फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit: शुक्र का स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेंगे अच्छे अवसर

Mon, 20 Apr 2026 03:31 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit: वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र का गोचर वृषभ में 19 अप्रैल को हो चुका है। शुक्र के गोचर से कई राशि वालों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
Venus Transit: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को एक शुभ ग्रह माना जाता है। यह सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। पहला वृषभ और दूसरा तुला। जब भी ये इन राशियों में शुक्र गोचर करते हैं तो इनका प्रभाव बहुत अधिक हो जाता है। आपको बता दें कि 19 अप्रैल को शुक्र अपने स्वामित्व वाली राशि वृषभ में गोचर कर चुके हैं। आइए जानते है शुक्र के गोचर से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं जो अब राशि परिवर्तन करते हुए आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर हुए हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन, परिवार, वाणी और पद-प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है। शुक्र के गोचर करने से आपकी वाणी पर शुभ प्रभाव रहेगा। आमदानी में वृद्धि के योग धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। 19 अप्रैल को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में हुआ है। कुंडली का एकादश भाव आय और लाभ का स्थान होता है। ऐस में धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आमदनी में इजाफा और प्रभावशाली लोगों के बीच में संपर्क स्थापित होगा जो भविष्य के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों के जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलो में लाभ होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि

विज्ञापन

4 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आपके दशम स्थान में 19 अप्रैल को हुआ है। शुक्र आपकी राशि के तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं। कुंडली का दशम भाव केंद्र, कर्म और करियर से संबंधित होता है। इससे आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए-नए रास्ते खुलते हैं। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है और जो लोग नया व्यापार आदि करना चाह रहे हैं उनको नए तरह के रास्ते मिलने के योग हैं। 

Budh Asta 2026: 1 मई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में आएगा उछाल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें