फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खुशियां इन 6 राशि वालों के लिए

Sat, 02 Apr 2016 01:12 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
यह हफ्ता ज्योत‌िषीय दृष्ट‌ि से हर क‌िसी के ल‌िए खास है क्योंक‌ि इस हफ्ते नया संवत् शुरु होने जा रहा है। आइए देखें ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता आपके ल‌िए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। विशेषकर भावनात्मक रुप से आप परेशानी महसूस कर सकते हैं इसका कारण किसी गलतफहमी की वजह से करीबी से मनमुटाव होना हो सकता है। जीवन के अन्य पहलुओं में भी एक खिंचाव सा एक कठिनाई महसूस होगी हालांकि प्रत्यक्ष रुप से इसका कोई कारण भी न दिखाई दे। लेकिन यदि आप संयम रखते हुए हर पहलु पर विचार करेंगें तो इसका समाधान आप आसानी से कर सकते हैं। वहीं जरुरत के समय अपने प्रियजनों को आप अपने पास ही पायेंगें। सप्ताहांत तक आपकी स्थिति काफी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राश‌िः इस सप्ताह आप अपने स्वभाव में एक चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आपका झुकाव भी नकारात्मक विचारों व क्रियाओं की और ज्यादा रहे। आपके व्यवहार से आपके संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आपके स्वभावों में आये इन बदलावों के कारण आप कुछ ऐसे कार्य भी कर सकते हैं जिन्हें आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ऐसे में व्यावसायिक रुप से आप थो़ड़ा सचेत रहें और हो सके तो अपनी योजनाएं कुछ समय के लिये स्थगित कर दें। कार्यस्थल पर भी आपको अपने कार्यों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस सबके बीच आपके लिये अच्छी खबर ये है कि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी।

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
म‌िथुन राश‌िः यह सप्ताह आपके जीवन में खुशी का कोई ऐसा अवसर आ सकता है जिसके बाद आपकी जीवन शैली ही बदल जाये, जिसके बाद आप अपनी प्राथमिकताओं पर भी पुनर्विचार करें। कार्यालय में आपके कार्य की सराहना हो सकती है। वहीं व्यवसाय में भी तरक्की मिलने के आसार हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। लेकिन इस सबके बीच आपके लिये आपका व्यवहार चिंताजनक हो सकता है। आपके व्यवहार में अपनी उपल्बधियों के कारण अतिविश्वास आ सकता है। जिसके कारण आपकी प्रतिष्ठा को ठेस भी पंहुच सकती है। इसलिये अपनी उपलब्‍ध‌ियों की खुशी मनाएं और सहयोगियों का शुक्रिया करें।
विज्ञापन

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राश‌िः इस सप्ताह आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। यदि आप वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको इससे बेहतर अवसर मिलने की संभावाना है। इस सप्ताह अाप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नई उर्जा भी महसूस करेंगें। यदि आप ने पहले से यात्रा की कोई योजना बना रखी है तो यह यात्रा आपकी एक बेहतरीन यादगार साबित हो सकती है। व्यवासायियों के लिये किसी नई परियोजना की शुरुआत करने या निवेश करने के लिये यह बहुत ही बेहतर समय है। आपकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहने की संभावना है। हालांकि आपकी जेब हल्की हो सकती है लेकिन उसका सामर्थ्य आपमें हैं। व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
स‌िंह राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्त रह सकता है। कामकाज के दबाव के चलते हो सकता है आप अपने परिवार को पर्याप्त समय न दे पायें। साथ ही जल्दबाजी में लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में अपने कार्य में भी गड़बड़ हो सकती है। इसलिये कार्यस्थल व व्यावसाय में आपको विशेष रुप से सावधान रहने की आवश्यकता है। वहीं परिजनों को भी इस विकट समय में आपकी सहायता की आवश्यकता होगी जिसकी पराथमिकता तय करने में आपको असमंजस की स्थिति व तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। हो सके तो अपने आप को संयमी रखते हुए विवेकशीलता से परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें साथ ही थोड़ा समय ध्यान के लिये निकालना आपके लिये बहुत लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राश‌िः इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। ना किसी चीज को लेकर अति उत्साह में आयें और ना ही किसी चीज को लेकर उसके प्रति अपनी व्याकुलता प्रदर्शित करें। अपनी उर्जा का सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में उपयोग करें, सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। व्यावसायिक रुप से नई परियोजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। निवेश करना भी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन काफी बेहतर रहने की संभावनाएं हैं साथ ही अपनी जेब संभालकर रखें हल्की होने के पूरे आसार हैं। छोटी-छोटी खुशियों में बड़ा आनंद मिल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में भरपूर अवसर मिल सकते हैं बशर्ते आप उन्हें पहचाने।

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस समय आप भविष्य की योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। जीवन के किसी भी पहलु नौकरी, व्यवसाय, प्रेम आदि में आपको बेहतर अवसर और उपलब्धि प्राप्त हो सकती है जो आपके लिये लंबे समय तक एक यादगार लम्हा साबित हो सकता है। हो सकता है आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो ये पल भी आपको काफी खुशी देंगें। इस सप्ताह आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। आपका व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन आपको उत्साहित नजर आयेगा। हालांकि स्वास्थ्य की ओर से मामूली शारीरिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है इसलिये सचेत रहें स्वस्थ रहें।

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्च‌िक राश‌िः यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। हो सकता है एक लंबे अरसे बाद आप अपने बहुत ही करीबी मित्र से मिलें। प्रेम से अछूते जातक प्रयास कर सकते हैं सफलता मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपको उपलब्धि मिल सकती है हो सकता है इस उपलब्धि के साथ सहकर्मि साथियों में आपका पद व कद दोनों ही बढ़ जायें। व्यावसायिक रुप से निवेश करने के लिये यह सप्ताह आपके लिये बहुत शुभ साबित हो सकता है। हालांकि आर्थिक रुप से इस सप्ताह आपको थोड़ा संभलने की जरुरत भी महसूस हो सकती है अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें।

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राश‌िः यदि पिछले कुछ समय से आप किसी मसले को लेकर परेशान हैं या फिर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो इस सप्ताह विवाद का निपाटारा हो सकता है। नौकरीपेशा और व्यवसायी जातकों के लिये यदि पिछले कुछ समय से कोई काम अटका हुआ है तो प्रयासरत रहें इस हफ्ते वह सिर चढ़ सकता है। आपका रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति भी ठीक ठाक रहने की संभावना है। सप्ताहांत किसी शुभ समाचार के मिलने से आपके लिये बहुत खास हो सकता है।

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। हो सकता है पूर्व में की गई आपकी कड़ी मेहनत का फल इस समय आपको प्राप्त हो। इस समय आप जिस भी कार्य को जिस भी जिम्मेदारी को अपने हाथ में लेंगें उसमें सफलता मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। व्यवसायी जातकों के लिये भी यह बहुत ही अच्छा समय है। इस समय किये निवेश में काफी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आपका दापंत्य जीवन काफी सुखद रहने के आसार हैं, वहीं अविवाहित जातकों का प्रेमजीवन भी काफी रोमांटिक रहने की संभावना है। कुल मिलाकर यह सप्ताह अवसरों से भरपूर हो सकता है बस लपकने के लिये सतर्क रहें।

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है। काम के दबाव से तनाव बढ सकता है इसलिये अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कामकाज का दबाव आपके दांपत्य जीवन को भी प्रभावित कर सकता है इसलिये जितना हो सके अपने जीवनसाथी को स्थिति से अवगत करवायें ताकि वह आपकी स्थिति को समझ सके वहीं अपने व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना कर चलने की कोशिश करें। घर पर दफ्तर लाना आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिये कार्यालयी परेशानियों को वहीं पर छोड़कर आयें। हालांकि तमाम हालातों में आपका सकारात्मक दृष्टिकोण काफी सहायक होगा। आर्थिक रुप से अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

ह‌िन्दू नववर्ष का पहला हफ्ता लाया है खु‌श‌ियां इन 6 राश‌ि वालों के ल‌िए

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राश‌िः अविवाहित जातकों को इस सप्ताह सचेत रहने की आवश्यकता है यदि पिछले कुछ दिनों से आपकी अपने साथी से अनबन चल रही है तो इस समय आपकी आपसी कलह चरम पर जा सकती है और संबंध विच्छेद हो सकता है। इसलिये यदि आप वास्तव में अपने साथी को चाहते हैं तो किसी भी सूरत में उसकी भावनाओं को चोट न पंहुचायें। क्षणिक आवेश में लिया फैसला आपके लिये हितकर नहीं होगा। वहीं व्यवसाय व नौकरीपेशा करने वाले जातक अपने कामकाज में इस समय सावधानी रखें। सभी कागजी कार्रवाई सही तरीके से हो रही हैं या नहीं इसकी जांच अवश्य कर लें। विवाहित जातकों के लिये सप्ताह सुखद रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थित भी ठीक बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें