फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र करेंगे अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और मिलेंगे बेहतर अवसर

Wed, 08 Apr 2026 12:35 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को लग्जरी और भोग-विलास का ग्रह माना जाता है। 19 अप्रैल 2026 को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं। जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता है दिखाई देगा। 
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, भोग-विलास, धन-वैभव और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-दौलत, सुख-सुविधा और मान-सम्मान की कोई भी कमी नहीं होती है। आपको बता दें कि शुक्र अभी मेष राशि में विराजमान हैं और 19 अप्रैल को अपने स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। शुक्र के अपनी स्वराशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर शुक्र का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो राशियां। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ और मंगलकारी साबित होगा। आपके लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव यानी धन और वाणी के भाव में होगा। जिससे अचानक धन लाभ मिलने की अच्छी संभावना है। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपके अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। इस दौरान किसी अचल संपत्ति की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। शुक्रदेव आपकी राशि में लग्न में गोचर करेंगे। शुक्र के  वृषभ राशि में गोचर करने से आपके आत्मविश्वास, आकर्षण और जोश में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर-कारोबार में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। 

4 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का 11वां भाव आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इससे करियर-कारोबार में मजबूती आएगी। नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके भाग्य में मजबूती और बेहतर मौके के संकेत हैं। आपकी राशि में शुक्र का गोचर आपके दशम भाव में होगा। जिससे आपके नौकरी-व्यापार और काम धंधे में अच्छी सफलता के योग होंगे। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। 

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन दो ग्रहों की अंतर्दशा देती है शुभ फल, मिलते हैं करियर और आर्थिक लाभ



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें