Basant Panchami 2026: पंचांग के मुताबिक, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी पड़ती है। इस वर्ष 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी है। शास्त्रों के मुताबिक, यह तिथि ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी की पूजा-अर्चना करने से साधक की कला-कौशल में निखार और करियर में सफलता के योग बनते हैं। वहीं इस बार वसंत पंचमी ज्योतिष दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। दरअसल, 23 जनवरी 2026 को मीन राशि में शनि और चंद्रमा की युति होगी, जिससे विष योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कुछ राशियों की समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम और इस योग के नकारात्मक प्रभाव से बचाव के उपायों को भी जानते हैं।