फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम संवत 2077 वार्षिक राशिफल: वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा नया हिंदू वर्ष 2077

Thu, 12 Mar 2020 03:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2077 किस तरह का संकेत कर रहा है? नौकरी और व्यापार के मामले में वृष राशि के जातकों के लिए नया विक्रम संवत कैसा रहेगा? सेहत और परिवार की खुशियां मिलेंगी या नहीं? वृष राशि के जातकों के लिए नया हिंदी वर्ष विक्रम संवत 2077 कैसा रहेगा? इसका ज्योतिष विश्लेषण इस तरह है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rashi
वृषभ राशि
वर्ष आरंभ से ही आपके राशि स्वामी शुक्र व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप आपके लिए वर्ष भागदौड़ अधिक कराएगा और विलासिता पर वह भी होगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
rashifal 2020
वृषभ राशि और नौकरी 2020
29 मार्च बाद ही वृहस्पति मकर राशि में चले जाएंगे जहां पर पहले से ही मंगल एवं शनि विराजमान है यहां पर वृहस्पति नीच राशि संज्ञक हो जाएंगे। अतः नौकरी में स्थान परिवर्तन एवं तनाव की संभावना बढ़ जाएगी इसलिए कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें जहां तक संभव हो झगड़े विवाद से बचते रहें।

 

4 of 5
taurus
वृषभ राशि और धनलाभ 
राहु का उच्चराशिगत होकर धनभाव में होना आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बनाएगा किंतु, परिवार में कलह का भी सामना करवाएगा। आपके लिए विशेष सलाह है कि कोई भी बात ऐसी ना बोले कि विवाद पैदा हो और कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें। जून के अंतिम सप्ताह में पुनः वृहस्पति अपनी राशि में आकर आपकी राशि से अष्टम मृत्यु भाव में चले जाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप कठोर परिश्रम का सामना तो करना पड़ेगा किंतु आपको मान सम्मान भी मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taurus
वृषभ राशि- मान-सम्मान और शिक्षा
आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी इनकी अमृत दृष्टि आपके व्ययभाव, धन और पराक्रम भाव पर भी पड़ेगी अतः धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए उतार-चढ़ाव अधिक आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छे अंक की प्राप्ति के लिए और प्रयास करने होंगे। सूर्यदेव का गोचर सरकारी कार्यो का निपटारा कराने में मदद करेगा यहां तक कि सरकारी सर्विस हेतु आवेदन भी करना चाह रहे हों तो परिणाम आपके पक्ष में आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें