति तक पहुंचेगे। कार्य व्यवसाय के माध्यम से लाभ का प्रतिशत बढेगा। यदि आप महसूस करते हैं कि कोई आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाह रहा है तो इस सप्ताह  आपका यह भय दूर हो जाएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन लाभ जरूर होगा। यदि बैंक से कोई ऋण लेना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह उस काम में प्रगति या सफलता की उम्मीद बन रही है। यदि ऋण चुकाना चाह रहे हैं तो भी सफलता मिलेगी। यदि किसी भी आर्थिक मुद्दे को लेकर आपके मन में कोई बेचैनी रही है तो उसके दूर होने का समय आ चुका है।

10 of 13
राशि
धनु राशिफल
आपकी राशि से शनि महाराज गोचर कर रहे हैं इसलिए साढ़े-साती का सर्वाधिक असर होगा। आपकी राशि से ही राशिस्वामी गुरु और केतु भी गोचर कर रहे हैं। शनि धनभाव के स्वामी भी हैं। लाभ भाव के स्वामी उच्चस्थ शुक्र मंगलवार से आपके चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं और नीच के बुध के साथ युति में हैं। इस सप्ताह अत्यधिक प्रयासों के बाद भी आपको लगेगा कि मनोनुकूल काम नहीं हुआ। इससे थोड़ी मानसिक बेचैनी हो सकती है। अपना दिया उधार भी आसानी से वसूल नहीं हो पायेगा। लेकिन उच्च का शुक्र आपको मैदान में टिकाये रखेगा। वाणी-व्यवहार संतुलित रखें। कागजी लिखा-पढ़ी नियमानुसार दुरुस्त होने चाहिए।

टालमटोल की प्रवृत्ति से बचें तथा त्वरित धनलाभ के लिए कोई शार्टकट ना अपनाएं। बड़े आर्थिक फैसले आगे के लिए टाल दें। कार्य-व्यापार सम्बन्धी यात्राओं से आपको लाभ होगा। यदि ऋण के लिए बैंक आदि में आवेदन किया है तो सफलता मिलेगी। लेकिन किसी भी परिस्थिति में किसी को क़र्ज़ अभी ना दें और किसी परिचित के लिए भी कोई गारंटी ना लें, अन्यथा नई मुसीबत में फंस जायेंगे। शेयर बाज़ार से अभी दूर रहें। आप अपने बुद्धिबल और कौशल के दम पर व्यवसाय मे अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ पाएंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशिफल 
आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनि आपके व्यय भाव से वक्री गुरु और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी हैं और पंचम स्थान से गोचर कर रहे हैं और शनि पर दृष्टि बनाये हुए हैं। धनभाव में सोमवार को शुक्र विराजमान हैं। धैर्य से काम लेंगे तो आप जल्द ही सुखद स्थिति में आ जायेंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। आप अपने कार्यस्थल में अपनी गरिमा और मान-सम्मान बनाये रखने में सफल होंगे। जोश और उत्साह बना रहेगा।

उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा। यदि आपका कोई काम सरकार के साथ होता है तो वो नई ऊँचाइयों को छू सकता है। मन को किसी भी शंका से दूर रखें और भटकाव से बचें। परिवार का सहयोग मिलने से बिजनेस में आपको फायदा होगा। नौकरी कर रहे जातक भी पूरे उत्साह से काम कर पाएंगे। अभी शेयर बाजार या किसी प्रकार के सट्टे में पैसा लगाने से बचें। भागीदारी के व्यापार में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। सप्ताह का मध्य भाग भी आर्थिक मामलों के लिए उत्तम है। इस समय आर्थिक मामले को लेकर की गई यात्रा सफ़ल रहेगी। फिर भी दूसरों के लिए फ़िजूलखर्ची करने से बचें। वहीं सप्ताहांत भी लाभकारी सिद्ध होगा। 

12 of 13
राशि
कुम्भ राशिफल 
आपका राशिस्वामी शनि आपके लाभ भाव से वक्री गुरु और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। गुरु आपके धनभाव और लाभभाव दोनों के स्वामी हैं। शुक्र सोमवार को आपकी राशि से गोचर कर रहे हैं। आप शनि से द्रष्ट हैं। शुक्र और बुध धनभाव में विराजमान हैं। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक रुतबे में वृद्धि होगी। न्यायलय और न्यायिक प्रक्रिया से यदि आप गुजर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम के साथ ये विवाद समाप्त होगा।

वहीं सप्ताह का मध्य भाग कर्ज से मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। विलासिता सम्बन्धी वस्तुओं को खरीदने में कुछ खर्चे हो सकते हैं। यदि पैसों को लेकर कोई विवाद चला आ रहा था तो वह दूर होगा। आपको चाहिए कि इस समय दूसरे के बहकावे में आकर कोई आर्थिक निर्णय न लें। व्यवसाय में आपको श्रमिक वर्ग की तरफ से काफी सहयोग मिलेगा। आप अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करेंगे, जिसके कारण बाजार में आपकी साख बनेगी। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप आमदनी के नए स्रोत खोजेंगे। आप नया धंधा, फ्रीलांस या अन्य किसी प्रकार का स्वतंत्र कार्य शुरू कर सकते हैं। सप्ताहांत में जोखिम भरे निवेश से बचें। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशिफल 
राशिस्वामी गुरु वक्री होकर कर्मस्थान में शनि और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि लाभ भाव के स्वामी हैं। सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं। सप्ताह की शुरूआत में आप मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे। लंबे समय से लंबित पड़े कार्य गतिशील होंगे एवं परिवार से जुड़े विवादित मामलों में सकारात्मक समाधान निकलेंगे। व्यावसायिक आमदनी में वृद्धि की संभावना है। यदि आप चाहें तो व्यवसाय में नर्इ तकनीक का समावेश कर सकते हैं।

नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। इस समय जातकों का व्यक्तिगत विकास भी होने की संभावना है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो थोडा रुक जाइए। जो पेशेवर ढंग से सलाह देते हैं उनका काम काफी अच्छा रहेगा। विदेश में व्यापार या मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते जातक ज्यादा कमाई की उम्मीद रख सकते हैं। इस सप्ताह आपको इच्छित स्थान से धन का लाभ होगा। युक्तिपूर्वक नगदी को भविष्य के लिए रखें। जहां तक संभव हो किसी को उधार देने से बचें। विलासिता सम्बन्धी जीवन शैली और सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ने की संभावना है, ऐसे में अपने हाथ पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें