फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र गोचर और मालव्य राजयोग से चमक उठेगा इन 5 राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि

Mon, 31 Aug 2026 08:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

2 सितंबर को शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला
2 सितंबर 2026 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शुक्रदेव होते हैं। जो केंद्र में होकर पंच महापुरुष योग का निर्माण करेंगे और मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र तुला राशि में 6 नवंबर तक रहेंगे जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेंगे। शुक्र आपकी राशि से चौथे भाव में रहेंगे। जिससे आपको वाहन, मकान और माता का सुख मिलेगा। इस दौरन आपकी योजनाएं जो रुकी हुई थी वह पूरी होंगी। पारिवारिक जीवन में मिठास और प्यार बना रहेगा। लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे जिससे आपको तरक्की और मान-सम्मान में वृद्धि की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर होंगे। तीसरा भाव साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। आपको कई तरह के बेहतरीन लाभ के मौके मिलेंगे। लाभ के अवसरों में आपकी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। धन प्राप्ति के सुनहरे मौके मिलेंगे। 

 

4 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन , वाणी और भाग्य भाव में होगा, जिससे आपके भौतिक सुख-सुविधआओं में  इजाफा होगा। आर्थिक मामलो में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में आ सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि में शुक्र का गोचर होने से यह आपके लग्न भाव में विराजमान होंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में आपका समय बीतेगा। आपको संपत्ति और सुखों का भरपूर लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपकी रूचि बढ़ेगी और धर्म कर्म की तरफ आपको रूझान रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में बंपर इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग व्यापार में हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। रिश्तों में पहले के मुकाबले बेहतर मिठास खुलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें